एक्सप्लोरर

Janmashtami 2025: 15 या 16 अगस्त कब है श्रीकृष्ण जन्माष्टमी ? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और व्रत के नियम!

Janmashtami 2025: इस साल जन्माष्टमी की तारीख को लेकर भ्रम है, कुछ लोग इसे 15 अगस्त तो कुछ 16 अगस्त को बता रहे हैं. आइए जानते हैं इस बार जन्माष्टमी किस दिन मनाई जाएगी......

Janmashtami 2025: इस वर्ष अष्टमी तिथि 15 अगस्त की रात 11:50 से प्रारंभ होकर 16 अगस्त की रात 9:35 पर समाप्त होगी. भगवान श्रीकृष्ण का जन्म मध्यरात्रि में हुआ था, इसलिए इस साल जन्माष्टमी 16 अगस्त शनिवार को मनाई जाएगी. पूजा का शुभ मुहूर्त रात 12:45 से 1:26 तक रहेगा. इस बार जन्माष्टमी भरणी नक्षत्र में होगी. 15 अगस्त को सुबह तक अश्विनी नक्षत्र रहेगा और उसके बाद भरणी नक्षत्र शुरू होगा. रोहिणी नक्षत्र 17 अगस्त सुबह 4:38 से है, लेकिन उस दिन नवमी तिथि होगी.

कृष्ण जन्माष्टमी पूजा विधि:
मध्यरात्रि में “ॐ क्रीं कृष्णाय नमः” मंत्र का जाप करें. दक्षिणावर्ती शंख में घी, दूध, दही, शक्कर और शहद मिलाकर भगवान कृष्ण का अभिषेक करें. उसके बाद चंदन का तिलक लगाएं और श्रृंगार करें. माखन-मिश्री, धनिया-सौंठ पंजरी, मोर पंख, तुलसी, गुलाल और अबीर अर्पित करके आरती करें. इस दिन श्रद्धा और भक्ति से त्व देवां वस्तु (गोविंद भोग) लगाना बहुत शुभ माना जाता है.

  • जन्माष्टमी के दिन सबसे पहले सुबह उठकर “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का मन में जाप करें.
  • इसके बाद स्नान करें और सूर्य देव को जल अर्पित करें.
  • जिस स्थान पर श्रीकृष्ण के बाल रूप, लड्डू गोपाल की मूर्ति स्थापित है, वहां साफ-सफाई करके गंगाजल डालकर जगह को शुद्ध करें.
  • उस स्थान को अशोक की पत्तियों, फूलों, माला और सुगंधित वस्तुओं से सजाएं.
  • बच्चों के लिए वहां छोटे-छोटे खिलौने रखें और पालना सजाएं.
  • प्रसन्न मन से श्रीहरि का कीर्तन करें और व्रत रखें.
  • संभव हो तो निराहार या फलाहार व्रत रखें.
  • शाम को भजन संध्या में भगवान की पूजा करें और रात्रि में पंचामृत से अभिषेक करें.
  • प्रभु को मिठाई, माखन आदि भोग अर्पित करें और तुलसी दल चढ़ाएं.
  • अंत में जीवन में सुख-शांति की कामना करें और प्रसाद का वितरण करें.

इस दिन व्रत न कर पाएं तो, क्या करें?
यदि जन्माष्टमी का व्रत रखना संभव न हो, तो किसी ब्राह्मण या जरूरतमंद को भरपेट भोजन कराएं. यदि यह भी संभव न हो तो इतना धन दें जिससे वह दो समय का भोजन कर सके. इतना भी न हो तो गायत्री मंत्र की 11 माला का जाप करें.

संतान सुख के लिए स्तोत्र: संतान सुख और संतानों की रक्षा के लिए “संतान गोपाल स्तोत्र” का पाठ करना अत्यंत लाभकारी है.

रिश्तों को मधुर बनाने वाला मंत्र: दाम्पत्य जीवन में प्रेम और सामंजस्य बनाए रखने के लिए श्रीकृष्ण मंदिर जाकर दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर भगवान का अभिषेक करें. उन्हें शहद और इलाइची का भोग लगाएं और “क्लीं कृष्णाय स्वाहा” मंत्र का 108 बार जाप करें.

जन्माष्टमी कथा:
भगवान कृष्ण का जन्म मथुरा के कंस से भयभीत पिता से मुक्त करने और धर्म की स्थापना के लिए हुआ था. माता देवकी और पिता वासुदेव की चिंता के बावजूद, श्रीकृष्ण का जन्म भव्य रूप से हुआ. यह कथा हमें सिखाती है कि सत्य और धर्म की रक्षा के लिए हमेशा साहस और भक्ति के मार्ग पर चलना चाहिए. इस प्रकार जन्माष्टमी केवल एक पर्व नहीं, बल्कि जीवन में भक्ति, प्रेम और कर्म का संदेश देती है. श्रद्धा और भक्ति से की गई पूजा और व्रत से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है.

FAQ :
प्रश्न: इस साल जन्माष्टमी कब है और पूजा का मुहूर्त क्या है?
उत्तर: जन्माष्टमी 16 अगस्त को है. पूजा का शुभ मुहूर्त रात 12:45 से 1:26 बजे तक है.

प्रश्न: व्रत न रख पाने पर क्या करें?
उत्तर: किसी जरुरतमंद को भोजन करवाएं या पैसे दें. गायत्री मंत्र 11 माला जपें. संतान सुख के लिए संतान गोपाल स्तोत्र पढ़ें और दाम्पत्य जीवन के लिए मंदिर में अभिषेक व 108 बार ‘क्लीं कृष्णाय स्वाहा’ मंत्र जपें.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

पंडित सुरेश श्रीमाली न केवल भारत, बल्कि विश्व स्तर पर एक ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्य, न्यूमरोलॉजी विशेषज्ञ, और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में जाने जाते हैं. राजस्थान के जोधपुर से संबंध रखने वाले पं. श्रीमाली जी को ज्योतिषीय परंपरा विरासत में मिली है. इनके पूज्य पिता स्व. पं. राधाकृष्ण श्रीमाली, स्वयं एक महान ज्योतिषविद और 250+ पुस्तकों के लेखक थे. पं. सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों से अधिक का ज्योतिषीय अनुभव है और वे वैदिक ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पिरामिड शास्त्र और फेंग शुई जैसे अनेक विधाओं में दक्ष हैं. उनकी भविष्यवाणियां सटीक, व्यावहारिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से युक्त होती हैं, जो उन्हें आम जनमानस से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विशेष पहचान दिलाती हैं. अब तक 52 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके पं. श्रीमाली ने ऑस्ट्रेलिया, जापान, अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा सहित विश्व के कई प्रमुख देशों में व्यक्तिगत परामर्श, सेमिनार और लाइव ज्योतिषीय सत्र आयोजित किए हैं. ये न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि विदेशी नागरिकों में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं. मीडिया व सोशल मीडिया प्रभाव:इनका लोकप्रिय टीवी शो "ग्रहों का खेल" लाखों दर्शकों द्वारा देखा जाता है. इसके साथ ही, वे सोशल मीडिया पर भी अत्यंत सक्रिय हैं, YouTube पर 1.9 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स, Instagram और Facebook पर लाखों फॉलोअर्स, जहां वे दैनिक राशिफल, मासिक भविष्यफल, रेमेडी टिप्स और आध्यात्मिक मार्गदर्शन नियमित रूप से साझा करते हैं. पंडित सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों का ज्योतिषीय अनुभव है.  52 से अधिक देशों में सेवाएं देने का भी अनुभव है. दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें महारत प्राप्त है.  आध्यात्मिक व प्रेरक वक्ता के रूप में भी इनकी वैश्विक पहचान है. आधुनिक वैज्ञानिक सोच के साथ पारंपरिक ज्योतिष का संगम इनके ज्ञान में दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
Aaj Ka Rashifal 8 July 2026: बुधवार को इन राशियों के लिए खुलेंगे सफलता के नए द्वार, जानें आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal: 8 जुलाई को इन राशियों की बदल सकती है किस्मत, ग्रहों के खास संयोग से मिलेगा बड़ा लाभ
Aaj ka Meen Rashifal 8 July 2026: भाग्य देगा साथ, बिजनेस में तरक्की और करियर की रुकावटें होंगी दूर
भाग्य देगा साथ, बिजनेस में तरक्की और करियर की रुकावटें होंगी दूर
Aaj ka Kumbh Rashifal 8 July 2026: बिजनेस में होगा अच्छा लाभ, करियर में मिलेगी नई खुशखबरी और भाग्य देगा पूरा साथ
बिजनेस में होगा अच्छा लाभ, करियर में मिलेगी नई खुशखबरी और भाग्य देगा पूरा साथ

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जिस हत्या ने बिगाड़े भारत-कनाडा के रिश्ते, उसमें बिश्नोई गैंग का हाथ? 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' से कैसे हुआ खुलासा
निज्जर की हत्या, 24 की गिरफ्तारी और बिश्नोई गैंग पर आरोप... 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' से हिली अपराध की दुनिया
Ind Vs Eng 3rd T-20 Highlights: ऐसी शर्मनाक हार कभी नहीं... इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाजी ध्वस्त, 125 रन से हारे
ऐसी शर्मनाक हार कभी नहीं... इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाजी ध्वस्त, 125 रन से हारे
मुंबई के हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान ने खुद को मारी गोली, जांच में जुटी पुलस
मुंबई के हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान ने खुद को मारी गोली, जांच में जुटी पुलस
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
दिल्ली: 'शीशमहल' अब बनेगा स्टेट गेस्ट हाउस, 6-फ्लैगस्टाफ रोड बंगले को मिलेगा नया अवतार
दिल्ली: 'शीशमहल' अब बनेगा स्टेट गेस्ट हाउस, 6-फ्लैगस्टाफ रोड बंगले को मिलेगा नया अवतार
जुलाई की ये फसल बना देगी मालामाल, पानी कम और बंजर जमीन पर भी रिकॉर्डतोड़ उत्पादन
जुलाई की ये फसल बना देगी मालामाल, पानी कम और बंजर जमीन पर भी रिकॉर्डतोड़ उत्पादन
फुल चार्ज पर चलेगी 180 KM, इस इलेक्ट्रिक बाइक की डिलीवरी हुई शुरू, जानें खासियत
फुल चार्ज पर चलेगी 180 KM, इस इलेक्ट्रिक बाइक की डिलीवरी हुई शुरू, जानें खासियत
Video: सिया गोयल' के खौफ से कांपा पति! पहाड़ों पर घूमने निकले शख्स ने बीवी से बांध लिया हाथ
सिया गोयल' के खौफ से कांपा पति! पहाड़ों पर घूमने निकले शख्स ने बीवी से बांध लिया हाथ
Embed widget