एक्सप्लोरर

Make Up Side Effects: त्योहारों पर सजने संवरने से कहीं खराब तो नहीं हो रही आपकी स्किन, ऐसे बचें मेकअप के साइड इफेक्ट्स से

Make UP Side Effect Remedies: त्याहोरों के सीजन में सजना-संवरना आम दिनों से ज्यादा होता है. ऐसे में चेहरे पर लगी मेकअप की परतें स्किन को नुकसान पहुंचा सकती हैं. ऐसे बचें मेकअप के साइड इफेकट्स से.

How To Save Skin From Make Up: त्योहारों और शादियों का सीजन ऐसा होता है जिसमें आम दिनों से ज्यादा सजना संवरना होता है. करवाचौथ हो या दिवाली या दिवाली पार्टी इन दिनों चेहरे पर मेकअप आम दिनों से ज्यादा इस्तेमाल होता है. ऐसे में स्किन को कैसे मेकअप के हार्मफुल इफेक्ट्स से बचाएं और क्या करें ताकि मेकअप से त्वचा को कम से कम नुकसान पहुंचे. आइये जानते हैं.

चेहरे के दें प्रोटेक्शन

किसी भी तरह का मेकअप करने से पहले चेहरे पर क्लींजिंग और टोनिंग जरूर कर लें. इससे चेहरे के पोर्स बंद हो जाते हैं और इस्तेमाल किया हुआ मेकअप स्किन के अंदर एंटर नहीं हो पाता. इसके बाद खूब अच्छे से मॉइश्चराइजर लगा लें. इससे स्किन को हाइड्रेशन मिलता है और मेकअप प्रोडक्ट्स से ड्रायनेस नहीं होती.

प्राइमर जरूर लगाएं

मेकअप शुरू करने के पहले किसी अच्छी कंपनी का प्राइमर चेहरे पर जरूर अप्लाई करें. प्राइमर से न केवल मेकअप अच्छा उतरता है बल्कि स्किन को प्रोटेक्शन भी मिलता है. इससे भी मेकअप प्रोडक्ट्स से होने वाले नुकसान से छुटकारा मिलता है क्योंकि ये एक प्रोटेक्टिव लेयर बना देता है.

सन्सक्रीन कभी न भूलें

अगर दिन के समय मेकअप कर रही हैं तो सन्सक्रीन की प्रोटेक्टिव लेयर लगाना न भूलें. भले आपके कॉम्पैक्ट या फाउंडेशन में कुछ मात्रा में एसपीएफ हो लेकिन अलग से अच्छे एसपीएफ का सन्सक्रीन जरूर लगा लें उसके बाद मेकअप शुरू करें.

लिप्स पर बाम है जरूरी

मेकअप शुरू करते ही और लिप एरिया पर आने से पहले ही होंठो को ठीक से मॉइश्चराइज कर लें. इसके लिए किसी अच्छी कंपनी का एसपीएफ वाला लिप बाम लगा लें. लिप बाम की ये लेयर आपके लिप्स को हाइड्रेशन भी देगी और उन्हें काला होने से भी बचाएगी.

ओरिजिनल प्रोडक्ट्स ही करें इस्तेमाल

मेकअप आपके चेहरे को कितना नुकसान पहुंचाएगा इसमें मेकअप प्रोडक्ट्स की क्वालिटी की बड़ी भूमिका होती है. हमेशा अच्छी कंपनी के ओरिजिनल मेकअप प्रोडक्ट्स ही यूज करें. ये आपकी स्किन को कम से कम नुकसान पहुंचाते हैं. ऐसा मेकअप ज्यादा देर टिकता भी है और टाइम बढ़ने के साथ काला नहीं पड़ता. मेकअप के लिए यूज होने वाला फोम और ब्रश साफ और हाइजिनिक कंडीशन में ये भी बहुत जरूरी है.


Make Up Side Effects: त्योहारों पर सजने संवरने से कहीं खराब तो नहीं हो रही आपकी स्किन, ऐसे बचें मेकअप के साइड इफेक्ट्स से

सबसे जरूरी टिप

मेकअप से होने वाले नुकसान से स्किन को बचाने के लिए इसे ठीक से रिमूव करें. जब पार्टी या ओकेजन पूरा हो जाए तो डबल क्लींजिंग करके मेकअप साफ करें. पहले ऑयल या क्लींजिंग मिल्क से चेहरा हल्का मसाज करके मेकअप उतारें उसके बाद किसी माइल्ड फेशवॉश से चेहरा धोएं. अब टोनर, सिरम लगाएं और बढ़िया सा मॉइश्चराइजर लगाकर स्किन केयर रूटीन पूरा करें. इससे आपकी त्वचा स्वस्थ बनती हैं.

ये भी पढ़ें-
 
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ एक कटोरी बेसन और बगैर सेव बन जाएगी सेव टमाटर की सब्जी, यहां जानें
सिर्फ एक कटोरी बेसन और बगैर सेव बन जाएगी सेव टमाटर की सब्जी, यहां जानें
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बड़े काम के हैं पान के डंठल, घरेलू नुस्खों में ऐसे करें इस्तेमाल
बड़े काम के हैं पान के डंठल, घरेलू नुस्खों में ऐसे करें इस्तेमाल
बगैर फ्रिज भी ताजी रहेंगी सब्जियां, इन तरीकों से आसान बनेगा काम
बगैर फ्रिज भी ताजी रहेंगी सब्जियां, इन तरीकों से आसान बनेगा काम

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
Embed widget