एक्सप्लोरर

Vat Purnima Vrat 2023: वट पूर्णिमा पर भद्रा के साथ ये शुभ योग भी, जानें पति की लंबी आयु के लिए महिलाएं किस मुहूर्त पर करे पूजा

Vat Purnima Vrat 2023: 3 जून 2023 को वट सावित्री पूर्णिमा व्रत है. इस दिन भद्रा का साया रहने वाला है. इसके साथ ही कई शुभ योग भी बनेंगे.जानते हैं क्या भद्रा का दुष्प्रभाव वट पूर्णिमा पर पड़ेगा या नहीं.

Vat Purnima Vrat, Savitri Satyavan Puja in Bhadra: शनिवार 3 जून 2023 को वट पूर्णिमा का व्रत रखा जाएगा. इस दिन ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा व्रत के साथ ही वट सावित्री का व्रत भी रखा जाएगा. इसलिए इसे वट पूर्णिमा या वट सावित्री पूर्णिमा व्रत भी कहा जाता है.

बता दें कि, 15 दिन के अंतराल में दो बार वट सावित्री का व्रत रखा जाता है. इससे पहले 19 मई 2023 को ज्येष्ठ अमावस्या के दिन सुहागिनों ने वट सावित्री का व्रत रखा. अब ज्येष्ठ पूर्णिमा पर 3 जून को वट सावित्री व्रत रखा जाएगा. वट पूर्णिमा का व्रत विशेषकर महाराष्ट्र, गुजरात और दक्षिण भारत समेत कई क्षेत्रों में रखा जाता है.

वट पूर्णिमा के दिन भी वट वृक्ष के साथ देवी सावित्री और सत्यवान की पूजा होती है. सुहागिन महिलाएं सुहाग की दीर्घायु की कामना के लिए इस व्रत को करती हैं. लेकिन इस बार वट पूर्णिमा पर पूरे दिन भद्रा काल का साया रहने वाला है. इसलिए यह जानना जरूरी है कि, क्या भद्रा काल में वट सावित्री या वट पूर्णिमा की पूजा की जाएगी या नहीं.

ज्येष्ठ पूर्णिमा तिथि व मुहूर्त

  • ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि आरंभ: शनिवार, 3 जून 2023 सुबह 11:16 से
  • ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि समाप्त: रविवार 4 जून 2023 सुबह 09:11 तक

वट पूर्णिमा सावित्री व्रत की पूजा का शुभ मुहूर्त

  • पूजा के लिए सुबह और दोपहर में शुभ मुहूर्त है.
  • आप सुबह 07:07 से लेकर सुबह 08:51 तक पूजा कर सकते हैं.
  • इसके बाद दोपहर में 12:19 से शाम 05:31 तक का समय भी पूजा के लिए उत्तम रहेगा.
  • इस दिन चर-सामान्य मुहूर्त दोपहर 12:19 से 02:03 तक है.
  • लाभ-उन्नति मुहूर्त दोपहर 02:03 से 03:47 तक है.
  • अमृत सर्वोत्तम मुहूर्त दोपहर 03:47 से शाम 05:31 तक रहेगा.

वट पूर्णिमा व्रत पर तीन शुभ योग

वट पूर्णिमा व्रत के दिन तीन शुभ योग भी बनेंगे, जिसमें पूजा करना अति उत्तम होगा. इस दिन सुबह 05:03 से 06:16 तक रवि योग रहेगा, 06:16 से दोपहर 02:48 तक शिव योग रहेगा और दोपहर 02:48 से रात तक सिद्ध योग रहेगा.

वट पूर्णिमा व्रत पर भद्रा में पूजा कर सकते हैं या नहीं

वट पूर्णिमा के दिन सुबह 11:16 से लेकर रात 10:17 तक भद्रा काल रहने वाला है. भद्रा काल में पूजा-पाठ और कोई भी शुभ-मांगलिक कार्य को करना वर्जित माना गया है. लेकिन ज्योतिष की माने तो यह स्वर्ग की भद्रा है. इसलिए पृथ्वी पर इस भद्रा का कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ेगा. ऐसे में आप ज्येष्ठ पूर्णिमा और वट सावित्री का व्रत और पूजन कर सकेंगे.

 ये भी पढ़ें: Lakshmi Ji: आज शुक्रवार के दिन बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, बस कर लें ये काम

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Independence Day 2026: 15 अगस्त पर सूर्य देव को जल चढ़ाकर करें दिन की शुरुआत? जानें राष्ट्रपर्व पर सूर्य उपासना का धार्मिक अर्थ
15 अगस्त पर सूर्य देव को जल चढ़ाकर करें दिन की शुरुआत? जानें राष्ट्रपर्व पर सूर्य उपासना का धार्मिक अर्थ
Janmashtami 2026: कृष्ण जन्माष्टमी से पहले घर में रखे लड्डू गोपाल की ये 7 चीजें जरूर जांच लें, सेवा में न हो ये भूल
कृष्ण जन्माष्टमी से पहले घर में रखे लड्डू गोपाल की ये 7 चीजें जरूर जांच लें, सेवा में न हो ये भूल
PM मोदी 15 अगस्त को लाल किले से किन मुद्दों पर कर सकते हैं फोकस? भारत की कुंडली बता रही कैसा रहेगा नया साल
लाल किले से PM मोदी दे सकते हैं बड़ी चेतावनी! 15 अगस्त के बाद भारत में बड़ी हलचल?
Aaj Ka Panchang 14 August 2026: आज शुक्रवार लक्ष्मी और संतोषी माता की पूजा का मुहूर्त, योग, राशिफल और पूरा पंचांग देखें
आज शुक्रवार लक्ष्मी और संतोषी माता की पूजा का मुहूर्त, योग, राशिफल और पूरा पंचांग देखें

वीडियोज

The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget