एक्सप्लोरर

Telugu Hanuman Jayanti 2024: तेलुगु हनुमान जयंती कब, इस दिन क्या करना चाहिए?

Telugu Hanuman Jayanti 2024: उत्तर भारत में जहां हनुमान (Hanuman ji) जयंती चैत्र के महीने में मनाई जाती है, वहीं तेलुगु में हनुमान जयंती का पर्व ज्येष्ठ (Jyeshtha Month 2024) के महीने में होता है.

Telugu Hanuman Jayanti 2024: हनुमान जयंती का पर्व भगवान हनुमान के जन्मोत्सव (Hanuman Janmotsav 2024) के उपलक्ष्य में मनाया जाता है. हनुमान भक्त इसदिन धूमधाम से बजरंगबली (Bajrangbali) का जन्मदिन मनाते हैं.

हनुमान जी के जन्म को लेकर कई कथाएं (Hanuman ji birth story) प्रचलित है, जिसके अनुसार बजरंगबली के जन्म की तिथि अलग-अलग बताई जाती है. आंध्र, तेलंगाना या तेलुगु में हनुमान जी की जयंती ज्येष्ठ महीने (Jyeshtha Month) के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि को मनाई जाती है.

वहीं उत्तर भारत में हनुमान जयंती चैत्र महीने, तमिल में दिसंबर के महीने में और कन्नड़ में मार्गशीर्ष मास में होती है. आइये जानते हैं इस साल 2024 में कब मनाई जाएगी तेलुगु हनुमान जयंती और इस दिन भक्तों को क्या करना चाहिए.

तेलुगु हनुमान जयंती 2024 तिथि (Telugu Hanuman Jayanti 2024 Date)

पंचांग (Hindu Panchang) के अनुसार तेलुगु हनुमान जयंती ज्येष्ठ महीने के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि को मनाई जाती है, जोकि इस वर्ष शनिवार, 01 जून को पड़ रही है. दशमी तिथि का शुरुआत 1 जून को सुबह 07 बजकर 24 मिनट से शरू हो जाएगी, जिसका समापन 2 जून सुबह 05 बजकर 04 मिनट पर होगा.

तेलुगु हनुमान जयंती को आंध्र, तेलंगाना या तेलुगु जैसे दक्षिणी क्षेत्रों में मनाई जाती है. यहां के लोगों का ऐसा मानना है कि इसी तिथि पर हनुमान जी का जन्म हुआ था. वहीं दूसरी ओर कुछ लोगों का यह भी मानना है कि इसी तिथि पर भगवान हनुमान और अपने प्रभु श्रीराम (Lord Rama) से मिले थे.

हनुमान जयंती पर क्या करना चाहिए (What should be done on Hanuman Jayanti)

  • इस दिन दीक्षा का समापन किया जाता है. दरअसल चैत्र पूर्णिमा से भक्त 41 दिनों के दीक्षा की शुरुआत करते हैं और तेलुगु हनुमान जयंती पर समाप्त करते हैं.
  • तेलुगु हनुमान जयंती पर हनुमान जी की विशेष पूजा-अराधना की जाती है, हनुमान चालीसा (Hanuman Chalisa) का पाठ किया जाता है, राम स्त्रोत का जाप किया जाता है, हनुमान जी मूर्ति पर सिंदूर चढ़ाया जाता है और घी का दीप जलाया जाता है.
  • इस दिन भक्त गुलाब और गेंदा फूल चढ़ाते हैं. साथ ही लड्डू, हलवा, केला आदि का भोग (Hanuman ji Bhog) लगाते हैं.
  • हनुमान जयंती पर लोग घर पर सुंदरकांड (Sundarkand) का पाठ भी करवाते हैं, इससे भगवान की कृपा प्राप्त होती है.

ये भी पढ़ें: Horoscope Today: अच्छे मूड के साथ शुरू होगा इन राशियों का दिन, जानें आज का अपना भविष्यफल
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahadev Symbols: क्यों धारण करते हैं शिवजी गले में नाग और मस्तक पर चंद्रमा? जानिए त्रिशूल-डमरू का गहरा रहस्य
Mahadev Symbols: क्यों धारण करते हैं शिवजी गले में नाग और मस्तक पर चंद्रमा? जानिए त्रिशूल-डमरू का गहरा रहस्य
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर बन रहा दुर्लभ संयोग, इन 5 मंत्रों से दूर होगा कालसर्प दोष!
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर बन रहा दुर्लभ संयोग, इन 5 मंत्रों से दूर होगा कालसर्प दोष!
पितृ दोष-कालसर्प दोष से मुक्ति के लिए जपें शिव के ये मंत्र, जानें जप विधि
पितृ दोष-कालसर्प दोष से मुक्ति के लिए जपें शिव के ये मंत्र, जानें जप विधि
नाग पंचमी 2026: करियर, शादी या बिजनेस की बाधा? करें इन 5 नाग मंदिरों के दर्शन
नाग पंचमी 2026: करियर, शादी या बिजनेस की बाधा? करें इन 5 नाग मंदिरों के दर्शन

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget