एक्सप्लोरर

Sunday Mantra: सूर्यदेव के इन 12 मंत्रों में है इतनी शक्ति, जपते ही मिलता है मनचाहा वरदान

Surya Dev Mantra Jaap: सूर्यदेव एक ऐसे देवता हैं जो नियमित रूप से भक्तों को दर्शन देते हैं. मान्यता है कि सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए किसी बड़े अनुष्ठान या खास पूजा की जरूरत नहीं पड़ती.

Surya Dev Mantra Jaap: ज्योतिष और हिंदू धर्म में सूर्य की अराधना का विशेष महत्व है. सूर्यदेव एक ऐसे देवता हैं जो नियमित रूप से भक्तों को दर्शन देते हैं. मान्यता है कि सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए किसी बड़े अनुष्ठान या खास पूजा की जरूरत नहीं पड़ती. सूर्य देव को सिर्फ एक लोटा जल और उनके मंत्रों के जाप से ही उनका आशीर्वाद पाया जा सकता है.  

इतना ही नहीं, मान्यता है कि अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में सूर्यदेव मजबूत हैं तो उन्हें शुभ फल प्रदान करते हैं. साथ ही, समाज में खूब यश, सम्मान की प्राप्ति होती है. पिता का आशीर्वाद प्राप्त होता है. सूर्य देव के इन 12 मंत्रों का जाप क रने से मनचाहा आशीर्वाद मिलता है. 

ये भी पढ़ेंः Mouni Roy Wedding: मौनी रॉय ने शादी की तस्वीरें शेयर कर लिखा ये मंत्र, जानें इस सप्तपदी मंत्र का क्या अर्थ है?

1. ॐ हृां मित्राय नम:
सूर्य देव के इस पहले मंत्र के उच्चारण से अच्छी सेहत और कार्य करने की क्षमता का वरदान मिलता है. वहीं, कहते हैं कि सूर्य देवता की कृपा से हृदय की शक्ति बढ़ती है.

2. ॐ हृीं रवये नम:
सूर्य देव के सामने खड़े होकर इस मंत्र का जाप करने से क्षय व्याधि दूर होती है. शरीर में रक्त का संचार ठीक रहता है और कफ आदि से जुड़े रोग दूर होते हैं.

3. ॐ हूं सूर्याय नम:
सूर्य देव के इस मंत्र जाप से मानसिक शांति मिलती है. साथ ही ज्ञान में वृद्धि होती है.

4. ॐ ह्रां भानवे नम:
इस मंत्र को जपने से धातु पुष्टि उत्पन्न होती है. मूत्राशय से जुड़ी बीमारियों का शमन होता है और शरीर में ओजस नामक तत्व का विकास होता है.

ये भी पढ़ेंः फरवरी माह में पड़ने वाले मुख्य त्योहार और तिथियां, कौन सी तिथि है किस देवता को समर्पित, जानिए इस माह का पंचांग

5. ॐ हृों खगाय नम:
इस मंत्र को जपने से बुद्धि का विकास होता हैं और शरीर का बल बढ़ता है. इतना ही नहीं, मलाशय से संबंधित बीमारियां भी दूर होती हैं.

6. ॐ हृ: पूषणे नम:
ज्योतिष के अनुसार इस मंत्र से मनुष्य में बल और धैर्य दोनों बढ़ते हैं. भगवान सूर्यदेव की कृपा से मनुष्य का मन धार्मिक विषयों में लगता है.

7. ॐ ह्रां हिरण्यगर्भाय नमः
सूर्यदेव के इस मंत्र का जाप करने से व्यक्ति को अनेक विषयों का ज्ञान प्राप्त होता है। यह मंत्र छात्रों के लिए विशेष लाभदायक है। इस मंत्र का जाप करने से शारीरिक, बौद्धिक एवं मानसिक शक्तियां विकसित होती हैं।

8. ॐ मरीचये नमः
इससे मनुष्य को रोग आदि नहीं सताते. स्वास्थ्य उत्तम और शरीर की कान्ति बनी रहती है.

9. ॐ आदित्याय नमः
इस मंत्र से दूसरे व्यक्तियों पर मनुष्य का प्रभाव बढ़ता है. बुद्धि प्रखर होती है और आर्थिक उन्नति होती है.

10. ॐ सवित्रे नमः
इससे मनुष्य का यश बढ़ता है. सूर्य देव की कृपा प्राप्त होती है और उसका बौद्धिक विकास होता है. इतना ही नहीं, उसकी कल्पनाशक्ति बढ़ती है.

11. ॐ अर्काय नमः
सूर्य के इस मंत्र जाप से मन दृढ़ होता है. जीवन की सभी समस्याएं दूर होती हैं. वेदों के रहस्यों और विभिन्न शास्त्रों के रहस्यों को जानने के लिए यह मंत्र बहुत लाभदायक है. 

12. ॐ भास्कराय नमः
इस से शरीर में वाह्य और आन्तरिक स्वच्छता उत्पन्न होती है. शरीर कांतिमय होता है और उसका मन प्रसन्न रहता है.

रविवार के दिन भगवान सूर्य देव की कृपा पाने के लिए उन्हें नियमित रूप से अर्घ्य देकर इनमें से कोई एक मंत्र का जाप करें. इससे सुख, समृद्धि और अच्छी सेहत का वरदान मिलेगा. 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Meen Saptahik Rashifal 20-26 July 2026: विरोधी करेंगे समझौते की पहल, आपका एक फैसला बदल सकता है किस्मत, मीन का सप्ताहिक राशिफल
विरोधी करेंगे समझौते की पहल, आपका एक फैसला बदल सकता है किस्मत, मीन का सप्ताहिक राशिफल
Kumbh Saptahik Rashifal 20 to 26 July 2026: कुंभ वालों का भाग्य देगा पूरा साथ, प्रमोशन पर बन सकती है बात, देखें साप्ताहिक राशिफल
कुंभ वालों का भाग्य देगा पूरा साथ, प्रमोशन पर बन सकती है बात, देखें साप्ताहिक राशिफल
Makar Saptahik Rashifal 20-26 July 2026: मकर वालों किस पर भरोसा करना पड़ेगा भारी? देखें साप्ताहिक राशिफल
मकर वालों किस पर भरोसा करना पड़ेगा भारी? देखें साप्ताहिक राशिफल
Dhanu Saptahik Rashifal 20-26 July 2026: धनु की सप्ताह की शुरुआत देगी टेंशन, आखिर में खुलेंगे कमाई के नए रास्ते
धनु की सप्ताह की शुरुआत देगी टेंशन, आखिर में खुलेंगे कमाई के नए रास्ते

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
Who is Ferran Torres: 106वें मिनट में तोड़ा मेसी का सपना, कौन हैं फेरान टोरेस, जिन्होंने स्पेन को बनाया वर्ल्ड चैंपियन?
106वें मिनट में तोड़ा मेसी का सपना, कौन हैं फेरान टोरेस जिन्होंने स्पेन को बनाया वर्ल्ड चैंपियन?
UP Weather: यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Embed widget