एक्सप्लोरर

Mahabharat: महाभारत का युद्ध कितने दिन तक चला था? आखिर क्यों युद्ध के बाद जलकर राख हो गया था अर्जुन का रथ, इन सवालों के उत्तर यहां जानें

Mahabharat: महाभारत का युद्ध कई दिनों तक चला था. जिस रथ पर अर्जुन और साथरी के रूप में श्रीकृष्ण थे, वह युद्ध समाप्त होने के बाद जलकर राख हो गया था.

Mahabharat Katha: महाभारत के युद्ध को धर्म युद्ध और विनाशकारी युद्ध कहा जाता है. जोकि कौरवों और पांडवों के मध्य हुआ. कहा जाता है कि कौरवों की महत्वकांक्षाएं चरम पर पहुंच गई थी.

वहीं विदुर जैसा ज्ञान होने के बाद भी राजा धृतराष्ट पुत्र मोह में इस कदर डूब गए थे कि उन्हें सही-गलत भी नजर नहीं आ रहा था. जब भरी सभा में द्रोपदी का चीर हरण हो रहा था, तब भी सभी सिर झुकाएं इस शर्मसार होने वाली घटना के साक्षी बनकर बैठे हुए थे.

महाभारत के युद्ध में कौरव अर्धम और पांडव धर्म के साथ कुरुक्षेत्र के मैदान में लड़े. महाभारत युद्ध के दौरान ऐसी कई विशेष घटनाएं घटित हुई जो आज भी लोगों के लिए शिक्षा, क्षेत्र, संदेश और उपदेश की तरह है. महाभारत युद्ध के मैदान कुरूक्षेत्र से ही गीता उपदेश की उत्पत्ति भी मानी जाती है जोकि श्रीकृष्ण द्वारा अर्जुन को प्राप्त हुआ था.

लेकिन क्या आप जानते हैं कि महाभारत का युद्ध कितने दिनों तक चला था और क्यों युद्ध के बाद अर्जुन का रथ जलकर राख हो गया था, जिस पर अर्जुन और उनके सारथी बने श्रीकृष्ण सवार थे.

कितने दिनों तक चला था महाभारत का युद्ध

महाभारत का युद्ध पूरे 18 दिनों तक चला था. ज्योतिषियों और जानकारों के अनुसार कलियुग के आरंभ होने से 6 माह पूर्व मार्गशीर्ष शुक्ल 14  से युद्ध प्रारम्भ हुआ जो लगातार 18 दिनों तक चला था. 

महाभारत के अंतिम यानी अठाहरवें दिन भीम, दुर्योधन की जंघा पर प्रहार करते हैं, जिससे दुर्योधन की मृत्यु को हो जाती है और इस प्रकार दुर्योधन की मृत्यु होने से पांडव विजयी हो जाते हैं.

महाभारत युद्ध के बाद क्यों जलकर राख हो गया अर्जुन का रथ

जिस रथ पर अर्जुन महाभारत का युद्ध लड़ रहे थे, उसमें श्रीकृष्ण, हनुमान जी और शेषनाग भी थे. श्रीकृष्ण के कहने पर अर्जुन ने हनुमान जी का आहवन कर उन्हें रथ के ऊपर पताका (ध्वज) के साथ विराजित होने का आग्रह किया और श्रीकृष्ण के कहने पर शेषनाग ने अर्जुन के रथ के पहिए को जकड़े रखा, जिससे कि शक्तिशाली शस्त्रों का भी रथ पर प्रभाव न पड़े. यह सारी व्यवस्था श्रीकृष्ण के अर्जुन के लिए की थी. क्योंकि अर्जुन धर्म के लिए लड़ रहे थे.

जब युद्ध समाप्त हो गया और पांडव विजयी हो गए तो अर्जुन ने भगवान कृष्ण से कहा कि आप पहले रथ से उतरिए फिर मैं उतरूंगा. इस पर श्रीकृष्ण बोले, नहीं अर्जुन पहले तुम उतरो. भगवान की आज्ञा और आदेश मानकर अर्जुन रथ से उतर गए. इसके बाद श्रीकृष्ण भी रथ से उतर गए. शेषनाग भी रथ को छोड़ पाताल लोक चले गए और हनुमान जी भी अंतर्ध्यान हो गए.

श्रीकृष्ण रथ से उतरने के बाद अर्जुन को कुछ दूर ले गए और इतने में ही अर्जुन के रथ से अग्नि की लपटे निकलने लगी और रथ धूं-धूं कर जलकर राख हो गया. अर्जुन ने आश्चर्य होकर श्रीकृष्ण से पूछा, भगवान यह क्या हुआ!

कृष्ण बोले- हे अर्जुन! यह रथ तो भीष्म पितामह, द्रोणाचार्य और कर्ण के दिव्यास्त्रों के वार से बहुत पहले ही जल चुका था. क्योंकि पताका लिए हनुमान जी और स्वयं मैं रथ पर थे इसलिए रथ मेरे संकल्प से चल रहा था. अब जब तुम्हारा कार्य पूरा हो चुका है तो मैंने उसे छोड़ दिया और इसलिए यह रथ भस्म हो गया.’

ये भी पढ़ें: Baba Vanga: परमाणु विस्फोट की आशंका, एलियन का अटैक समेत ये हैं 2023 के लिए बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगर ऐसा ही चलता रहा तो तीसरा विश्व युद्ध...', रूस-यूक्रेन वॉर पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप; पुतिन को वॉर्निंग!
'अगर ऐसा ही चलता रहा तो तीसरा विश्व युद्ध...', रूस-यूक्रेन वॉर पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप; पुतिन को वॉर्निंग!
तेज प्रताप यादव का बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के विधानसभा चुनाव में उतारेंगे उम्मीदवार
तेज प्रताप यादव का बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के विधानसभा चुनाव में उतारेंगे उम्मीदवार
राहुल गांधी की बैठक में नहीं पहुंचे शशि थरूर, लगातार तीसरी बार कांग्रेस मीटिंग से गायब; पुतिन के डिनर में हुए थे शामिल
राहुल गांधी की बैठक में नहीं पहुंचे शशि थरूर, लगातार तीसरी बार कांग्रेस मीटिंग से गायब; पुतिन के डिनर में हुए थे शामिल
सनी देओल से बेइंतहा मोहब्बत करती थी ये हसीना, एक्टर के शादीशुदा होने की सच्चाई पता चलते टूट गया था दिल
सनी देओल के प्यार में दीवानी थी ये हसीना, शादी की सच्चाई पता चलते टूट गया था दिल

वीडियोज

लूथरा ब्रदर्स की डिपोर्टेशन क्यों... एक्सट्रैडिशन क्यों नहीं? फर्क क्या है? |ABPLIVE
IPO Alert: ICICI Prudential AMC Ltd में Invest करने से पहले जानें GMP, Price Band| Paisa Live
Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Review: Kapil Sharma की 'Dhurandhar' Comedy, Entertain होना है तो देख डालो
Luthra Brothers Detained: लूथरा ब्रदर्स और 42 फर्जी कंपनियों का क्या निकला कनेक्शन! | ABPLIVE
Gujarat Pull Collapse: गुजरात के वलसाड में पुल गिरने की भयानक तस्वीर आई सामने

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अगर ऐसा ही चलता रहा तो तीसरा विश्व युद्ध...', रूस-यूक्रेन वॉर पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप; पुतिन को वॉर्निंग!
'अगर ऐसा ही चलता रहा तो तीसरा विश्व युद्ध...', रूस-यूक्रेन वॉर पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप; पुतिन को वॉर्निंग!
तेज प्रताप यादव का बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के विधानसभा चुनाव में उतारेंगे उम्मीदवार
तेज प्रताप यादव का बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के विधानसभा चुनाव में उतारेंगे उम्मीदवार
राहुल गांधी की बैठक में नहीं पहुंचे शशि थरूर, लगातार तीसरी बार कांग्रेस मीटिंग से गायब; पुतिन के डिनर में हुए थे शामिल
राहुल गांधी की बैठक में नहीं पहुंचे शशि थरूर, लगातार तीसरी बार कांग्रेस मीटिंग से गायब; पुतिन के डिनर में हुए थे शामिल
सनी देओल से बेइंतहा मोहब्बत करती थी ये हसीना, एक्टर के शादीशुदा होने की सच्चाई पता चलते टूट गया था दिल
सनी देओल के प्यार में दीवानी थी ये हसीना, शादी की सच्चाई पता चलते टूट गया था दिल
भारत-दक्षिण अफ्रीका सीरीज के बीच नितीश रेड्डी की हैट्रिक, टी20 मैच में हैट्रिक लेकर मचाया गदर
भारत-दक्षिण अफ्रीका सीरीज के बीच नितीश रेड्डी की हैट्रिक, टी20 मैच में हैट्रिक लेकर मचाया गदर
बोल दे-बोल दे... हाथ जोड़कर पैसे मांग रही थीं क्यूट बच्चियां, प्यारा वीडियो देख खिलखिला उठे यूजर्स
बोल दे-बोल दे... हाथ जोड़कर पैसे मांग रही थीं क्यूट बच्चियां, प्यारा वीडियो देख खिलखिला उठे यूजर्स
Nursery Admission 2026-27: दिल्ली में नर्सरी में एडमिशन, स्कूलों की अभिभावकों से नजदीकी स्कूल चुनने की अपील
दिल्ली में नर्सरी में एडमिशन, स्कूलों की अभिभावकों से नजदीकी स्कूल चुनने की अपील
सुबह उठते ही सिर में होता है तेज दर्द, एक्सपर्ट से जानें इसका कारण
सुबह उठते ही सिर में होता है तेज दर्द, एक्सपर्ट से जानें इसका कारण
Embed widget