एक्सप्लोरर

Ganesh Jayanti 2021: कब है गणेश जयंती? जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, तिथि और महत्व

देशभर में 15 फरवरी को गणेश जयंती मनाई जाएगी. इस दिन भगवान गणेश की पूजा की होती है. मान्यता है कि इस दिन भगवान गणेश का जन्म हुआ था. इस दिन भगवान गणेश की आराधना कर उनकी आरती की जाती है. साथ ही साथ उन्हें लाल वस्त्र भी अर्पित किया जाता है.

15 फरवरी को देशभर में गणेश जयंती मनाई जाएगी. इस दिन को हम माघ विनायक चतुर्थी और वरद चतुर्थी के नाम से भी जानते हैं. यह पर्व माघ महीने में शुक्ल पक्ष की चतुर्थ तिथि को मनाया जाता है. इस दिन भगवान गणेश की पूजा की जाती है और उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया जाता है. दक्षिण भारतीय मान्यता के अनुसार, इस दिन भगवान गणेश का जन्म हुआ था. इस दिन विधि-विधान से व्रत और पूजा करने से मनोकामना भी पूर्ण होती है.

गणेश जयंती के दिन का भी विशेष महत्व होता है. माना जाता है कि इस दिन भगवान गणेश की पूजा करने से सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है. साथ ही साथ बुद्धि भी बढ़ती है. कहते हैं कि भगवान गणेश को इस दिन लाल वस्त्र चढ़ाकर उनकी आराधना करने से सारे दुःखों का निवारण हो जाता है. भगवान गणेश की पूजा से मनोकामनाएं भी पूरी होती है. उनकी आराधना करने से रुका हुआ काम भी फिर से शुरू हो पाता है. हर साल गणेश चतुर्थी का पर्व भी धूमधाम से मनाया जाता है.

जानिए क्या है पूजा विधि 

इस दिन सुबह उठकर लोग स्नान करते हैं. इसके बाद लाल कपड़ा बिछाकर साफ स्थान पर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की जाती है. इसके बाद चारों ओर गंगाजल का छिड़काव किया जाता है. भगवान गणेश को सिंदूर से तिलक भी लगाई जाती है. इस दिन मुख्य रूप से भगवान गणेश की आरती की जाती है. साथ ही साथ प्रसाद का भी वितरण किया जाता है.

जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त 

गणेश जयंती के शुभ मुहूर्त 14 फरवरी को रात 1 बजकर 58 मिनट से शुरू होगा. वहीं, 16 फरवरी (सोमवार) को सुबह 3 बजकर 36 मिनट पर चतुर्थ तिथि की समाप्ति होगी. पूजा मुहूर्त की बात करें तो सुबह 11 बजकर 28 मिनट से लेकर 1 बजकर 43 मिनट तक शुभ मुहूर्त रहेगा. पूजा की कुल अवधि 2 घंटे 14 मिनट की होगी.

ये भी पढ़ें :-

Shiva’s Footprints: जहां आज भी मौजूद है भगवान शंकर के पैरों के निशान, जानें भारत के उन स्थानों के बारे में

Vastu Tips: गलती से भी घर में इस जगह न लगाएं पूर्वजों की तस्वीरें वरना होगा भारी नुकसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Papankusha Ekadashi 2026: पापांकुशा एकादशी 2026: 21 अक्टूबर से तिथि शुरू, फिर 22 को क्यों रखा जाएगा व्रत?
एकादशी कब है? 20 और 21 अक्टूबर की तारीख को लेकर उलझन, जानें सही दिन और पारण का समय
आज का मीन राशिफल 17 अक्टूबर 2026: 10वें चंद्रमा से खुली सोच की सराहना, अनुभवी लोगों के जुड़ने से चमकेगा बिजनेस
आज का मीन राशिफल 17 अक्टूबर 2026: 10वें चंद्रमा से खुली सोच की सराहना, अनुभवी लोगों के जुड़ने से चमकेगा बिजनेस
आज का कुंभ राशिफल 17 अक्टूबर 2026: 11वें चंद्रमा से छुएंगे ऊंचाइयां, बिजनेस विस्तार की नई रणनीति
आज का कुंभ राशिफल 17 अक्टूबर 2026: 11वें चंद्रमा से छुएंगे ऊंचाइयां, बिजनेस विस्तार की नई रणनीति
आज का मकर राशिफल 17 अक्टूबर 2026: 12वें चंद्रमा से खर्चों पर सूक्ष्म नजर, फैक्ट्री में अग्नि सुरक्षा अलर्ट, जॉब चेंज में सावधानी व पारिवारिक तनाव
आज का मकर राशिफल 17 अक्टूबर 2026: 12वें चंद्रमा से खर्चों पर सूक्ष्म नजर, फैक्ट्री में अग्नि सुरक्षा अलर्ट, जॉब चेंज में सावधानी व पारिवारिक तनाव

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील, बोले- ‘हमारे कमरे में रात को...’
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
Embed widget