एक्सप्लोरर

Vinayak Chaturthi 2022: कल है विनायक चतुर्थी, इस दिन दूर्वा चढ़ाने से प्रसन्न होते हैं गणेश जी, देते हैं बुद्धि और समृद्धि

Margashirsha Vinayak Chaturthi 2022: मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की विनायक वरद चतुर्थी 27 नवंबर 2022 को है. शास्त्रों के अनुसार बच्चों के बौद्धिक विकास के लिए गणपति की पूजा उत्तम मानी गई है.

Margashirsha Vinayak Chaturthi 2022: हिंदू पंचांग के अनुसार प्रत्येक महीने की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को भगवान श्रीगणेश को प्रसन्न करने के लिए विनायकी चतुर्थी का व्रत किया जाता है. मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की विनायक वरद चतुर्थी 27 नवंबर 2022 को है.

शास्त्रों के अनुसार बच्चों के बौद्धिक विकास के लिए गणपति की पूजा उत्तम मानी गई है. मान्यता है कि बुद्धि के दाता गौरी पुत्र गजानन को विनायक चतुर्थी पर कुछ खास चीजें चढ़ाने से बच्चों का मानसिक विकास तेजी से होता है और स्मरण शक्ति में वृद्धि होती है. आइए जानते हैं विनायक चतुर्थी पर गणपति को कैसे करें प्रसन्न.

ऐसे चढ़ाएं दूर्वा

मार्गशीर्ष माह की विनायक चतुर्थी पर बच्चों को गणपति की पूजा में शामिल करें. पूजन में बच्चों से  21 दूर्वा अर्पित कराएं. ध्यान रहे ये दूर्वा कोमल होनी चाहिए. ऐसी दूर्वा को बाल तृणम्‌ कहते हैं, जो सूख जाने पर घास जैसी हो जाती है. गणपति को दूर्वा हमेशा जोड़े में चढ़ानी चाहिए. इससे मनोकामना पूर्ण होती है, जीवन में समृद्धि आती है.

स्मरण शक्ति होगी तेज

गणपति की पूजा में अक्षत चढ़ाने से मानसिक कमजोरी दूरी होती है. याददाश्त तेज होती है. अक्षत को गणेश पर अर्पित करने से पहले थोड़ा गीला करके चढ़ाएं. क्योंकि भगवान गणेश का एक दांत टूटा हुआ है. इसलिए गीले चावल ग्रहण करना उनके लिए सहज होता है. गणपति को अक्षत अर्पित करने से व्यक्ति की सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं.

पढ़ाई में लगेगा मन

अगर बच्चे का मन पढ़ाई करते हुए ध्यान भटकता है तो विनायक चतुर्थी पर 11 मूंग के लड्‌डू बप्पा को अर्पित करें. कहते हैं इससे एकाग्रता में बढ़ोत्तरी होती हैं बच्चा मन लगाकर पढ़ाई करता है.

ज्ञान में बढ़ोत्तरी

विघ्नहर्ता गणेश की पूजा की पूजा में तीन बत्तियों वाला घी का दीपक जलाना शुभ माना गया है. विनायक चतुर्थी पर ये दीप जलाकर बच्चे से इस मंत्र का जाप कराएं, मान्यता है इससे ज्ञान में वृद्धि होती है-

त्रयीमयायाखिलबुद्धिदात्रे बुद्धिप्रदीपाय सुराधिपाय।

लनित्याय सत्याय च नित्यबुद्धि नित्यं निरीहाय।।

Vastu tips: घर में चीटिंयों का दिखाई देना, आने वाले खतरे की तरफ भी करता है इशारा, ऐसे पहचानें

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sawan 2026: भगवान शिव के डमरू से जुड़े 10 रहस्य, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं
Sawan 2026: भगवान शिव के डमरू से जुड़े 10 रहस्य, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं
Rashifal 22 July 2026: कर्क सहित 4 राशियों को बिजनेस में मुनाफा, तुला-वृषभ विवाद से बचें, मेष से मीन राशि तक देखें राशिफल
कर्क सहित 4 राशियों को बिजनेस में मुनाफा, तुला-वृषभ विवाद से बचें, मेष से मीन राशि तक देखें राशिफल
Bhadli Navami 2026: गुरु अस्त तो क्या फिर भी भड़ली नवमी पर होंगे मांगलिक कार्य, ज्योतिषाचार्य से जानें नियम
गुरु अस्त तो क्या फिर भी भड़ली नवमी पर होंगे मांगलिक कार्य, ज्योतिषाचार्य से जानें नियम
Sawan Shivratri 2026: सावन शिवरात्रि कब ? जलाभिषेक का सबसे खास दिन, नोट करें डेट,मुहूर्त
सावन शिवरात्रि कब ? जलाभिषेक का सबसे खास दिन, नोट करें डेट,मुहूर्त

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर जितेंद्र सिंह ने लगाया वादे से मुकरने का आरोप, कहा- मांगे पूरी फिर भी क्यों प्रदर्शन
राहुल पर जितेंद्र सिंह ने लगाया वादे से मुकरने का आरोप, कहा- मांगे पूरी फिर भी क्यों प्रदर्शन
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा इंटरनेशनल डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है खतरनाक बॉलिंग
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है बॉलिंग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
Embed widget