एक्सप्लोरर

Ramayan: श्रीराम ने जीत के बाद जल्द छोड़ दी थी लंका, जानिए क्या थी वजह?

श्रीराम (Shree Ram) ने लंका (Lanka) विजय के बाद विभीषण का राजतिलक किया. लेकिन ठहरने का आग्रह नहीं माना. इसकी वजह रावण की अंतिम समय में लक्ष्मण को दी गई वो सीख थी.

Ramayan: श्रीराम ने लंका जीतने के बाद रावण के छोटे भाई विभीषण का राजतिलक किया. रामजी की सहायता से राजपाट पाने के बाद विभीषण ने दोनों भाइयों से कुछ दिन और लंका में रुककर सेवा का अवसर मांगा, लेकिन श्रीराम ने विनम्रता से मना कर दिया तो विभीषण, सुग्रीव, हनुमान समेत वानर सेना के कई योद्धा श्रीराम, लक्ष्मणजी और सीताजी को छोड़ने पुष्पक विमान से अयोध्या आए. पौराणिक कथाओं के अनुसार लंका विजय के बाद रामजी ने रावण की लक्ष्मण को दी गई उस सीख का पालन किया, जिसमें मरने से पहले रावण ने कहा था कि शुभ कार्य में बिल्कुल देरी नहीं करनी चाहिए और अब रामजी का चौदह वर्ष का वनवास पूरा होने वाला था. उन्हें जल्द अयोध्या जाकर राजपाट संभालना था. ऐसे में इस शुभ कार्य में देरी और मां से मिलने में विलंब ठीक नहीं होगा.

रावण ने दी थी तीन महत्वपूर्ण सीख
रावण के धराशायी होने पर श्रीराम ने लक्ष्‍मणजी से कहा कि संसार से नीति, राजनीति और शक्ति का महान पंडित रावण विदा हो रहा है. ऐसे में तुम उनके पास जाओ और जीवन की कुछ ऐसी शिक्षा लो, जो और कोई नहीं दे सकता.

शुभस्य शीघ्रम: महापंडित रावण ने लक्ष्मण को बताया कि शुभ कार्य जितनी जल्दी हो, कर डालना चाहिए और अशुभ को जितना टाल सकते हो, टाल देना चाहिए यानी शुभस्य शीघ्रम.

शत्रु को कभी भी छोटा मत मानो: दशानन ने लक्ष्मणजी को दूसरी शिक्षा दी कि अपने प्रतिद्वंद्वी या शत्रु को कभी खुद से छोटा नहीं आंकना चाहिए. ऐसा कर मैंने भी अपने सर्वनाश को आमंत्रण दिया.

कोई भी तुच्छ नहीं: रावण ने लक्ष्मण को तीसरी सीख दी कि मैंने ब्रह्माजी से अमरता का वरदान मांगा था कि मनुष्य-वानर के सिवाय कोई भी मेरा वध न कर सके क्योंकि उन्हें मैं तुच्छ समझता था, यह मेरी भूल साबित हुई.

इन्हें पढ़ें
Mahima Shanidev Ki: शनि को दिव्यदंड उठाने के लिए शुक्राचार्य ने किया मजबूर, यज्ञ से उत्पन्न किया चक्रवात

Chanakya Niti: वाणी की मधुरता और स्वभाव में विनम्रता, व्यक्ति को सफल और महान बनाती है, जानें चाणक्य नीति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अगस्त 1947 को रात 12 बजे ही क्यों आजाद हुआ भारत? तारीख अंग्रेजों की थी, लेकिन समय के पीछे छिपी थी ज्योतिष की कहानी
भारत सुबह नहीं, आधी रात को क्यों आजाद हुआ? कहानी चौंका देगी
Happy Hariyali Teej 2026 Wishes: हरियाली तीज की शुभकामनाएं, इन संदेशों से अपनों को सावन तीज की बधाई
हरियाली तीज की शुभकामनाएं, इन संदेशों से अपनों को सावन तीज की बधाई
हरियाली तीज पर हाथों की मेहंदी से जुड़ी ये मान्यताएं शायद नहीं जानते होंगे आप
हरियाली तीज पर हाथों की मेहंदी से जुड़ी ये मान्यताएं शायद नहीं जानते होंगे आप
Independence Day 2026: केसरिया, सफेद और हरा ही क्यों बना तिरंगे का रंग? त्याग से सत्य तक जानें तीनों का असली अर्थ
केसरिया, सफेद और हरा ही क्यों बना तिरंगे का रंग? त्याग से सत्य तक जानें तीनों का असली अर्थ

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget