एक्सप्लोरर

Horoscope Today: अच्छे मूड के साथ शुरू होगा इन राशियों का दिन, जानें आज का अपना भविष्यफल

Horoscope Today: राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों की चाल के आधार पर किया जाता है. आज शुक्रवार 31 मई का दिन मेष से मीन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा. आइए जानते हैं आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal).

Horoscope Today: आज शुक्रवार, 31 मई 2024 का दिन है. पंचांग के अनुसार आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है. आज के दिन शतभिषा और पूर्वाभाद्रपदा नक्षत्र रहेगा. साथ ही आज विष्कुम्भ योग और प्रीति योग रहने वाला है.

शुक्रवार को सुबह 10 बजकर 44 मिनट से 12 बजकर 24  मिनट तक राहुकाल का समय है. वहीं चंद्रमा का संचार मीन राशि पर रहेगा. 

ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति बता रही है कि, मिथुन राशि वालों का दिन मिलाजुला रहेगा. कन्या वालों को धनलाभ हो सकता है. वहींं मकर राशि वालों को लाभ के नए अवसर प्राप्त होंगे. आज शुक्रवार का दिन (Rashifal) मेष से मीन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है, आइए ज्योतिषाचार्य से जानेंगे (Aaj Ka Rashifal, 31 May 2024)-

मेष राशि (Aries):
आपका दिन नई उमंगो के साथ शुरू होगा और आप अपने अच्छे विचारों से सोसाइटी में अलग पहचान बनाएंगे. घर पर कुछ काम हो सकता है, जिस कारण आप थोड़ा बिजी रहेंगे. बदलते मौसम के कारण थोड़ी बेचैनी हो सकती है. ऐसे में खुद को हाइड्रेट रखने के लिए खूब पानी पीएं. आज अपने डेली रूटीन में आप कुछ बदलाव कर सकते हैं. किसी काम को करने का नया तरीका बिज़नस मे फायदा करा सकता है.
 
वृषभ राशि (Taurus): 
आपका दिन उत्तम रहेगा. आप किसी बात को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे. परिवार वालों के साथ बाहर घूमने जाने का प्लान बन सकता है. या फिर दोस्तों की बर्थडे पार्टी मे जा सकते है. कोई नई स्किल सीख सकते है, जिसका लाभ आपको भविष्य में जरूर मिलेगा. मार्केट में लांच नई कार को आप खरीदने का मन बना सकते हैं. आज आप आर्थिक मामलो मे किसी एक्सपर्ट से सलाह ले सकते हैं.
 
मिथुन राशि (Gemini):
आपका दिन मिला-जुला फलदायी रहेगा, एकाग्र मन से किया गया काम लाभदायक साबित होगा. लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है. साथ ही किसी अच्छे रेस्टोरेन्ट में भी जा सकते हैं. किसी जिम्मेदारी को अनदेखा करने से आपको बचना चाहिए. सेहत ठीक-ठाक रहेगा. नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से मदद मिल सकती है. अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे. जो लोग रियल स्टेट का बिजनेस कर रहे हैं वो लोग नया हाउसिंग प्रोजेक्ट लांच कर सकते हैं.

कर्क राशि (Cancer):
आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा. आप परिवार वालों के साथ समय बिताएंगें. साथ ही जीवनसाथी के साथ आपकी लंबी बातचीत हो सकती है, इससे आपके रिश्ते बेहतर होंगे. दोस्तों के साथ घर पर ही मूवी देखने की प्लानिंग कर सकते हैं. आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है, जिससे आपको भविष्य में फायदा हो सकता है. किसी खास काम में आपको सफलता मिल सकती है. आपके मन में नए-नए विचार आ सकते हैं. जीवन में माता-पिता का सहयोग मिलता रहेगा.

सिंह राशि (Leo):
आपके दिन की शुरुआत आपके अनुकूल होने वाली है. अगर किसी बिजनेस ट्रिप के लिए आप बाहर जा रहे हैं, तो घर के बड़े-बुजुर्ग का आशीर्वाद लेकर जाएं. आपका काम सफल होगा. आज आपके जीवनसाथी को तरक्की का अच्छा अवसर मिलेगा. कोरियर का बिजनेस कर रहे कारोबारियों का आज फायदा होगा. मेहनत और लग्न देखकर आज आपके जूनियर आपसे कुछ नया सीखने की कोशिश करेंगे.

 

कन्या राशि (Virgo):
आपका दिन उत्साह से भरा रहने वाला है. बिजनेस के क्षेत्र में आपको बड़ा धन लाभ हो सकता है. शत्रु पक्ष आज आपसे दूरियां बनाकर रहेंगे. जो लोग लकड़ी के व्यापार से जुड़े हैं, आज उनको कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिलेगा. राइटर आज कोई नई स्टोरी लिख सकते हैं जिसे लोगों द्वारा खूब पसंद किया जायेगा. पारिवार में नए सदस्य के जुड़ने से सभी लोग बहुत खुश होंगे. इस राशि के जो लोग पेंटिंग्स बनाने का काम करते हैं उनकी कोई पेंटिंग बड़े एक्सिबिसन में लगाई जा सकती है जहां लोगों द्वारा खूब सराहा जायेगा.

तुला राशि (Libra):
आपका दिन अच्छे मूड से शुरू होने वाला है. आज माता-पिता की नाराजगी आपसे ख़त्म होगी. राजनीति व सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन फेवरेबल रहेगा. महिलाओं के लिए दिन शानदार रहेगा. बिजनेस मै आज कोई जरुरी मीटिंग अटेंड कर सकते हैं. आज किसी से लिए ऋण से छुटकारा मिलेगा, आपकी टेंशन ख़त्म होंगी. आज आप किसी अच्छी जगह घूमने जा सकते हैं. शारीरिक समस्या से आज राहत मिलेगी. कुल मिलाकर आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा.

वृश्चिक राशि (Scorpio):
आपका दिन बेहतर रहेगा. आपकी पहले से चली आ रही समस्याओं का समाधान निकल सकता है, जिससे आपके मन में ख़ुशी रहेगी. परिवार में धार्मिक काम की योजना बन सकती है. आप अपने जीवन में कुछ अच्छे बदलाव करने की कोशिश करेंगे. आप लंबे समय तक स्वस्थ रहें इसके लिए आपको अच्छी डाइट लेनी चाहिए. आपके व्यवहार में कुछ अच्छे बदलाव आने से आपके कुछ नए दोस्त बन सकते हैं. आपको दूसरों की मदद करने का मौका मिल सकता है, जिससे आपको भी फायदा होगा.

 

धनु राशि (Sagittarius):
आपका दिन मिला-जुला रहेगा. आपका ध्यान काम को पूरा करने में लगा रह सकता है. किस्मत का साथ मिलने में परेशानी आ सकती है. ऑफिस में किसी काम को लेकर थोड़ा विचार-विमर्श करना पड़ सकता है, शत्रुपक्ष आपकी योजनाओं से ज्यादा प्रभावित हो सकते हैं.  इस राशि के जो लोग बड़ी कंपनियों में काम करते हैं ,उनके लिए आज का दिन बेहद खास है. जीवन में चल रही सभी परेशानियां जल्द दूर होगी. इस राशि की जो हाउस वाइफ अपना खुद का बिजनेस स्टार्ट करना चाहती हैं, उनके लिए आज अच्छे योग बन रहे हैं.
 
 
मकर राशि (Capricorn):
आपका दिन फेवरेबल रहेगा. अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए आपको नए अवसर मिलेंगे. उधार दिया हुआ पैसा अचानक ही वापस मिल सकता है. व्यापार में किसी व्यक्ति से फायदा मिलने की उम्मीद और उत्साह भी बढ़ेगा. भाई-बहनों से आपको पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा. घर में कोई शुभ काम होने से आपके शेड्यूल में बदलाव आ सकता है. पहले से शुरू किए गए ज्यादातर काम आज पूरे होंगे और धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे.
 

कुंभ दैनिक राशिफल:
आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा. आपकी योजनाओं के अनुसार, सभी काम होने से आपका मन काम में लगा रहेगा. सामाजिक कामों में आपकी रूचि बढ़ सकती है. आपको अपने जीवनसाथी से काम में पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा. व्यापार में साझेदारी से आपको लाभ हो सकता है. आप चीज़ों को बेहतर ढंग से समझने की कोशिश करेंगे. परिवार में सदस्यों के साथ संबंधों में सुधार होगा, जिससे आपके रिश्तों में मधुरता बरकरार रहेगी. संतान की ओर सेसुख मिल सकता है. कोई गोपनीय बात आपको पता चल सकती है. दोस्तों के साथ समय बिता सकते हैं.

 
मीन राशि:
आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा. इस राशि के स्टूडेंट्स का दिन राहत भरा होगा नया शेड्यूल बनाने का भी विचार कर सकते हैं. फोन का इस्तेमाल कम से कम करें. पैसों के मामलों में लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचना चाहिए. किसी को उधार पैसा देने में सोच-विचार करना बेहतर रहेगा. जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा करने का प्लान कर सकते हैं. अगर आपको कोई समस्या है तो जल्द ही उसका समाधान आपको मिल जायेगा. माता-पिता का आशीर्वाद लेने से आपके सभी काम बन जायेंगे.

ये भी पढ़ें: Horoscope Today:वृषभ वालों का बढ़िया वहीं कन्या के लिए सामान्य रहेगा दिन, पढ़ें आज का अपना भविष्यफल

पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक 'डॉक्टर अनीष व्यास' देश के जाने-माने प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं. पाल बालाजी के भक्त के रूप में इन्हें जाना जाता है. वैदिक ज्योतिष पर इनका कार्य सराहनीय है. इनकी भविष्यवाणियां काफी सटीक होती हैं. इनके लेख विभिन्न मंचों पर प्रकाशित होते रहते हैं, इन्हें भविष्यफल और दैनिक राशिफल बताने में महारत प्राप्त है. इन्हें हस्तरेखा और वास्तु विशेषज्ञ के रूप में भी जाना जाता है. देश के अलावा विदेशों में भी उनके काफी संख्या में फॉलोअर्स है. सोशल मीडिया पर भी यह एक्टिव रहते हैं.  इनकी अब तक 497 से अधिक भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं.डॉक्टर अनीष व्यास को बचपन से ही कर्मकांड और ज्योतिष की शिक्षा-दीक्षा विरासत में प्राप्त हुई. एम.ए. पत्रकारिता में गोल्ड मेडल प्राप्त कर पीएचडी की उपाधि हासिल कर चुके हैं. डॉ. अनीष व्यास के ज्योतिष विषय पर आधारित लेख देश के प्रमुख समाचार पत्रों में नियमित रूप से प्रकाशित होते हैं. इसके साथ ही विभिन्न न्यूज चैनल में लाईव शो में प्रतिभाग करते रहते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्मृति ईरानी-राम माधव की वापसी, अमित मालवीय को जगह नहीं, क्या सच हुई कुंडली की भविष्यवाणी?
स्मृति ईरानी-राम माधव की वापसी, अमित मालवीय को जगह नहीं, क्या सच हुई कुंडली की भविष्यवाणी?
Chitra Nakshatra 17 August 2026: चित्रा नक्षत्र पर मंगल का प्रभाव, कुंडली से जानें कनेक्शन
Chitra Nakshatra 17 August 2026: चित्रा नक्षत्र पर मंगल का प्रभाव, आपकी कुंडली में छिपा है सफलता और संघर्ष का राज
Kal Ka Rashifal 18 August 2026: मंगलवार को चमकेगी इन 5 राशियों की किस्मत, करियर में तरक्की और बिजनेस में बंपर धन लाभ के योग!
Kal Ka Rashifal 18 August 2026: मंगलवार को चमकेगी इन 5 राशियों की किस्मत, करियर में तरक्की और बिजनेस में बंपर धन लाभ के योग!
BJP की नई टीम में उलटफेर? दिग्गज बाहर, नए चेहरों की एंट्री!
BJP की नई टीम में उलटफेर? दिग्गज बाहर, नए चेहरों की एंट्री!

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget