एक्सप्लोरर

Utpanna Ekadashi 2024: उत्पन्ना एकादशी पर करें राशि अनुसार ये उपाय

Utpanna Ekadashi 2024: मार्गशीर्ष महीने की पहली एकादशी को उत्पन्ना एकादशी कहा जाता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा अर्चना करने के साथ ही राशि अनुसार उपाय करने से लाभ मिलता हे और समस्याएं दूर होती हैं.

Utpanna Ekadashi 2024: पंचांग (Panchang) के अनुसार हर महीने कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की ग्यारहवीं तिथि को एकादशी व्रत रखने का विधान है. यह तिथि भगवान विष्णु (Vishnu ji) को समर्पित होती है. इस तरह से पूरे साल में कुल 24 एकादशी पड़ती है, जिनके नाम और महत्व अलग-अलग हैं.

मार्गशीर्ष या अगहन (Aghan) महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी को उत्पन्ना एकादशी के नाम से जाना जाता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार इसी तिथि से एकादशी व्रत की शुरुआत मानी जाती है. इस साल उत्पन्ना एकादशी का व्रत मंगलवार 26 नवंबर 2024 को रखा जाएगा.

एकादशी के दिन लोग व्रत रखते हैं और भगवान विष्णु की विशेष पूजा-अर्चना करते हैं. इसी के साथ उत्पन्ना एकादशी पर यदि आप अपनी राशि के अनुसार कुछ काम करेंगे तो इससे परेशानियों से मुक्ति मिलेगी और जीवन में चल रही समस्याओं से छुटकारा मिलेगा. आइये जानते हैं 12 राशियों में किस राशि वाले को उत्पन्ना एकादशी के दिन कौन से उपाय करने चाहिए.

उत्पन्ना एकादशी राशिनुसार उपाय (Utpanna Ekadashi Rashi Anusar Upay)

मेष राशि (Aries): इस राशि के स्वामी मंगल हैं. ऐसे में एकादशी के दिन आप विष्णुजी को लाल रंग मिष्ठान का भोग लगाएं और गरीबों में मसूर की दाल का दान करें.

वृषभ राशि (Taurus): इस राशि के जातक एकादशी तिथि पर दूध, दही, चावल और शक्कर का दान कर सकते हैं. इससे भगवान की कृपा दृष्टि प्राप्त होगी और घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी.

मिथुन राशि (Leo): मिथुन राशि के स्वामी बुध ग्रह हैं, जिनका संबंध हरे रंग से होता है. इसलिए इस राशि वाले जातक उत्पन्ना एकादशी पर हरी सब्जियों का दान कर सकते हैं.

कर्क राशि (Cancer): कर्क राशि वाले जातक उत्पन्ना एकादशी पर सफेद रंग के वस्त्र या मिष्ठान आदि का दान जरूरतमंदों में करें. साथ ही दूध से भगवान विष्णु का अभिषेक करें. इससे आपको बिगड़े काम पूरे होंगे.

सिंह राशि (Leo): एकादशी के दिन इस राशि वाले लोग गेहूं, गुड़ और मूंगफली का दान करें और पूजा के समय इन मंत्र 'ऊँ श्री लोकनाथाय नम:' का जाप करें.

कन्या राशि (Virgo): कन्या राशि के लोग भगवान विष्णु की पूजा करते हुए  'ऊँ श्री धनुर्धराय नम:' मंत्र का जाप करें और हरे रंग की श्रृंगार की चीजों का दान करें.

तुला राशि (Libra): उत्पन्ना एकादशी पर इस राशि के लोग  'ऊँ श्री धनंजाय नम:' मंत्र का जाप कर श्रीहरि की पूजा करें और दूध या दही का दान करें.

वृश्चिक राशि (Scorpio): उत्पन्ना एकादशी के दिन वृश्चिक राशि वाले व्रत रखें और ॐ अ: अनिरुद्धाय नम: मंत्र की एक माला जाप करें.

धनु राशि (Sagittarius): ॐ अं प्रद्युम्नाय नम:  मंत्र का जाप करते हुए भगवान विष्णु की पूजा करें और पीले रंग के फल-फूल पूजा में चढ़ाएं. इससे आपके सभी रुके काम बनने लगेंगे.

मकर राशि (Capricorn): ऊँ श्री श्रीहरये नम:'  मंत्र का जाप करते हुए पूजा करें इससे भगवान विष्णु प्रसन्न होंगे. कष्टों से मुक्ति के लिए पक्षियों को दाना डालें.

कुंभ राशि (Aquarius): उत्पन्ना एकादशी पर गरीबों में गर्म कपड़ों का दान कर सकते हैं. इसके साथ ही  'ऊँ श्री गोविन्दाय नम:' मंत्र का जाप करें.

मीन राशि (Pisces): इस राशि के जातक पीले रंग की चीजों का दान करें. भगवान को भी पीले रंग के फल-फूल पूजा में अर्पित करें.

ये भी पढ़ें: Utpanna Ekadashi 2024: कौन है देवी एकादशी, क्यों उत्पन्ना एकादशी पर होती है पूजा

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPI से मंदिर में दान करने पर भी मिलता है उतना ही पुण्य?
UPI से मंदिर में दान करने पर भी मिलता है उतना ही पुण्य?
Last Sawan Somwar 2026: सावन के तीन सोमवार नहीं रख पाए व्रत? 24 अगस्त को मिल रहा आखिरी मौका, जानिए क्या करें
सावन के तीन सोमवार नहीं रख पाए व्रत? 24 अगस्त को मिल रहा आखिरी मौका, जानिए क्या करें
Varalakshmi Vrat 2026 Date: 21 या 28 अगस्त? जानें वरलक्ष्मी व्रत की सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा का नियम
वरलक्ष्मी व्रत की तारीख पर बड़ा कन्फ्यूजन, 21 या 28 अगस्त, किस दिन पूजा करें महिलाएं?
Chandra Grahan 2026: राखी पर चंद्र ग्रहण बताकर डराया जा रहा है! समय बदलने से पहले पढ़ें पूरा सच
राखी पर सूतक की खबर से न हों परेशान, जानें कहां दिखाई देगा चंद्र ग्रहण

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले अरविंद केजरीवाल
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले केजरीवाल
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
Embed widget