एक्सप्लोरर

Hanuman Ji: तीसरा बड़ा मंगल पर घर में लगाएं हनुमान जी की ये तस्वीर, अंत समय तक मिलेगा अनंत सुख-समृद्धि

Hanuman Ji: कलियुग को पार लगाने हनुमान जी को ही याद किया जाता है. ऐसे में वास्तुशास्त्र के अनुसार ऐसे कई उपाय बताए गए हैं, जिनके अपनाकर घर में फैली नकारात्मक ऊर्जा को खत्म कर सकते हैं.

Hanuman Ji Photo: कहते हैं कलियुग का प्रकोप इतना ज्यादा बढ़ गया है कि पूरी दुनिया में नकारात्मकता फैली हुई है. मनुष्य हिंसक प्रवृत्ति का होता जा रहा है. ऐसे में कलियुग के प्रकोप को कम करने के लिए भगवान की स्तुति की जाती है. कहा जाता है कि हनुमान अमर हैं. वो हर युग में रहते हैं. आप हनुमान जी की स्तुति करने के अलावा घर में हनुमान जी की तस्वीर लगा सकते हैं.

ज्येष्ठ के हर मंगलवार को बड़ा मंगल कहा जाता है. 27 मई 2025 को तीसरा बड़ा मंगल (Third bada mangal) है. ऐसे में इस दिन हनुमान जी से जुड़े वास्तु के खास उपाय करना न भूलें

श्री राम का कीर्तन करते हुए हनुमान जी की तस्वीर

परिवार के सदस्यों में धार्मिक भावना बनाए रखने के लिए श्री राम की आराधना करते हुए या श्री राम का कीर्तन करते हुए हनुमान जी का चित्र लगाना अति शुभ होता है. इस चित्र को लगाने से परिवार के सदस्यों का आपसी विश्वास भी मजबूत होता है.

पर्वत उठाए हुए हनुमान जी की तस्वीर

अगर परिवार के सदस्यों में साहस एवं आत्मविश्वास की कमी हो, तो अपने एक हाथ में पर्वत उठाए हुए हनुमान जी का चित्र घर में लगाना लाभ प्रदान करेगा.

आकाश में उड़ते हुए हनुमान जी की तस्वीर

जीवन में उत्साह, सफलता, उमंग पाने कि लिए आकाश में उड़ते हुए हनुमान जी का चित्र लगाना चाहिए.

लाल रंग की बैठी हुई मुद्रा में हनुमान जी की तस्वीर

भवन की दक्षिण दिशा में लाल रंग की बैठी हुई मुद्रा में हनुमान जी का चित्र लगाने से दक्षिण दिशा से आने वाली नकारात्मक ऊर्जा एवं बुरी ताकतें दूर होती हैं, धीरे-धीरे घर में सुख-शांति आने लगती है.

पंचमुखी हनुमान जी की तस्वीर

भवन के मुख्यद्वार पर पंचमुखी हनुमान जी की प्रतिमा या तस्वीर लगाने से घर में बुरी आत्माएं प्रवेश नहीं करती.

घर के इन हिस्सों में न लगाएं हनुमान जी की तस्वीर

राम भक्त हनुमान जी बालब्रह्मचारी हैं, इनकी उपासना में पवित्रता का ध्यान रखना जरूरी है. अतः भूलकर भी इनकी प्रतिमा या चित्र को शयन कक्ष में न लगाएं. सीढ़ियों के नीचे, रसोईघर या अन्य किसी अपवित्र स्थान पर भी इनका चित्र नहीं लगाना चाहिए अन्यथा अशुभ परिणाम मिल सकते हैं. कमरे में बेड के पैर की तरफ हनुमान जी की कोई तस्वीर नहीं लगानी चाहिए, इससे सोते समय हमारे पैर उनकी तरफ होते हैं, जो बिल्कुल भी शुभ नहीं होता.

Gayatri Mantra: सारे कष्टों का समाधान है गायत्री मंत्र, ये 5 उपाय करेंगे बेड़ा पार

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक 'डॉक्टर अनीष व्यास' देश के जाने-माने प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं. पाल बालाजी के भक्त के रूप में इन्हें जाना जाता है. वैदिक ज्योतिष पर इनका कार्य सराहनीय है. इनकी भविष्यवाणियां काफी सटीक होती हैं. इनके लेख विभिन्न मंचों पर प्रकाशित होते रहते हैं, इन्हें भविष्यफल और दैनिक राशिफल बताने में महारत प्राप्त है. इन्हें हस्तरेखा और वास्तु विशेषज्ञ के रूप में भी जाना जाता है. देश के अलावा विदेशों में भी उनके काफी संख्या में फॉलोअर्स है. सोशल मीडिया पर भी यह एक्टिव रहते हैं.  इनकी अब तक 497 से अधिक भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं.डॉक्टर अनीष व्यास को बचपन से ही कर्मकांड और ज्योतिष की शिक्षा-दीक्षा विरासत में प्राप्त हुई. एम.ए. पत्रकारिता में गोल्ड मेडल प्राप्त कर पीएचडी की उपाधि हासिल कर चुके हैं. डॉ. अनीष व्यास के ज्योतिष विषय पर आधारित लेख देश के प्रमुख समाचार पत्रों में नियमित रूप से प्रकाशित होते हैं. इसके साथ ही विभिन्न न्यूज चैनल में लाईव शो में प्रतिभाग करते रहते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jagannath Rath Yatra 2026 Date: जगन्नाथ रथ यात्रा कब है, जानें तिथि, महत्व और रीति-रिवाज
Jagannath Rath Yatra 2026 Date: जगन्नाथ रथ यात्रा कब है, जानें तिथि, महत्व और रीति-रिवाज
हरिद्वार: कुंभ मेले को भव्य बनाने को लेकर महंत रवींद्र पुरी का सरकार को लेकर बड़ा बयान, कहा- संत समाज...
हरिद्वार: कुंभ मेले को भव्य बनाने को लेकर महंत रवींद्र पुरी का सरकार को लेकर बड़ा बयान, कहा- संत समाज...
Rashifal 11 April 2026: मेष से मीन तक 11 अप्रैल का राशिफल, किसे मिलेगा फायदा, किसकी मेहनत पर फिरेगा पानी
मेष से मीन तक 11 अप्रैल का राशिफल, किसे मिलेगा फायदा, किसकी मेहनत पर फिरेगा पानी
Kharmas 2026 End Date: खरमास कब खत्म ? शुरू होंगे विवाह, गृह प्रवेश, 4 राशियों की बदलेगी किस्मत
खरमास कब खत्म ? शुरू होंगे विवाह, गृह प्रवेश, 4 राशियों की बदलेगी किस्मत

वीडियोज

Dacoit: Ek Prem Katha Review: Anurag Kashyap की 'Dacoit', Adivi Sesh और Mrunal Thakur की Chemistry जीत लेगी दिल
Tamannaah Bhatia ने ‘धुरंधर से सबकी जली’ वाले सवाल पर गजब जवाब दिया
Sansani: सीजफायर पर इजरायल का U-Turn? | Iran US-Israel Ceasefire | Middle East War | Trump
Nitish Kumar के बाद Samrat Choudhary बनेंगे सीएम? | Bihar Politics | BJP | Tejashwi Yadav
Chitra Tripathi: 4 किरदार, 4 रुख… क्या फिर भड़केगी जंग? | Iran Vs US-Israel | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूएस-ईरान बातचीत से पहले एक्शन में पाकिस्तान, मिडिल ईस्ट की तरफ उड़ाए लड़ाकू विमान, किस चीज का खौफ?
यूएस-ईरान बातचीत से पहले एक्शन में पाकिस्तान, मिडिल ईस्ट की तरफ उड़ाए लड़ाकू विमान, किस चीज का खौफ?
पप्पू यादव का बड़ा बयान, 'शायद मोदी जी नीतीश जी को प्रधानमंत्री पद ऑफर करेंगे, अगर ऐसा...'
पप्पू यादव का बड़ा बयान, 'शायद मोदी जी नीतीश जी को प्रधानमंत्री पद ऑफर करेंगे'
आज IPL में विराट कोहली लगाएंगे तिहरा शतक, RR के खिलाफ रचेंगे ऐतिहासिक कीर्तिमान
आज IPL में विराट कोहली लगाएंगे तिहरा शतक, RR के खिलाफ रचेंगे ऐतिहासिक कीर्तिमान
'तुम्हें देखने कौन आएगा..'आयुष शर्मा पर नहीं था पिता को भरोसा, सलमान खान के जीजा का अब छलका दर्द
'तुम्हें देखने कौन आएगा..'सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा का छलका दर्द
'सांप पर भरोसा कर सकते हैं पर बीजेपी पर नहीं', असम चुनाव का जिक्र कर ममता बनर्जी ने क्यों किया ऐसा दावा?
'सांप पर भरोसा कर सकते हैं पर बीजेपी पर नहीं', असम चुनाव का जिक्र कर ममता बनर्जी ने क्यों किया ऐसा दावा?
US Israel Iran War LIVE: अमेरिका-ईरान शांति वार्ता के लिए पाकिस्तान रवाना हुए जेडी वेंस, साथ कौन-कौन आ रहा?
LIVE: अमेरिका-ईरान शांति वार्ता के लिए पाकिस्तान रवाना हुए जेडी वेंस, साथ कौन-कौन आ रहा?
CBSE Updates: गल्फ देशों में बिना परीक्षा ऐसे तैयार होगा छात्रों का रिजल्ट, यहां जानें पूरी डिटेल्स
गल्फ देशों में बिना परीक्षा ऐसे तैयार होगा छात्रों का रिजल्ट, यहां जानें पूरी डिटेल्स
Hyundai ने लॉन्च किया VIBE Edition, अब और भी स्टाइलिश हुई Grand i10 NIOS, जानें क्या है खास
Hyundai ने लॉन्च किया VIBE Edition, अब और भी स्टाइलिश हुई Grand i10 NIOS, जानें क्या है खास
Embed widget