एक्सप्लोरर

भड़ली नवमी पर आज प्रॉपर्टी, वाहन और सोना खरीदना शुभ क्यों है? जानिए शास्त्र के अनुसार

Bhadli Navami: आज 4 जुलाई 2025 को भड़ली नवमी है जिसे भड़ल्या नवमी कहते हैं इस दिन प्रॉपर्टी, गाड़ी और सोने की खरीद शुभ क्यों मानी जाती है? जानिए ज्योतिषीय और शास्त्रीय कारण, मुहूर्त, और काम की बातें.

Bhadli Navami: 4 जुलाई 2025 यानि आज भड़ल्या नवमी (भड़ली नवमी) के अवसर पर लाखों लोग विवाह जैसे मांगलिक कार्य तो करेंगे ही, साथ ही इस दिन को अबूझ मुहूर्त मानते हुए घर, गाड़ी, सोना-चांदी जैसे निवेश भी करेंगे. लेकिन क्या सचमुच यह सब ज्योतिष और शास्त्र अनुसार उचित है? आइए जानते है इसका पूर्ण सत्य.

अबूझ मुहूर्त क्या होता है?
भविष्यवक्ता डॉ. अनीष व्यास के अनुसार, अबूझ मुहूर्त वह होता है जिसमें शुभ कार्यों के लिए किसी विशेष ग्रह स्थिति या पंचांग की गणना की आवश्यकता नहीं होती. यह तिथि स्वयं सिद्ध होती है.

निर्णय-सिंधु ग्रंथ जो कि एक धार्मिक पुस्तक है, इसमे मुहूर्त का विचार किया जाता है. इसमें लिखा है कि स्वयंसिद्धा तिथिः पुण्या, मुहूर्तं न पश्यति. यानि जो तिथि स्वयं सिद्ध (अर्थात अपने आप में ही शुभ और सिद्ध मानी गई है), वह पुण्यदायिनी होती है और उसके लिए अलग से मुहूर्त देखने की आवश्यकता नहीं होती है.

भड़ली नवमी, अक्षय तृतीया, देवउठनी एकादशी आदि तिथियां स्वयंसिद्धा मानी जाती हैं. इन पर विवाह, मुंडन, गृहप्रवेश जैसे कार्य बिना मुहूर्त देखे किए जा सकते हैं. ऐसा विद्वानों का मत है.

स्वयंसिद्धा का यह सिद्धांत विशेष तिथियों पर लागू होता है, लेकिन विशिष्ट परिस्थितियों (जैसे गुरु अस्त, चंद्र शून्यवेला, ग्रहण आदि) में सावधानी बरतनी चाहिए. अब प्रश्न उठता है कि इस दिन क्या शुभ कार्य कर सकते हैं?

क्या प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं?
हां, भड़ली नवमी की तिथि गृह प्रवेश, भूमि पूजन, मकान खरीद, दुकान आरंभ, बिल्डिंग शिलान्यास जैसे कार्यों के लिए अत्यंत शुभ मानी जाती है. वास्तुशास्त्र संग्रह नाम की पुस्तक में स्पष्ट वर्णन है कि 'नवम्यां शुक्लपक्षे तु न गृहारम्भदोषकः.'

इसका अर्थ है कि शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर गृह निर्माण और खरीद से जुड़ी कोई भी प्रक्रिया दोषरहित होती है.

वाहन खरीद पर शास्त्र क्या कहते हैं?
इस प्रश्न का उत्तर ज्योतिष ग्रंथ में मिलता है, 'नवमी स्वर्णलाभाय च वाहनार्जने शुभा.' यानि नवमी तिथि सोना प्राप्त करने और वाहन खरीदने के लिए शुभ है.

मुहूर्त चिंतामणि, धर्मसिंधु या अन्य प्राचीन ग्रंथों में इन तिथियों और विशेष उपयोगिता के अनुसार है स्वाभाविक प्रवृत्ति (natural tendency) बताई गई है, जैसे-

  • द्वितीया तिथि भोजन के लिए शुभ मानी जाती है
  • त्रयोदशी धन त्रयोदशी पर धन लाभ के लिए,
  • नवमी की तिथि स्वर्ण (Gold) और वाहन (Vehicle) से संबंधित कार्यों के लिए शुभ है

भड़ली नवमी तिथि विशेष रूप से वाहन (घोड़ा, रथ, आज के युग में कार, बाइक आदि) की खरीद के लिए शुभ मानी जाती है. यदि इस दिन वाहन खरीदें तो ऐसा माना जाता है कि-

  • यात्रा में सफलता मिलती है
  • दुर्घटना से बचाव होता है
  • धन की बर्बादी नहीं होती

सोना-चांदी और धातु खरीद पर क्या मान्यता है?
भड़ल्या नवमी (भड़ली नवमी) पर सोना, चांदी, हीरा-जवाहरात, तांबा, पीतल आदि धातुओं की खरीद भी शुभ मानी जाती है. ये धातुएं ग्रहों से संबंधित होती हैं, कैसे-

  • सोना (सूर्य): यश, आत्मबल और उन्नति देता है
  • चांदी (चंद्र): शांति, मानसिक संतुलन और समृद्धि देती है
  • तांबा (मंगल): साहस और संकल्प देता है

सर्वेषां धातुनां लाभो नवम्यां शुभः स्मृतः. यानि इन तिथि में यदि आप सोना, चांदी, वाहन, मशीन, उपकरण या किसी भी धातु की चीज़ खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो नवमी तिथि (विशेषकर भडल्या नवमी या शुक्ल पक्ष की नवमी) अत्यंत शुभ मानी जाती है.

तिथि और समय, कब करें खरीदारी?
मुख्य दिन 4 जुलाई 2025 (उदया तिथि), आप 4 जुलाई को किसी भी समय अपनी सुविधा के अनुसार खरीदारी कर सकते हैं या बुकिंग करा सकते हैं. इस दिन पंचांग दोष मान्य नहीं होता.

गुप्त नवरात्रि का अंतिम दिन: पूजन और शक्ति संचित करने का अवसर
भड़ल्या नवमी पर गुप्त नवरात्रि समाप्त होती है. इस दिन की गई देवी पूजन, दान और खरीदारी जीवन में छुपी हुई शक्ति और समृद्धि को जाग्रत करती है.

क्या करें इस दिन?

  • प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन या बुकिंग
  • कार, बाइक, स्कूटर की खरीद
  • सोने, चांदी या गहनों की खरीद
  • बिजनेस की शुरुआत
  • गृह प्रवेश या भूमि पूजन

Expert Tip: गुरु अस्त होने के बावजूद खरीदारी क्यों मान्य?
गुरु अस्त के दौरान शुभ कार्य वर्जित माने जाते हैं. लेकिन अबूझ मुहूर्त में यह नियम लागू नहीं होता. अबूझ मुहूर्त में गुरु-शुक्र तारा अस्त या पंचांग दोष अप्रभावी होता है. भड़ल्या नवमी ऐसी ही तिथि है, जिसमें कोई ग्रह-बाधा कार्य को नहीं रोकती.

FAQ
Q1. क्या भड़ल्या नवमी पर वाहन खरीदना शुभ है?
हां, यह दिन वाहन खरीद के लिए अबूझ और स्वयंसिद्ध मुहूर्त माना गया है.

Q2. क्या सोना-चांदी खरीदने का यह सही समय है?
जी हां, इस दिन की गई धातु या आभूषण खरीद दीर्घकालिक समृद्धि देती है.

Q3. क्या इस दिन प्रॉपर्टी बुक कर सकते हैं?
बिलकुल, पंचांग दोष और गुरु अस्त की चिंता किए बिना आप रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

About the author Hirdesh Kumar Singh

हृदेश कुमार सिंह, Senior Vedic Astrologer | Astro Media Editor | Digital Strategy Leader

"ज्योतिष केवल भविष्य बताने की विद्या नहीं, बल्कि समय को समझने की कला है."

हृदेश कुमार सिंह लंबे समय से ज्योतिष, धर्म, अध्यात्म और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे उन चुनिंदा लोगों में माने जाते हैं जिन्होंने पारंपरिक ज्योतिष को आज की बदलती दुनिया, डिजिटल संस्कृति और नई पीढ़ी की सोच से जोड़ने का प्रयास किया है. उनके लिए ज्योतिष केवल ग्रहों की गणना नहीं, बल्कि मानव व्यवहार, सही समय और जीवन के निर्णयों को समझने का माध्यम है.

वर्तमान में वे ABP Live में Astro, Religion और Dharma LIVE से जुड़े कंटेंट और डिजिटल रणनीति का नेतृत्व कर रहे हैं. यहां उनका फोकस ज्योतिष और धर्म को ऐसे रूप में प्रस्तुत करना है, जो आज के पाठकों और दर्शकों की जिंदगी से सीधे जुड़ सके. यही कारण है कि उनके लेखन और विश्लेषण में केवल पारंपरिक बातें नहीं, बल्कि करियर, रिश्ते, मानसिक तनाव, सामाजिक बदलाव, तकनीक और बदलती जीवनशैली जैसे विषय भी दिखाई देते हैं.

उन्होंने Indian Institute of Mass Communication (IIMC), New Delhi से पत्रकारिता और IIMT University Meerut से ज्योतिष शास्त्र व वास्तु शास्त्र की पढ़ाई की है और Astrosage व Astrotalk जैसे प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम किया है. मीडिया, ऑडियंस बिहेवियर, डिजिटल पब्लिशिंग और कंटेंट रणनीति की समझ ने उनके काम को अलग पहचान दी है.

हृदेश कुमार सिंह के कई ज्योतिषीय और सामाजिक विश्लेषण समय-समय पर चर्चा में रहे हैं. राजनीति, शेयर बाजार, मनोरंजन जगत, AI और बदलते सामाजिक माहौल जैसे विषयों पर उनके आकलनों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया है. वर्तमान में CJP आंदोलन को लेकर उनकी भविष्यवाणियां सत्य साबित हुईं हैं, उनके विश्लेषण वैदिक गणना, गोचर, मेदिनी ज्योतिष और समाज की बदलती मानसिकता की समझ पर आधारित होते हैं.

वे वैदिक ज्योतिष, होरा शास्त्र, संहिता, मेदिनी ज्योतिष, अंक ज्योतिष, शकुन शास्त्र और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अध्ययन और लेखन करते रहे हैं. करियर, विवाह, व्यापार, शिक्षा और जीवन के महत्वपूर्ण फैसलों से जुड़े विषयों पर वे पारंपरिक ज्योतिष को आधुनिक जीवन की वास्तविक परिस्थितियों से जोड़कर देखने का प्रयास करते हैं.

डिजिटल दौर में ज्योतिष को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए उन्होंने 'Gen-Z Horoscope' जैसे कॉन्सेप्ट पर भी काम किया, जिसमें राशिफल को केवल भाग्य या डर से जोड़कर नहीं, बल्कि career pressure, relationship confusion, emotional wellbeing और real-life decision making जैसी बातों से जोड़ा गया.

उनका मानना है कि आज के समय में सबसे बड़ी चुनौती जानकारी की कमी नहीं, बल्कि सही समझ की कमी है. वे ज्योतिष को ऐसा माध्यम मानते हैं, जो व्यक्ति को डराने के बजाय उसे बेहतर निर्णय लेने और खुद को समझने में मदद कर सकता है.

श्रीमद्भगवद्गीता के कर्म सिद्धांत, भगवान बुद्ध के संतुलन के विचार, सूफी चिंतन और आधुनिक मनोविज्ञान से प्रभावित उनकी सोच उनके लेखन में भी दिखाई देती है. यही वजह है कि उनका काम केवल भविष्यवाणी तक सीमित नहीं रहता, बल्कि लोगों को सोचने और अपने जीवन को नए नजरिए से देखने के लिए प्रेरित करता है.

ज्योतिष और मीडिया के अलावा उन्हें सिनेमा, संगीत, साहित्य, राजनीति, बाजार, पर्यावरण, ग्रामीण जीवन और यात्राओं में विशेष रुचि है. इन अनुभवों का असर उनके विषय चयन और लेखन शैली में साफ दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Weekly Love Horoscope 16-22 August 2026: मिथुन वाले होंगे लव टेस्ट में पास, कुंभ सहित 3 राशि वालों की होगी परीक्षा ?
मिथुन वाले होंगे लव टेस्ट में पास, कुंभ सहित 3 राशि वालों की होगी परीक्षा ?
Rashifal 16 August 2026: सिंह, तुला को मिलेंगे बिजनेस में फायदे, कर्क-वृश्चिक के लिए चुनौतियां
सिंह, तुला को मिलेंगे बिजनेस में फायदे, कर्क-वृश्चिक के लिए चुनौतियां
Durva Vinayak Chaturthi 2026: सावन की दूर्वा गणेश चतुर्थी कब है, नोट करें डेट, पूजा मुहूर्त
सावन की दूर्वा गणेश चतुर्थी कब है, नोट करें डेट, पूजा मुहूर्त
एक दिन पहले ही हो गई थी भविष्यवाणी, PM मोदी ने लाल किले से कर दिए वही बड़े ऐलान
एक दिन पहले ही हो गई थी भविष्यवाणी, PM मोदी ने लाल किले से कर दिए वही बड़े ऐलान

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget