एक्सप्लोरर

Broom Vastu Tips: झाड़ू से जुड़ी इन गलतियों से रुठ जाती हैं मां लक्ष्मी, घर में आती है दरिद्रता

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में झाड़ू रखने के कुछ खास नियम बनाए गए हैं. किसी भी तरह के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए झाड़ू के इन नियमों का पालन करना जरूरी है. आइए जानते हैं इन नियमों के बारे में.

Broom Vastu Tips In Hindi: हिंदू धर्म में झाड़ू को माता लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है. मान्यताओं के अनुसार जिस घर में झाड़ू का अनादर किया जाता है उस घर से लक्ष्मी मां भी रूठ जाती हैं.

झाड़ू (Broom) से जुड़ी कुछ गलतियां ना सिर्फ तरक्की में बाधा पहुंचाती हैं बल्कि मुश्किलों को भी दोगुना कर देती हैं. झाड़ू का अनादर करने से घर में दरिद्रता आती है. वास्तु के अनुसार झाड़ू रखने से लेकर लगाने तक का खास नियम होता है और अशुभ प्रभाव से बचने के लिए इसका पालन करना जरूरी है. आइए जानते हैं झाड़ू से जुड़े इन नियमों के बारे में.

ना करें झाड़ू से जुड़ी ये गलतियां

  • घर के किसी सदस्य के बाहर निकलने के तुरंत बाद झाड़ू कभी नहीं लगाना चाहिए. ऐसा करने से घर से बाहर निकलने वाले व्यक्ति को उसके कार्य में सफलता नहीं मिलती है. इससे सुख-समृद्धि में भी कमी आती है.
  • झाड़ू का काम हो जाने के बाद इसे कहीं ऐसी जगह रखें जहां दूसरों की नजर ना पड़े. वास्तु के अनुसार सामने से झाड़ू दिखना अच्छा नहीं माना जाता है क्योंकि ये ऑफिस या घर की सकारात्मक ऊर्जा को बाहर कर देती है. इसलिए झाड़ू को खुले में ना रखें.
  • झाड़ू टूट जाने पर इसे तुंरत हटा देना चाहिए वरना घर में वास्तुदोष लगता है. टूटी हुई झाड़ू लगाने से घर में कई तरह की विपत्तियां आ जाती हैं और व्यक्ति हमेशा मुश्किलों से घिरा रहता है.
  • झाड़ू लगाने के बाद इसे कभी भी खड़ा करके ना रखें,  वास्तु में इसे अशुभ माना जाता है. झाड़ू को खड़ा करके रखने से घर में धन की कमी होती है, इसलिए इसे हमेशा जमीन पर लिटाकर ही रखें. घर की पश्चिम दिशा में झाड़ू रखना शुभ माना जाता है.
  • शाम के समय घर या ऑफिस में झाड़ू लगाने से बचना चाहिए. कहा जाता है कि इससे सकारात्मक ऊर्जा बाहर जाती है और सुख-समृद्धि में कमी आने लगती है. इसलिए शाम या रात में झाड़ू न लगाएं.
  • झाड़ू लगाने के बाद इसे इस तरह लिटाकर रखें कि इस पर किसी का पैर ना पड़े. झाड़ू पर पैर लगाना लक्ष्मी का अपमान माना जाता है और ऐसा करने से घर की आर्थिक स्थिति खराब होने लगती है. झाड़ू को कभी भी गंदे पानी से नहीं धोना चाहिए वरना विपत्तियों का सामना करना पड़ सकता है.
  • पुरानी झाड़ू बदलनी हो तो दिन का खास ख्याल रखें. घर में नई झाड़ू लाने के लिए हमेशा शनिवार का दिन चुनें. शनिवार के दिन नई झाड़ू का इस्तेमाल करना बहुत शुभ होता है और इससे घर में लक्ष्मी का वास होता है.

ये भी पढ़ें

2025 तक इन राशियों पर रहेगी शनि की टेढ़ी नजर, 26 माह तक फूंक-फूंक कर रखें कदम

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मीन मासिक राशिफल (नवंबर 2026): नई नौकरी के खुलेंगे रास्ते, पार्टनर से ज्यादा उम्मीदें न रखें; जानें कैसा रहेगा पूरा महीना!
मीन मासिक राशिफल (नवंबर 2026): नई नौकरी के खुलेंगे रास्ते, पार्टनर से ज्यादा उम्मीदें न रखें; जानें कैसा रहेगा पूरा महीना!
कुंभ मासिक राशिफल (नवंबर 2026): 12 नवंबर के बाद व्यापार में मिलेगा मुनाफा, पार्टनर के साथ धैर्य रखना जरूरी!
कुंभ मासिक राशिफल (नवंबर 2026): 12 नवंबर के बाद व्यापार में मिलेगा मुनाफा, पार्टनर के साथ धैर्य रखना जरूरी!
मकर मासिक राशिफल (नवंबर 2026): करियर में खुलेंगे उन्नति के रास्ते, पार्टनर के साथ तालमेल रखना होगा जरूरी!
मकर मासिक राशिफल (नवंबर 2026): करियर में खुलेंगे उन्नति के रास्ते, पार्टनर के साथ तालमेल रखना होगा जरूरी!
धनु मासिक राशिफल (नवंबर 2026): 12 नवंबर के बाद व्यापार में बड़ा निवेश देगा लाभ, मिलेगा विदेश जाने का अवसर!
धनु मासिक राशिफल (नवंबर 2026): 12 नवंबर के बाद व्यापार में बड़ा निवेश देगा लाभ, मिलेगा विदेश जाने का अवसर!

वीडियोज

ABP News: REEL का जुनून... मौत को चैलेंज ! | Sansani
Jan Mahabhiyog Programme: अभी-अभी 'जन महाभियोग'पर आई बड़ी खबर! | Rahul Gandhi | Congress | ABP
Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
पंचतत्व में विलीन हुए फिल्ममेकर संजय गुप्ता, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
पंचतत्व में विलीन हुए फिल्ममेकर संजय गुप्ता, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
आज से Fastag के बदल गए नियम, टोल के लिए एनुअल पास की नई कीमतें लागू
आज से Fastag के बदल गए नियम, टोल के लिए एनुअल पास की नई कीमतें लागू
ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
 Nidhi Razdan Education: कितनी पढ़ी-लिखी है उमर अब्दुल्ला की नई दुल्हन? देख लें एक-एक डिग्री 
कितनी पढ़ी-लिखी है उमर अब्दुल्ला की नई दुल्हन? देख लें एक-एक डिग्री 
Embed widget