एक्सप्लोरर

Valmiki Ramayan: राम को मर्यादा पुरुषोत्तम के रूप में प्रस्तुत करने वाले वाल्मीकि को क्यों कहते हैं रामकथा का भगीरथ ?

Valmiki Ramayan: रामायण का प्रयोजन राम के निष्ठापूर्ण चरित्र व गुणों को उकेरना है. वाल्मीकि द्वारा राम के इन्हीं गुणों को समाज के समक्ष प्रस्तुत किया गया.इसलिए वाल्मीकि को रामकथा का भगीरथ कहा जाता है.

Valmiki Ramayan: रामायण (संस्कृत: रामायणम्= राम+आयणम्; शाब्दिक अर्थ: राम की जीवन-यात्रा). रामायण महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित संस्कृत महाकाव्य है, जिसमें भगवान श्रीराम की गाथा (Ram Katha) है. रामायण को आदिकाव्य और इसके रचयिता महर्षि वाल्मीकि (Maharshi Valmiki) को 'आदिकवि' कहा जाता है.

आदिकवि महर्षि वाल्मीकि की रचना रामायण को संस्कृत भाषा का पहला ‘आर्ष महाकाव्य’ माना गया है. बता दें कि, ‘आर्ष’ का अर्थ ऋषियों से संबंधित यानी जो ऋषियों की वाणी से मुखित होकर उत्पन्न हुआ हो या जो ऋषियों द्वारा लाया गया हो उसे कहते हैं.

वाल्मीकि ने रामायण रूपी भगीरथ को पृथ्वी पर उतारने का काम किया

हम सभी जानते हैं कि संस्कृत तमाम भाषाओं की जननी है और महाकाव्य रामायण तमाम भाषाओं का पहला महाकाव्य है. रामायण के रचयिता भले ही महर्षि वाल्मीकि हैं, लेकिन इससे पहले रामकथा मौखिक रूप से विद्यमान थी. वाल्मीकि रामायण भी लंबे समय तक मौखिक रूप में विद्यमान रही.

भगवान राम के पुत्र लव-कुश ने इस मौखिक काव्य रचना को कंठस्थ किया और वर्षों तक सुनाते रहें. अत: इसी मौखिक काव्य को लिपिबद्ध करने का कार्य महर्षि वाल्मीकि द्वारा किया गया. रामजी के वनवास से लौटने के बाद रामायण की रचना हुई. इसमें 2400 श्लोक, 500 सर्ग और 7 काण्ड हैं. इसलिए यह कहा जा सकता है कि, रामायण रूपी भगीरथ को पृथ्वी पर उतारने का काम वाल्मीकि द्वारा किया गया.

वाल्मीकि रामायण का उद्देश्य

दयालु, अभिमान शून्य, परोपकारी और जितेंद्रीय मनुष्य ये 4 ऐसे पवित्र स्तंभ हैं जोकि पृथ्वी को धारण किए हुए हैं और ये चारों गुण मर्यादा पुरुषोत्तम राम (Maryada Purushottam Ram) के चरित्र में समाहित होकर पृथ्वी की धारण शक्ति बन गए. वाल्मीकि रामायण का असल उद्देश्य श्रीराम के इन्हीं गुणों को आदर्श समाज के सामने प्रस्तुत करना है.

वाल्मीकि ने आदर्श पुरुष, आदर्श पति, आदर्श भ्राता, आदर्श राजा, पतिव्रता जैसे व्रतों का पालन करने के वाले महापुरुष के रूप में राम के चरित्र को रामायण में उकेरा है. कहा जाता है, वाल्मीकि ने जब ब्रह्माजी के मानस पुत्र नारद जी से प्रश्न किया कि-संसार में गुणवान, वीर्यवान, धमर्ज्ञ, उपकारी और दृढ़प्रतिज्ञ कौन हैं? तब नारद जी ने उत्तर में 'राम' का नाम लेते हुए उसी समय महर्षि वाल्मीकि के समक्ष संपूर्ण रामचरित्र प्रस्तुत किया था.

ये भी पढ़ें: Ram Aayenge: माता कौशल्या ने खाया था यह दिव्य प्रसाद, शुभ ग्रह, नक्षत्र और मुहूर्त में हुआ रामलला का जन्म

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bhadli Navami 2026: गुरु अस्त तो क्या फिर भी भड़ली नवमी पर होंगे मांगलिक कार्य, ज्योतिषाचार्य से जानें नियम
गुरु अस्त तो क्या फिर भी भड़ली नवमी पर होंगे मांगलिक कार्य, ज्योतिषाचार्य से जानें नियम
Kushotpatini Amavasya 2026: साल में सिर्फ एक बार मिलती है पवित्र कुश तोड़ने की अनुमति, जानिए क्यों इतना खास है यह अमावस्या
साल में सिर्फ एक बार मिलती है पवित्र कुश तोड़ने की अनुमति, जानिए क्यों इतना खास है यह अमावस्या
Sawan Teej 2026: सावन तीज अगस्त में कब ? सालों बाद 3 दुर्लभ संयोग, नोट करें डेट
सावन तीज अगस्त में कब ? सालों बाद 3 दुर्लभ संयोग, नोट करें डेट
Sarvarth Siddhi Yog 2026: जुलाई के बचे दिनों में बनेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, इन कार्यों के लिए रहेगा सबसे शुभ समय
जुलाई के बचे दिनों में बनेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, इन कार्यों के लिए रहेगा सबसे शुभ समय

वीडियोज

Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram
Hydrogen Train News:न डीजल,न बिजली! भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन! इंजन का राज जानकर रह जाएंगे हैरान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम; उपकप्तान बना ये खिलाड़ी
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
समाजवादी पार्टी का दावा- डिंपल यादव, इकरा हसन समेत कई सपा सांसद हिरासत में
समाजवादी पार्टी का दावा- डिंपल यादव, इकरा हसन समेत कई सपा सांसद हिरासत में
Kal Ka Rashifal: कल का राशिफल 21 जुलाई 2026, वृश्चिक और धनु राशि वालों को होगा अचानक धन लाभ, फैशन-किराना कारोबार में होगी बंपर कमाई
कल का राशिफल 21 जुलाई 2026, मंगलवार को सिद्ध योग का संयोग, मेष और वृषभ राशि वाले रहें बेहद सावधान, विरोधियों और तकनीकी खराबी का बड़ा अलर्ट
Embed widget