एक्सप्लोरर

Road Accident: एक झपकी और जा सकती है जान! सबसे ज्यादा सड़क हादसे दोपहर 12 से 3 और रात में इतने बजे के बीच होते हैं

Accident: देश में हर साल बड़ी संख्या में लोग सड़क हादसे का शिकार होते हैं. NCRB की एक रिपोर्ट के मुताबिक, देश में हर साल करीब 4,50,000 एक्सीडेंट होते हैं.

Car Accident Reason: क्रिकेटर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के कार एक्सीडेंट के बाद एक बार फिर सड़क हादसों (Road Accident Reason) को लेकर चर्चाएं बढ़ गई हैं. जानकारी के मुताबिक, जिस कार को पंत ड्राइव कर रहे थे, वह काफी स्पीड में थी और हादसा झपकी लगने की वजह से हुआ. भारत में हर साल बड़ी संख्या में लोग रोड एक्सीडेंट का शिकार होते हैं. NCRB की एक रिपोर्ट के मुताबिक, देश में हर साल करीब 4,50,000 एक्सीडेंट होते हैं. इसमें से करीब 1,50,000 लोगों की मौत हो जाती है और कई लोग अपना कोई न कोई अंग गवां देते हैं. माना जाता है कि दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक और रात 2 बजे से 5 बजे तक सबसे ज्यादा रोड एक्सीडेंट्स होते हैं. आइए जानते हैं क्या ऐसा नींद की वजह से होती है. आइए जानते हैं...
 
रोड एक्सीडेंट्स के लिए नींद जिम्मेदार- स्टडी
1. वर्ल्ड बैंक (World Bank) की स्टडी में यह बात सामने आई कि स्लीप डिसऑर्डर के चलते 300 प्रतिशत रोड एक्सीडेंट का रिस्क बढ़ जाता है.
2. दूसरी स्टडी 2021 में IIT बॉम्बे के डॉ. कीर्ति महाजन और प्रोफेसर नागेंद्र वेलागा की है। इस स्टडी में उन्होंने पाया कि ऐसे ड्राइवर जो 5 घंटे से कम नींद लेते हैं, सबसे ज्यादा एक्सीडेंट के शिकार वे ही होते हैं.
3. तीन साल पहले 2020 में केरल के ट्रांसपोर्ट अधिकारियों ने एक सर्वे में पाया कि हाइवे पर जितने भी एक्सीडेंट होते हैं, उसके लिए 40% ऐसे ड्राइवर जिम्मेदार होते हैं, जो ठीक से नहीं सोते हैं। यानी उनकी नींद नहीं पूरी हुई रहती है.
4. चौथी और आखिरी स्टडी 2019 में सेंट्रल रोड रिसर्च इंस्टीट्यूट की तरफ से की गई। यह स्टडी 300 किलोमीटर के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुई। जो नतीजे सामने आए, उसके मुताबिक 40% रोड एक्सीडेंट ड्राइवर की नींद पूरी न होने के चलते होती होती है.
 
इस टाइम होते हैं सबसे ज्यादा एक्सीडेंट
दोपहर 12 से शाम के 3 बजे तक के समय सबसे ज्यादा कार एक्सीडेंट होते हैं. क्योंकि लंच के बाद नींद आती है.
रात 2 से सुबह 5 बजे तक गहरी नींद का समय होने के चलते ड्राइवर की अलर्टनेस कम होती है और सबसे ज्यादा एक्सीडेंट होते हैं.
 
नींद आने से क्यों होते हैं रोड एक्सीडेंट
1. नींद पूरी न हो पाने की वजह से कार की ब्रेक लगाने, एक्सेलेटर से पैर हटाने या स्पीड कम करने के अलर्टनेस में कमी आती है.
2. रात में प्रोफेशनल ड्राइव करने वाले ज्यादातर ड्राइवर के पास न किसी तरह की कोई ट्रेनिंग नहीं होती है और ना ही ड्राइविंग का एक्सपीरियंस.
3. कई लोग ऐसे भी होते हैं, जिन्हें लगता है कि रात में ड्राइव करने से डेस्टिनेशन पर जल्दी पहुंच जाएंगे, क्योंकि ट्रैफिक कम होता है. ऐसे में वे स्पीड के साथ ड्राइविंग करते हैं और इससे सड़क हादसे बढ़ जाते हैं.
4. कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो दिन में तो अच्छी ड्राइविंग करते हैं लेकिन रात में एक्सपीरियंस न होने के चलते उन्हें झपकी आती है और एक्सीडेंट होने का रिस्क बढ़ जाता है.
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Arthritis In Children: क्या बच्चों को भी हो सकता है गठिया? जानें 5 बड़े लक्षण
क्या बच्चों को भी हो सकता है गठिया? जानें 5 बड़े लक्षण
Best Colors For Home: दीवाली पर घर पेंट करवा रहे हैं, जानें कहां-कौन का कलर रहेगा सही?
दीवाली पर घर पेंट करवा रहे हैं, जानें कहां-कौन का कलर रहेगा सही?
LPG Gas Saving Tips: गैस सिलेंडर चलेगा पूरे 15 दिन ज्यादा, किचन में आज ही बंद करें ये गलतियां
गैस सिलेंडर चलेगा पूरे 15 दिन ज्यादा, किचन में आज ही बंद करें ये गलतियां
How To Clean Steel Utensils: पुराने स्टील के बर्तन चमकेंगे नए जैसे, बस लगा लें ये 1 घरेलू चीज
पुराने स्टील के बर्तन चमकेंगे नए जैसे, बस लगा लें ये 1 घरेलू चीज

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget