एक्सप्लोरर

Grahan 2024: एक पक्ष में दो ग्रहण लगना अशुभ, क्या कलयुग में बनेगी महाभारत युद्ध जैसी स्थिति

Grahan 2024: पितृपक्ष में इस साल 15 दिनों के अंतराल में सूर्य और चंद्र ग्रहण लगेंगे, जिसे ज्योतिष में अशुभ माना गया है. द्वापर में महाभारत (Mahabharat) युद्ध से पहले भी एक पक्ष में दो ग्रहण लगे थे.

Grahan 2024: पितृपक्ष (Pitru Paksha) की शुरुआत होने वाली है. पितृपक्ष के 15 दिनों में श्राद्ध, तर्पण (Tarpan) और पिंडदान कर पितरों के प्रति समर्पण और श्रद्धा प्रकट की जाती है. पितृपक्ष की शुरुआत भाद्रपद पूर्मिणा (Bhado Purnima) से होती है और आश्विन अमावस्या पर इसका समापन होता है.

इस साल पितृपक्ष 18 सितंबर 2024 से शुरू हो रहे हैं और 2 अक्टूबर 2024 को पितृपक्ष समाप्त हो जाएगा. पितृपक्ष के दौरान इस साल अनोखी घटना घटेगी. क्योंकि पितृपक्ष की शुरुआत चंद्र ग्रहण के साथ होगी और आखिरी दिन सूर्य ग्रहण का साया रहेगा.

शुभ नहीं इस साल का पितृपक्ष

18 सितंबर 2024 को पितृपक्ष की शुरुआत यानी प्रतिपदा श्राद्ध के दिन साल 2024 का दूसरा चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) लगेगा. वहीं पितृपक्ष के आखिरी दिन यानी 2 अक्टूबर 2024 को साल का दूसरा सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) लगेगा. हालांकि भारत में ये दोनों ही ग्रहण दिखाई नहीं देंगे और ना ही यहां सूतक मान्य होगा. लेकिन पितृपक्ष के दौरान एक ही पक्ष में दो ग्रहण लगने के कारण इसे शुभ नहीं माना जा रहा है.

एक पक्ष में लगेंगे 2 ग्रहण, क्या होगा असर!

  • चंद्र ग्रहण लगने का मुख्य कारण पृथ्वी की काली छाया है. तो वहीं सूर्य ग्रहण का मुख्य कारण चंद्रमा होता है. धार्मिक कथाओं के अनुसार, ग्रहण का कारण राहु और केतु (Rahu-Ketu) होते हैं.
  • वहीं जब एक पक्ष यानी 15 दिनों के अंतराल में सूर्य और चंद्र ग्रहण लगते हैं तो इसे ज्योतिष (Astrology) में अशुभ माना जाता है. क्योंकि जब भी ऐसी स्थिति आती है, तब कई बड़े बदलाव देखने को मिलते हैं.
  • द्वापर युग में भी महाभारत युद्ध (Mahabharat War) से ठीक पहले कार्तिक मास में इसी तरह से एक पखवाड़े में दो ग्रहण लगे थे. ऐसे में इस साल भी 18 सितंबर और 2 अक्टूबर 2024 को 15 दिनों के अंतराल में चंद्र और सूर्य ग्रहण लगेंगे, जोकि अशुभ हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Pitru Paksha 2024: पितृ पक्ष के पहले दिन चंद्र और अंतिम दिन सूर्य ग्रहण का साया, क्या श्राद्ध या पिंडदान पर पड़ेगा असर

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ahoi Ashtami 2026: अहोई अष्टमी पर कैसे बनती है चांदी की स्याहू माला? जानें पूजा सामग्री, आरती और व्रत के जरूरी नियम
अहोई अष्टमी पर कैसे बनती है चांदी की स्याहू माला? जानें पूजा सामग्री, आरती और व्रत के जरूरी नियम
Aaj Ka Panchang 30 October 2026: पंचमी शाम 7:24 तक, जानें राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त
Aaj Ka Panchang 30 October 2026: अभिजीत मुहूर्त के बीच रहेगा राहुकाल, जानें शुक्रवार के शुभ समय
Dhanteras Shopping Muhurat: धनतेरस पर सोना-चांदी और बर्तन खरीदने का सबसे शुभ मुहूर्त, जानें खरीदारी के श्रेष्ठ चौघड़िया मुहूर्त
Dhanteras Shopping Muhurat: धनतेरस पर सोना-चांदी और बर्तन खरीदने का सबसे शुभ मुहूर्त, जानें खरीदारी के श्रेष्ठ चौघड़िया मुहूर्त
Pisces Daily Horoscope 30 October 2026: पारिवारिक कलह और लव लाइफ में ब्रेकअप की स्थिति, विदेश से मेडिकल पढ़ रहे छात्र रहेंगे परेशान
Pisces Daily Horoscope 30 October 2026: पारिवारिक कलह और लव लाइफ में ब्रेकअप की स्थिति, विदेश से मेडिकल पढ़ रहे छात्र रहेंगे परेशान

वीडियोज

Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन; आंकड़ों ने दी गवाही
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
Vivo Y600 Sale: 10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
Male Birth Control Pill: अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
Embed widget