एक्सप्लोरर

12 January Today Horoscope: वृषभ, कन्या और वृश्चिक राशि के लिए शुभता लेकर आएगा शुक्रवार, देखें आज का राशिफल

12 January Today Horoscope: वैदिक ज्योतिष में 12 राशियों का वर्णन मिलता है. ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन होता है. शुक्रवार 12 जनवरी का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा जानें आज का राशिफल.

12 January Today Horoscope: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 12 राशियों में हर राशि का स्वामी ग्रह होता है, जिसके आधार पर ही राशिफल का आंकलन किया जाता है. आज शुक्रवार का दिन किस राशि के लिए कैसा रहने वाला है, यह काफी हद तक ग्रह-नक्षत्रों की चाल पर भी निर्भर करता है.

ज्योतिष गणना के अनुसार आइए जानते हैं, शुक्रवार 12 जनवरी, 2024 का दिन मेष से लेकर मीन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा. आज किन्हें मिलेगा भाग्य का लाभ और किन्हें होगी निराशा . यहां पढ़ें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal)-

मेष राशि (Aries): आज का दिन मेष राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा, विशेषता व्यवसाय करने वाले लोगों को व्यवसाय में लाभ प्राप्ति के योग बनेंगे तथा बड़े स्तर पर कार्य करने के अवसर मिल सकते हैं. छोटी-मोटी मानसिक परेशानी एक आम समस्या जैसी रहेगी. विद्यार्थियों के लिए कुछ चिंता हो सकती है लेकिन दिन के उत्तरार्ध भाग में चिंता समाप्त हो जाएगी. केमिकल मेडिसिन और धातु संबंधित कार्य करने वाले लोगों के लिए अपने कार्यक्षेत्र में दिन अच्छा रहेगा. घर परिवार में माहौल अच्छा रहेगा तथा मनोरंजन आदि के साधन बनेंगे.

वृषभ राशि (Taurus): वृषभ राशि वालों के लिए अध्यात्म में उन्नति की दृष्टि से दिन बहुत बढ़िया रहेगा. गृहस्थ जीवन में भी सुख रहेगा और कमाई के साधन भी अच्छे रहेंगे. आकस्मिक धन लाभ के योग बनेंगे. शेयर मार्केट में ट्रेडिंग करने वाले लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा. ऋण से संबंधित मामलों में जीवनसाथी के साथ विचार विमर्श अवश्य करें. सरकारी नौकरी करने वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा. कार्यक्षेत्र में प्रशंसा मिलेगी. गाड़ी चलाते समय विशेष ध्यान रखें, गाड़ी किसी अन्य व्यक्ति के हवाले ना करें यह परेशानी उत्पन्न कर सकता है.

मिथुन राशि (Gemini): मिथुन राशि वालों के लिए दिन मानसिक परेशानी वाला रहेगा. धन का व्यर्थ में खर्च हो जाना तथा उधारी में फंस जाना मुख्य समस्या रहेगी. शिक्षा के संबंध में भी दिन कुछ परेशानी वाला होगा. काफी अधिक खींचतान के बाद समस्या सुलझेगी. किसी विवाद में ना पड़े अन्यथा हफ्ते भर के लिए परेशान होने की स्थिति बन जाएगी. गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा तथा कमाई के साधन भी उचित लाभ देने वाले रहेंगे. भाई-बहन के साथ व्यवहार मधुर रहेंगे तथा कड़ी मेहनत के अच्छे परिणाम मिलेंगे.

कर्क राशि (Cancer): कर्क राशि वालों के लिए दिन बहुत बढ़िया रहने वाला है. जो लोग लंबे समय से नौकरी तलाश कर रहे हैं उन्हें कहीं से नौकरी के सुअवसर मिल सकते हैं, अवसरों का लाभ उठाएं. स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा. मौज मस्ती के लिए कार्यक्रमों का आयोजन कर सकते हैं. आंखों में किसी प्रकार का इन्फेक्शन परेशान कर सकता है अथवा नेत्रों में चोट की संभावना रहेगी, अत: बचाव की आवश्यकता है. व्यवसाय करने वाले जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा विशेष तौर पर जो व्यक्ति होटल रेस्टोरेंट संबंधित काम करते हैं उन्हें व्यवसाय में विशेष लाभ प्राप्ति के योग बनेंगे.

सिंह राशि (Leo):  सिंह राशि वालों के लिए दिन मिले-जुले प्रभाव वाला रहेगा. ऋण संबंधित मामलों में अथवा कोर्ट संबंधित मामलों में दिन व्यर्थ जा सकता है. लंबे समय से ऋण लेने के लिए प्रयास करने वाले लोगों को ऋण की सुविधा मिल सकती है. विद्युत से संबंधित काम करने वाले जातक सावधान रहें. वैवाहिक जीवन के लिए दिन सामान्य रहेगा, जीवनसाथी के साथ व्यवहार अच्छा रहेगा तथा कोई शुभ समाचार जीवनसाथी की ओर से मिल सकता है. शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को शिक्षा में नई चीज़ सीखने का अवसर मिलेगा. व्यवसाय करने वाले जातकों के लिए दिन विशेष तौर पर अच्छा रहेगा. लग्जरी गाड़ियां, इंटीरियर डिजाइनिंग और कॉस्मेटिक से संबंधित कार्य करने वाले जातक इस दिन विशेष लाभ प्राप्त करेंगे.

कन्या राशि (Virgo): कन्या राशि वालों के लिए दिन बहुत अच्छा जाने वाला है. संतान पक्ष को लेकर अच्छे समाचार सुनने को मिलेंगे तथा संतान की पदोन्नति अथवा संतान द्वारा नहीं उपलब्धियां प्राप्त की जाएंगे. प्रॉपर्टी लाभ के योग बनेंगे, यदि प्रॉपर्टी बेचना चाह तो उससे भी लाभ मिलेगा और यदि खरीदना चाहे तो खरीदने के शुभ अवसर भी मिलेंगे .पिता से संबंधित अच्छे परिणाम मिलेंगे. पिता का सहयोग लाभ देगा तथा धन संबंधित मामलों में पिता की सलाह लेकर काम करने से विशेष लाभ की प्राप्ति होगी.

तुला राशि (Libra): तुला राशि वालों के लिए माता के स्वास्थ्य संबंधित कुछ चिंता के योग बन रहे हैं. कड़ी मेहनत के अच्छे परिणाम मिलेंगे तथा जब में भी दिन अच्छा व्यतीत होगा. शत्रु आप पर हावी रहेंगे यदि कोई झगड़ा विवाद होता है तो शांति और धैर्य के साथ काम लें निश्चित ही फैसला आपके पक्ष में होगा, जल्दबाजी नुकसान कर सकती है. खेलकूद से संबंधित जातकों के लिए भी दिन अच्छा है. प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और क्लेरिकल कार्य करने वाले जातकों को लाभ प्राप्ति के योग रहेंगे. व्यवसाय करने वाले जातकों के लिए समय अच्छा है नए इन्वेस्टमेंट से धन प्राप्ति के योग हैं.

वृश्चिक राशि (Scorpio): वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा. कड़ी मेहनत के शुभ परिणाम मिलेंगे. मित्रों के साथ बिताया गया समय अच्छा रहेगा तथा मनोरंजन के भी कई साधन मिलेंगे. पेट के रोग थोड़ा बहुत परेशान कर सकते हैं और विद्यार्थियों को शिक्षा में थोड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है. जीवनसाथी को लेकर दिन अच्छा है, जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे, कहीं घूमने जा सकते हैं और यदि कार्यस्थल पर किसी यात्रा के लिए जाने का अवसर मिले तो यात्रा अवश्य करें. व्यवसाय करने वाले जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा. धन के नए मार्ग खुल सकते हैं तथा व्यवसाय में वृद्धि होगी.

धनु राशि (Sagittarius): धनु राशि वालों के लिए दिन सामान्यतः ठीक रहेगा. परिवार के साथ समय बिताने में प्रसन्नता महसूस करेंगे धन संबंधित हिसाब किताब करना सही रहेगा, धन की वास्तविक स्थिति का अध्ययन करने के लिए सही दिन है. विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ रहेगा. विद्या अध्ययन में नए विषयों का ज्ञान हासिल करना लाभ देगा. कॉम्पिटेटिव एक्जाम में तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए भी यह समय अच्छा है. व्यवसाय करने वाले जातकों के लिए भी अच्छा दिन रहेगा. यदि कोई नई डील कर रहे हो तो उसमें लाभ मिलेगा. व्यवसाय में अपनी कमियों के बारे में पता चलेगा. सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए भी यह दिन अच्छा रहेगा बॉस के द्वारा कार्य की तारीफ की जा सकती है.

मकर राशि (Capricorn): मकर राशि वालों के लिए स्वयं का एनालिसिस करने का दिन है, अपने बारे में गहरा चिंतन अवश्य करें इससे स्वयं के गुण दोष का पता चलेगा और अपनी अच्छी क्वालिटी को निखारने का अवसर मिलेगा. धन संबंधित मामलों में दिन अच्छा रहेगा. मित्रों के साथ भी व्यवहार मधुर रहेंगे. शिक्षा के लिए भी अच्छा दिन है और संतान से भी शुभ समाचार सुनने को मिल सकते हैं. गृहस्थ जीवन भी अच्छा चलेगा पिता को लेकर कुछ चिंता हो सकती है तथा व्यवसाय करने वाले जातकों को आय के साधन में लाभ मिलने के योग हैं.

कुम्भ राशि (Aquarius): कुंभ राशि के लिए संघर्ष का दिन रहेगा. व्यर्थ की भोग दौड़ करना पड़ सकती है. कोर्ट केस चल रहे जातकों के लिए पक्ष में परिणाम आने के संभावनाएं रहेंगी तथा यात्राओं के योग बन सकते हैं. मेडिकल क्षेत्र से जुड़े हुए जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा और नए अवसर लाभ देंगे अतिरिक्त आय के साधन भी मिल सकते हैं. जीवनसाथी की उन्नति भी संभव रहेगी के सहयोग से कहीं रुके हुए कार्य पूरे होंगे. व्यवसाय करने वाले जातकों के लिए दिन लाभकारी रहेगा व्यवसाय में अच्छी बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावनाएं रहेंगी.

मीन राशि (Pisces): मीन राशि वाले जातकों के लिए आए के साधनों को लेकर विचार करने का दिन है. आय के साधनों में बौद्धिक क्षमता का भरपूर इस्तेमाल करके नए रास्ते खोजेंगे और स्टॉक मार्केट में इन्वेस्ट करने वाले जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा. विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है, विशेषत: अर्थशास्त्र की पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को आर्थिक समझ विकसित करने के अवसर मिलेंगे तथा नए दाब पेंच सीखेंगे. नौकरी करने वाले जातकों के लिए बहुत बढ़िया दिन है, कार्यस्थल में प्रतिष्ठा बनी रहेगी, यदि आपके नीचे अधिकारी कार्य करते हो तो उनकी तरफ से सकारात्मक रिस्पॉन्स  तथा सम्मान मिलेगा.

ये भी पढ़ें: 11 January Today Horoscope: वृषभ, तुला और कुंभ राशि के लिए परेशानी वाला रहेगा गुरुवार का दिन, देखें आज का राशिफल

ज्योतिषाचार्य निखिल कुमार, हिमाचल प्रदेश निवासी, पिछले 15 वर्षों से अधिक समय से वैदिक ज्योतिष, होरा शास्त्र, और मेदिनी ज्योतिष में निषुण हैं. इन्होंने अपने गहन अनुभव और अध्ययन के बल पर हजारों लोगों की कुंडलियों का सफलतापूर्वक विश्लेषण किया है और राजनीति, देश-विदेश, से जुड़े विषयों पर अनेक सटीक भविष्यवाणियां कर ख्याति प्राप्त की है. हाल ही में पाकिस्तान पर संभावित हमले को लेकर इनकी की गई भविष्यवाणी सच साबित हुई, जिससे इनकी प्रामाणिकता और दूरदर्शिता को व्यापक मान्यता मिली. ज्योतिषाचार्य निखिल कुमार का उद्देश्य केवल भविष्य बताना नहीं, बल्कि लोगों की जीवनशैली को ज्योतिषीय दृष्टिकोण से संतुलित, सकारात्मक और प्रभावशाली बनाना है. ये परंपरागत शास्त्रों की जड़ों से जुड़े रहकर आधुनिक संदर्भों में समाधान प्रस्तुत करते हैं. लेखन, अध्ययन और संगीत के प्रति इनका गहरा रुझान है, जो इन्हें एक संवेदनशील और व्यापक दृष्टिकोण वाला ज्योतिषाचार्य बनाता है. ये निरंतर अपने लेखों, परामर्शों और अध्यात्मिक ज्ञान के माध्यम से जनमानस को जागरूक और सशक्त बना रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Yogini Ekadashi Parana LIVE: योगिनी एकादशी आज, पूजा का सही मुहूर्त, विधि, मंत्र, पारण समय सब कुछ देखें
योगिनी एकादशी आज, पूजा का सही मुहूर्त, विधि, मंत्र, पारण समय सब कुछ देखें
Aaj Ka Panchang 10 July 2026: आज योगिनी एकादशी पर भद्रा का साया, देखें पूजा मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज योगिनी एकादशी पर भद्रा का साया, देखें पूजा मुहूर्त और पूरा पंचांग
Rashifal 10 July 2026: योगिनी एकादशी लाई है 7 राशियों के लिए गोल्डन टाइम, बस ये लापरवाही न करें, मेष से मीन तक राशिफल देखें
योगिनी एकादशी लाई है 7 राशियों के लिए गोल्डन टाइम, बस ये लापरवाही न करें, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Ravi Pradosh Vrat 2026: आषाढ़ का पहला प्रदोष व्रत 11 या 12 जुलाई कब? कंफ्यूज न हो, सही तारीख में पूजा से मिलेगी शिव कृपा
आषाढ़ का पहला प्रदोष व्रत 11 या 12 जुलाई कब? कंफ्यूज न हो, सही तारीख में पूजा से मिलेगी शिव कृपा

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
बांकीपुर में भाजपा ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'डरी BJP...'
बांकीपुर में भाजपा ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'डरी BJP...'
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल
Embed widget