एक्सप्लोरर

पूर्व पाकिस्तानी दिग्गज मोहम्मद यूसुफ बोले- सचिन तेंदुलकर के समय भारत का बल्लेबाजी क्रम था बेहतर

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद यूसुफ ने कहा कि विराट कोहली, रोहित शर्मा, केएल राहुल सभी विश्वस्तरीय बल्लेबाज हैं लेकिन अगर मैं तुलना करूं तो सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, वीवीएस लक्ष्मण और सौरव गांगुली का बल्लेबाजी क्रम बेहतर था.

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मोहम्मद यूसुफ ने सचिन तेंदुलकर के समय के भारतीय बल्लेबाजी क्रम को विराट कोहली की अगुआई वाले मौजूदा बल्लेबाजी क्रम से बेहतर आंकते हुए कहा है कि उस समय गेंदबाजों का स्तर मौजूदा समय से बेहतर था. खुद दिग्गज बल्लेबाज रहे यूसुफ तेंदुलकर को ब्रायन लारा और रिकी पोंटिंग जैसे बल्लेबाजों से बेहतर और अपने समय का सबसे संपूर्ण बल्लेबाज मानते हैं.

यूसुफ ने एक साक्षात्कार में कहा, "विराट कोहली, रोहित शर्मा, केएल राहुल सभी विश्वस्तरीय बल्लेबाज हैं लेकिन अगर मैं तुलना करूं तो सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, वीवीएस लक्ष्मण और सौरव गांगुली का बल्लेबाजी क्रम बेहतर था. आज-कल गेंदबाजी का स्तर उतना अच्छा नहीं है, क्रिकेट काफी बदल गया है और अब चीजें अलग हैं."

तेंदुलकर की बल्लेबाजी पर यूसुफ ने कहा, "जब मैं पाकिस्तान के लिए खेल रहा था तो उस समय ब्रायन लारा, रिकी पोंटिंग, मैथ्यू हेडन जैसे दिग्गज बल्लेबाज थे लेकिन मेरा हमेशा से मानना था कि तेंदुलकर हर तरह से सबसे संपूर्ण बल्लेबाज हैं."

यूसुफ ने आगे कहा कि जब वह खेलते थे तब भारत की गेंदबाजी मौजूदा आक्रमण की तुलना में उतनी मजबूत नहीं थी, लेकिन उस समय बल्लेबाजी शीर्ष स्तर की थी. पाकिस्तान की तरफ से 90 टेस्ट और 288 वनडे इंटरेनशनल मैच खेलने वाले यूसुफ ने कहा कि उन्हें रोहित शर्मा को खेलते हुए देखना पसंद है, लेकिन उनका हमेशा से मानना है कि कोहली अधिक गंभीर, प्रतिबद्ध और कड़ी मेहनत करने वाला है.

उन्होंने कहा कि कोहली बेहद प्रतिबद्ध है और यही कारण है कि वह इतना सफल है. वह क्रिकेट खेलने वाले सभी देशों में रन बना चुका है. मेरा मानना है कि कप्तानी ने उसे बेहतर खिलाड़ी बनाया है. वहीं

यूसुफ ने कहा कि बाबर आजम और कोहली की तुलना करना अनुचित है, क्योंकि मौजूदा भारतीय कप्तान कहीं अधिक अनुभवी हैं और उन्हें कई देशों में खेलने का अनुभव है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-श्रीलंका टेस्ट के दूसरे दिन का बदला टाइम! ओवर्स भी बढ़ेंगे
भारत-श्रीलंका टेस्ट के दूसरे दिन का बदला टाइम! ओवर्स भी बढ़ेंगे
Highlights: भारतीय बल्लेबाजों के नाम रहा गॉल टेस्ट का पहला दिन, पडिक्कल ने जड़ा ऐतिहासिक शतक
Highlights: भारतीय बल्लेबाजों के नाम रहा गॉल टेस्ट का पहला दिन, पडिक्कल ने जड़ा ऐतिहासिक शतक
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
टीम इंडिया को लगा झटका, केएल राहुल चोटिल; परेशान कर देंगी तस्वीरें
टीम इंडिया को लगा झटका, केएल राहुल चोटिल; परेशान कर देंगी तस्वीरें

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
Embed widget