एक्सप्लोरर

Solar Eclipse: इस बार अद्भुत होगा सूर्य ग्रहण, रिंग ऑफ फायर और इन आकारों में नज़र आएगा सूर्य

साल का सबसे लंबा और चूड़ामणि योग वाला यह सूर्य ग्रहण 21 जून को लगेगा. ये सूर्य ग्रहण भारत में विभिन्न स्थानों पर भिन्न-भिन्न आकार-प्रकार में दिखाई देगा. आइए जानते हैं कि यह सूर्य ग्रहण रिंग ऑफ फायर के अलावा और कितने प्रकार से दिखेगा.

Surya Grahan June 2020 Shape and Kind: 21 जून को लगने वाला चूड़ामणि योग युक्त सूर्य ग्रहण इस साल का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण है. जो देश के करीब – करीब सभी हिस्सों में दिखाई देगा लेकिन उसका आकार- प्रकार अलग-अलग स्थानों पर अलग होगा. कहीं पर यह आंशिक रूप में दिखेगा तो कहीं यह वलयाकार तो कहीं कंकणाकृति. आइये सूर्य ग्रहण के आकार के बारे में विस्तार से जानने के पहले यह जान लें कि सूर्य ग्रहण कैसे लगता है.

सूर्य ग्रहण कैसे लगता है?

चंद्रमा जब पृथ्वी और सूर्य के बीच में आ जाता है तो सूर्य का प्रकाश पृथ्वी पर नहीं पहुँच पाता है जिससे पृथ्वी पर अँधेरा हो जाता है. इस स्थिति को सूर्य ग्रहण कहते हैं.

वलयाकार सूर्यग्रहण

जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच में पृथ्वी से काफी दूर हो जाता है तो उसका आकार इतना नहीं दिखता कि वह सूर्य को पूरी तरह ढक ले. ऐसी स्थिति में चन्द्रमा की छाया सूर्य के केवल मध्य भाग पर ही पड़ती है जबकि सूर्य के किनारे प्रकाशमान रहते हैं. सूर्य के किनारे का यह प्रकाशमान भाग पृथ्वी से देखेने पर एक रिंग की तरह दिखाई पड़ता है. जो कि अत्यंत चमकीला होता है जिसे रिंग ऑफ फायर या कंकणाकृति सूर्यग्रहण कहते है. चूँकि सूर्य के चारों तरफ के किनारे का चमकीला भाग एक वलय की आकृति की तरह बनता है. इस लिए इसे वलयाकार सूर्यग्रहण भी कहते हैं.

पूर्ण सूर्यग्रहण

जब चंद्रमा पृथ्वी के निकट होता है और सूर्य तथा पृथ्वी के बीच में आता है तो चंद्रमा सूर्य को पूर्ण रूप से ढक लेता हैं. ऐसी स्थिति में सूर्य का प्रकाश पृथ्वी पर नहीं पहुँच पता है. इसे पूर्ण सूर्यग्रहण कहते है.

आंशिक सूर्यग्रहण

चंद्रमा जब सूर्य और पृथ्वी के बीच में इस तरह से आता है कि वह सूर्य का कुछ अंश ही ढक पाता है. अर्थात सूर्य को पूरी तरह से नहीं ढक पाता है. ऐसी स्थिति को आंशिक सूर्य ग्रहण कहते हैं.

सूर्य ग्रहण का समय

यह सूर्य ग्रहण विक्रम संवत् 2077 शाके 1942, आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि, दिन रविवार, तारीख 21 जून 2020 को लगेगा. सार्वभौमिक परिदृश्य में यह सूर्य ग्रहण भारतीय समयानुसार सुबह 9 बजकर 15 मिनट पर शुरू होगा और 3 बजकर 5 मिनट पर खत्म होगा.  लेकिन भारत में यह सूर्य ग्रहण सुबह 10 बजकर 13 मिनट और 52 सेकण्ड से शुरू होकर दोपहर 01 बजकर 29 मिनट और 52 सेकण्ड तक रहेगा. देश के अलग–अलग भागों में यह अलग–अलग समय पर दिखाई पड़ेगा.

सूर्य ग्रहण का सूतक काल

सूर्य ग्रहण में सूतक काल का भी महत्त्व होता है.पौराणिक मान्यता है कि सूतक काल के दौरान लोगों को कोई भी धार्मिक कार्य नहीं करना चाहिए और कुछ भी खाने पीने से बचना चाहिए. सूर्य ग्रहण में सूतक काल ग्रहण लगने से 12 घंटे पहले सूतक लग जाता है. यह 20 जून को  रात में 09.25 मिनट से शुरू होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शारदीय नवरात्रि 2026: 11 अक्टूबर को हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा, बन रहा है ग्रहों का दुर्लभ महासंयोग; जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त
शारदीय नवरात्रि 2026: 11 अक्टूबर को हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा, बन रहा है ग्रहों का दुर्लभ महासंयोग; जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त
शारदीय नवरात्रि 2026: तुला राशि में शुक्र के अस्त होने पर भी खरीदारी रहेगी शुभ, बन रहा 58 साल बाद दुर्लभ महासंयोग
शारदीय नवरात्रि 2026: तुला राशि में शुक्र के अस्त होने पर भी खरीदारी रहेगी शुभ, बन रहा 58 साल बाद दुर्लभ महासंयोग
Happy Shardiya Navratri 2026 Wishes: शारदीय नवरात्रि के 10 शानदार मैसेज, अपनों को भेजकर दें शुभकामनाएं
शारदीय नवरात्रि 2026 के 10 शानदार मैसेज, अपनों को भेजकर दें शुभकामनाएं
Aaj Ka Panchang 11 October 2026: नवरात्रि आज से, दिल्ली में सुबह 6:19 बजे से घटस्थापना
Aaj Ka Panchang 11 October 2026: आज से नवरात्रि, मां शैलपुत्री की पूजा, कलश स्थापना के लिए मिलेंगे दो मुहूर्त

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
400 रु कमाने वाली लड़की से करना चाहते थे शादी, आवाज और हाइट का उड़ा मजाक, किस्से अमिताभ बच्चन के
400 रु कमाने वाली लड़की से शादी करना चाहते थे अमिताभ, बर्थडे पर जानें किस्से
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
Soft Roti Making Tips: तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
Embed widget