एक्सप्लोरर

Diwali 2020 : ये वास्तु टिप्स आज़माएं, इस दीवाली खुशियों से भर जाएगा घर

जगमग रोशनी का यह पर्व बेरंग जीवन में उत्साह का रंग भर देता है, लेकिन अगर इस त्यौहार पर वास्तु के कुछ नियमों का पालन कर लिया जाए तो और भी शुभ फलों की प्राप्ति की जा सकती है.

13 नवंबर को धनतेरस है और 14 नवंबर को दीवाली का पर्व मनाया जाएगा. इस बार नरक चतुर्दशी और दीवाली एक साथ ही मनाई जाएगी. कहते हैं दीवाली का त्यौहार जीवन में हर्षोल्लास लेकर आता है. बेरंग जीवन में उत्साह का रंग भर देता है जगमग रोशनी का यह पर्व. लेकिन अगर इस त्यौहार पर वास्तु के कुछ नियमों का पालन कर लिया जाए तो और भी शुभ फलों की प्राप्ति की जा सकती है. दीवाली से पहले हम उन्हीं कुछ वास्तु टिप्स के बारे में आपको बताने जा रहे हैं.

अनुपयोग की वस्तुओं को घर से निकालें

यह काम आपको दीवाली के पर्व से पहले कर लेना है. जिसके मुताबिक घर से बेकार टूटी फूटी चीज़ें, फटे पुराने कपड़े, टूटी चपप्लें, बर्तन इत्यादि सब कुछ घर से बाहर निकाल देना है. चा वहे तो घर को रंग रौगन करवा सकते हैं. ताकि मां लक्ष्मी का स्वागत शानदार तरीके से किया जा सके. 

मिट्टी के दीपक

दीपक का काम है रोशनी करना. और इसीलिए दीवाली की रात जगमग दीपों से अमावस्या की काली स्याह रात को रोशन कर दिया जाता है. इस रात हर कोई दीये जलाता है लेकिन अगर वास्तु के अनुसार दीए जलाए जाएं तो इस दीवाली आपका घर खुशियों से भर जाएगा. इसके लिए आपको उत्तर में नीला रंग, पूर्व में हरा रंग, दक्षिण-पूर्व में नारंगी, दक्षिण में लाल, दक्षिण-पश्चिम में गुलाबी या ग्रे, पश्चिम में गहरा नीला और उत्तर-पश्चिम में नीला या ग्रे रंग का दीया जलाना चाहिए. इससे आपके घर में सकारात्मकता का वास होता है. 

इस यंत्र की करें पूजा

दीवाली के दिन मेरु श्री यंत्र की पूजा करना बहुत उपयोगी बताया गया है. कहते हैं इस यंत्र की पूजा से जीवन में खुशहाली तो आती ही है साथ ही आर्थिक समस्याएं भी कम हो जाती है.मेरु को आध्यात्मिक शक्ति का स्रोत माना गया है. लेकिन ध्यान रखें कि दीवाली पर इस यंत्र को पूजा घर में पूर्व दिशा की ओर मुंह करके रखना चाहिए.

कुबेर की भी करें पूजा

यूं तो दीवाली पर लक्ष्मी-गणेश की पूजा का विधान है लक्ष्मी को धन व वैभव की देवी माना गया है. और इस धन के रक्षक हैं कुबेर. इसीलिए इस दिन देवी लक्ष्मी के साथ साथ भगवान कुबेर की पूजा भी अनिवार्य बताई गई है.

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Yogini Ekadashi Vrat Parana: 10 जुलाई या 11 जुलाई, योगिनी एकादशी व्रत का पारण कब करें? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और नियम
10 जुलाई या 11 जुलाई, योगिनी एकादशी व्रत का पारण कब करें? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और नियम
Mrityu Panchak End Today: मृत्यु पंचक आज हो रहा है समाप्त, जानिए कब से शुरू होंगे शुभ कार्य और क्या है सटीक समय
मृत्यु पंचक आज हो रहा है समाप्त, जानिए कब से शुरू होंगे शुभ कार्य और क्या है सटीक समय
Ashadha Gupt Navratri 2026 Date: आषाढ़ गुप्त नवरात्रि पर 12 साल बाद दुर्लभ योग, जानें कलश स्थापना का सही मुहूर्त और जरूरी नियम
आषाढ़ गुप्त नवरात्रि पर 12 साल बाद दुर्लभ योग, जानें कलश स्थापना का सही मुहूर्त और जरूरी नियम
Guru Asta 2026: 14 जुलाई को गुरु अस्त, 30 दिन इन 3 राशियों के लिए बनेंगे गोल्डन पीरियड
14 जुलाई को गुरु अस्त, 30 दिन इन 3 राशियों के लिए बनेंगे गोल्डन पीरियड

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
'कैंसर' है ईरान सरकार, जड़ से खत्म करना जरूरी...', ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप की तेहरान को धमकी
'कैंसर' है ईरान सरकार, जड़ से खत्म करना जरूरी...', ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप की तेहरान को धमकी
Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Embed widget