एक्सप्लोरर

Safety Tips: क्या आपका घर है सेफ? ये 5 टिप्स रखेंगे चोरों को दूर

NCRB की रिपोर्ट के अनुसार, 2023 में देश में हर 1 लाख लोगों पर औसतन 445.9 क्राइम केस दर्ज हुए हैं. इनमें सबसे आम चोरी ही है. एक रिसर्च बताती है कि भारत में हर तीन मिनट पर एक चोरी, डकैती होती है.

Protect Home from Thieves Tips : बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के घर बुधवार रात चोर घुस आए. एक्टर पर धारदार हथियार से हमले किए गए. लीलावती अस्पताल में उनकी सर्जरी हुई. इस मामले में कई सवाल भी उठ रहे हैं. इनमें से एक है कि जब हाईफाई सोसाइटी में रहने वाले इतने बड़े सेलिब्रिटी का घर चोरों से सुरक्षित नहीं तो आम आदमी का क्या होगा.

NCRB की रिपोर्ट के अनुसार, 2023 में देश में हर 1 लाख लोगों पर औसतन 445.9 क्राइम केस दर्ज हुए हैं. इनमें सबसे आम चोरी ही है. एक रिसर्च बताती है कि भारत में हर तीन मिनट पर एक चोरी, डकैती या सेंधमारी होती है. ऐसे में अगर आप घर पर अकेले रहते हैं या आपका घर सुनसान एरिया में है या फिर आप घर से अक्सर बाहर रहते हैं तो अपने घर को चोरों से बचाने के लिए 5 सेफ्टी टिप्स जरूर अपनाने चाहिए. जिससे घर को चोरी से बचाया जा सके.

यह भी पढ़ें : गले की नसों के लिए कितना खतरनाक है चाकू का वार, क्या हो सकती है दिक्कत?

घर को चोरों से बचाने के 5 टिप्स

1. घर के एंट्री पॉइंट्स को सुरक्षित बनाएं

घर को चोरों से बचाने का सबसे अच्छा तरीका है कि सभी एंट्री पॉइंट्स को सुरक्षित बनाएं. दरवाजे-खिड़कियां सुरक्षित रखें. अगर घर में स्लाइडिंग बालकनी है तो वहां से जाने पर दरवाजे बंद करना न भूलें. क्योंकि यह चोर के लिएएक आसान एंट्री पॉइंट बन सकता है.  स्लाइडिंग दरवाजों को अंदर ग्रिल से सुरक्षित करें.

2. एंट्री पॉइंट्स-बगीचे में लाइट्स लगवाएं

चोरी की ज्यादातर घटनाएं रात के अंधेरे में ही होती हैं.इसलिए घर के बाग-बगीचे और एंट्री पॉइंट्स पर लाइट जरूर लगवाएं. मोशन-एक्टिवेटेड सिक्योरिटी लाइट्स अच्छे ऑप्शन हो सकते हैं. ये सोलर एनर्जी से चलती हैं और अंधेरा होने पर ऑटोमेटिक ही ऑन हो जाती हैं. घर के पीछे भी इन्हें जरूर लगवाएं.

3. मजबूत ताले लगाएं

घर के बाहर वाले दरवाजे पर हमेशा मजबूत ताला लगाना चाहिए.आजकल लैमिनेटेड पैडलॉक अच्छा ऑप्शन है. इसकी बॉडी स्टील प्लेट से बनती हैं. इसे काटने से रोकने के लिए ये प्लेट्स खुरदुरी बनाई जाती हैं, ताकि आसानी से न कट पाएं. इस ताले को हथौड़ों से भी तोड़ना आसान नहीं होता है. ये काफी मजबूत होते हैं.

4. CCTV कैमरा लगवाएं

घर की सुरक्षा करने के लिए सीसीटीवी कैमरे तीसरी आंख का काम करते हैं. इनकी मदद से आप देख और सुन सकते हैं कि घर के अंदर और बाहर क्या चल रहाहै. आजकल सीसीटीवी कैमरे स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप से भी कनेक्ट हो जा रहे हैं.

5. स्मार्ट वीडियो डोरबेल

घर के एंट्री पॉइंट्स पर आप स्मार्ट वीडियो डोरबेल भी लगवा सकते हैं. इसके अंदर एक कैमरा होता है जो बिना दरवाजा खोले ही बाहर चल रही हलचल को दिखा देता है. ये डोरबोल्स रिंग ऐप के साथ काम करते हैं.इसे मोबाइल फोन में ऐप डाउनलोड करके भी कंट्रोल कर सकते हैं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें : नींद के लिए खा रहे हैं गोलियां, तुरंत छोड़ दें वरना किडनी-लिवर से हाथ धो बैठेंगे

 

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऑफिसर के मुंंह पर चालान फाड़कर फेंका, नहीं दिया फाइन; अब लगा 2.87 लाख का जुर्माना
ऑफिसर के मुंंह पर चालान फाड़कर फेंका, नहीं दिया फाइन; अब लगा 2.87 लाख का जुर्माना
फ्रांस में पहली बार इंसान में मिला शमोंडा वायरस, मरीज की मौत के बाद जांच शुरू
फ्रांस में पहली बार इंसान में मिला शमोंडा वायरस, मरीज की मौत के बाद जांच शुरू
Soft Roti Tips: ठंडी होने के बाद सूख जाती हैं रोटियां? ऐसे बनाएंगे तो शाम तक रहेंगी नरम
ठंडी होने के बाद सूख जाती हैं रोटियां? ऐसे बनाएंगे तो शाम तक रहेंगी नरम
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget