एक्सप्लोरर

Varah Jayanti 2025: वराह जयंती कब है? जानें भगवान विष्णु के इस अवतार का महत्व, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि!

Varah Jayanti: वराह जयंती 25 अगस्त 2025 को सोमवार के दिन मनाई जाएगी. आइए जानते हैं वराह जयंती से जुड़ी पूजा विधि, महत्व, नियम और पौराणिक कथा के बारे में.

Varah Jayanti 2025: हिन्दू पंचांग के मुताबिक भाद्रपद के महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीय तिथि को विष्णु भगवान के तीसरे अवतार ‘वराह’ की जयंती मनाई जाती है. वराह जयंती  25 अगस्त 2025 को सोमवार के दिन मनाई जाएगी. ज्योतिष गणना के अनुसार इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त दोपहर 1:40 बजे से शाम 4:15 बजे तक रहेगा.

पौराणिक कथाओं के अनुसार, जब राक्षस हिरण्याक्ष ने धरती को समुद्र में डुबो दिया था, तभी भगवान विष्णु ने वराह रूप के अवतार में धरती को अपने दांतो पर उठा कर उसे उसके स्थान पर स्थापित कर दिया था. जिसके कारण इस दिन को धर्म, न्याय और साहस की विजय का प्रतीक माना जाता है.

तृतीया तिथि 25 अगस्त को दोपहर 12:35 बजे प्रारंभ होकर 26 अगस्त को दोपहर 1:54 बजे पर समाप्त होगी.

पौराणिक कथा
पौराणिक कथाओं में बताया गया है, कि राक्षस हिरण्याक्ष ने पृथ्वी को छीनकर समुद्र में गिरा दिया था. तब पृथ्वी को समुद्र से बचाने हेतु भगवान विष्णु ने वाराह अवतार लिया था. जिसके बाद उन्होंने धरती को अपने दांतों पर उठाकर युद्ध कर राक्षस हिरण्याक्ष को हराया और संतुलन स्थापित किया. 

महत्त्व
यह त्योहार सत्य की रक्षा, धर्म की विजय और जगत-रक्षण की स्मृति में मनाया जाता है. शास्त्रों के अनुसार इस दिन पूजा करने से भक्त को धन, स्वास्थ्य, मनोकामना, शत्रु पर विजय, भय से मुक्ति और धार्मिक उन्नति की प्राप्ति होती है.

पूजा विधि
नीचे दी गई पूजा विधि पारंपरिक और प्रमाणिक शास्त्रों पर आधारित है.

  • प्रातः शुद्ध स्नान करें और घर या मंदिर स्थल को पवित्र करें 
  • भगवान वराह की मूर्ति या चित्र पर गंगाजल, दूध, शहद, मक्खन, घी (पंचामृत) से अभिषेक करना चाहिए.

कलश पूजन

  • धातु (आम तौर पर पीतल) का कलश लें.
  • उसमें जल भर के, आम के पत्ते डालें, फिर उसके ऊपर नारियल रखें.
  • पूजा के बाद इसे ब्राह्मण को दान करें 
  • भजन, कीर्तन और श्रीमद्भगवद्गीता का वाचन करें 
  • विष्णु/वराह स्तोत्रों का पाठ करें. 

इन चीजों का करें दान

  • व्रत रख रहे लोग पूर्व संध्या पर गरीबों, निर्धनों को वस्त्र, भोजन, धन आदि का दान करें.
  • आरती एवं भोग
  • धूप, दीप, नैवेद्य जैसे फल, मिठाई, फलाहार चढ़ाएं.
  • आरती से पूजन का समापन करें 
  • कीर्तन एवं कथा को सुनें या सुनाएं, विशेषकर वराह अवतार की कथा करें और ब्राह्मणों को भोजन एवं दक्षिणा दें.

क्या करें और क्या नहीं?

क्या करें

  • प्रातः शुद्ध स्नान करें.
  • पंचामृत से अभिषेक कर कलश पूजन, पाठ, आरती और भजन कीर्तन करें. 
  • व्रत रखें (पूर्ण अथवा अंशतः).
  • गरीबों, ब्राह्मणों को दान करें.
  • कथा वाचन करें, स्तोत्र पाठ करें.
  • पूजा में लगातार श्रद्धा बनाए रखें.

क्या नहीं करें

  • पूजा के समय बेवजह के वाद-विवाद या चिंता के माहौल से पूजा को बिगड़ने न दें.
  • व्रत के दौरान नियम तोड़ने जैसे माँसाहार, मद्यपान, अशुद्धता से बचें.

भोग व विशेष उपाय

  • भोग में फल, मिठाई, पंचाहार (दही, फल, हलवा आदि) को शामिल कर सकते हैं.
  • यदि व्रत रखा गया है, तो वैदिक् रूप से फलाहार या दही-फल से उपवास तोड़ा जा सकता है.
  • पूजा स्थलों (जैसे मथुरा, तिरुमाला) में विशेष प्रसाद की व्यवस्था होती है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Yogini Ekadashi Vrat Katha: एक श्रापित व्यक्ति की किस्मत कैसे बदल गई? पढ़ें योगिनी एकादशी व्रत की चमत्कारी कथा
एक श्रापित व्यक्ति की किस्मत कैसे बदल गई? पढ़ें योगिनी एकादशी व्रत की चमत्कारी कथा
Vishnu Sahasranama: विष्णु सहस्रनाम का पाठ क्यों है इतना प्रभावशाली? जानें इसके अद्भुत लाभ
विष्णु सहस्रनाम का पाठ क्यों है इतना प्रभावशाली? जानें इसके अद्भुत लाभ
Aaj Ka Panchang 10 July 2026: आज योगिनी एकादशी पर भद्रा का साया, देखें पूजा मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज योगिनी एकादशी पर भद्रा का साया, देखें पूजा मुहूर्त और पूरा पंचांग
Rashifal 10 July 2026: योगिनी एकादशी लाई है 7 राशियों के लिए गोल्डन टाइम, बस ये लापरवाही न करें, मेष से मीन तक राशिफल देखें
योगिनी एकादशी लाई है 7 राशियों के लिए गोल्डन टाइम, बस ये लापरवाही न करें, मेष से मीन तक राशिफल देखें

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान? अटकलें तेज
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान?
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget