एक्सप्लोरर

Year 2023 Calendar: साल 2023 में होंगे 8 सावन सोमवार, 60 दिन का होगा सावन महीना

Year Calendar 2023: साल 2023 में 12 नहीं 13 महीने होंगे. साल 2023 में सावन एक नहीं बल्कि दो महीने यानी 60 दिन का होगा. आइए जानते हैं इस बार सावन के सोमवार कितने होंगे और क्या है उनकी डेट.

Year Calendar 2023, Sawan somwar: साल 2023 में 12 नहीं 13 महीने होंगे क्योंकि अगले साल अधिक मास का महीना भी रहेगा. अधिक मास में शुभ कार्य करने की मनाही होती है लेकिन पूजा-पाठ की दृष्टि से अधिक मास विशेष महत्व रखता है.  हिंदू पंचांग के अनुसार नया साल शिव भक्तों के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि साल 2023 में सावन एक नहीं बल्कि दो महीने यानी 60 दिन का होगा. आइए जानते हैं इस बार सावन के सोमवार कितने होंगे और क्या है उनकी डेट.

2023 में दो महीने का होगा सावन (Sawan month 2023)

 साल 2023 में अधिक मास 18 जुलाई 2023 से शुरू हो रहे हैं जिसका समापन 16 अगस्त 2023 को होगा. नए साल में सावन 4 जुलाई से 17 जुलाई तक रहेगा. ये सावन का कृष्ण पक्ष होगा. इसके बाद 18 जुलाई से सावन अधिक मास शुरू हो जाएगा जो 16 अगस्त तक रहेगा.  फिर 16 अगस्त से 31 अगस्त तक श्रावण का शु्क्ल पक्ष रहेगा. इस बार सावन में महादेव की भक्ति के लिए श्रद्धालुओं को 2 महीने का समय मिलेगा.

कुल सावन सोमवार 2023 - 8

  • पहला सावन सोमवार - 10 जुलाई
  • दूसरा सावन सोमवार - 17 जुलाई
  • तीसरा सावन सोमवार - 21 अगस्त
  • चौथा सावन सोमवार - 28 अगस्त

अधिक मास के सावन सोमवार 2023 (Adhik Maas Sawan somwar 2023)

  • अधिक मास का पहला सावन सोमवार - 24 जुलाई
  • अधिक मास का दूसरा सावन सोमवार - 31 जुलाई
  • अधिक मास का तीसरा सावन सोमवार - 7 अगस्त
  • अधिक मास का चौथा सावन सोमवार - 14 अगस्त

सावन सोमवार का महत्व (Sawan Somwar Significance)

सोमवार और सावन दोनों ही शिव को अति प्रिय है. मान्यता है कि सावन सोमवार व्रत में पूरी श्रद्घा के साथ भगवान भोलेनाथ और मां पार्वती की आराधना करने से मनचाहा वरदान मिलता है. विवाह में आ रही बाधाएं, संतान सुख, धन लाभ, रोग से मुक्ति पाने के लिए सावन सोमवार का व्रत बहुत लाभकारी माना गया है. शिव जी के इस प्रिय मास में विवाहित महिलाएं सौभाग्यवती की कामना के लिए पूरे सावन सोमवार का विधिवत व्रत-पूजन करती है. सावन सोमवार भोलेनाथ को प्रसन्न करने का दिन है. इसमें की गई पूजा-पाठ, नियम शीघ्र फल प्रदान करते हैं.

Magh Month 2023: 'माघ' माह कब से शुरू होगा ? इस माह में जानें तीर्थ स्नान, सूर्य देव, मां गंगा और विष्णु पूजा महत्व

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Onam 2026: केरल में दिखने लगी 'ओणम' की रंगत! जानें मुख्य तिथि, 10 दिनों का पर्व और इसका पौराणिक महत्व
Onam 2026: केरल में दिखने लगी 'ओणम' की रंगत! जानें मुख्य तिथि, 10 दिनों का पर्व और इसका पौराणिक महत्व
Mahadev Symbols: क्यों धारण करते हैं शिवजी गले में नाग और मस्तक पर चंद्रमा? जानिए त्रिशूल-डमरू का गहरा रहस्य
Mahadev Symbols: क्यों धारण करते हैं शिवजी गले में नाग और मस्तक पर चंद्रमा? जानिए त्रिशूल-डमरू का गहरा रहस्य
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर बन रहा दुर्लभ संयोग, इन 5 मंत्रों से दूर होगा कालसर्प दोष!
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर बन रहा दुर्लभ संयोग, इन 5 मंत्रों से दूर होगा कालसर्प दोष!
पितृ दोष-कालसर्प दोष से मुक्ति के लिए जपें शिव के ये मंत्र, जानें जप विधि
पितृ दोष-कालसर्प दोष से मुक्ति के लिए जपें शिव के ये मंत्र, जानें जप विधि

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget