एक्सप्लोरर

Sleeping Astrology: उल्टा होकर भोगी सोवे-सीधा होकर भूति सोवे...शास्त्रों से जानिए सोने का सही तरीका

Sleeping Astrology: शास्त्रों में उठने, बैठने और खाने-पीने से लेकर सोने तक के नियम बताए गए हैं, जिसका पालन करने से व्यक्ति निरोगी रहता है और जीवन पर इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ता है.

Sleeping Astrology: अच्छी सेहत के लिए यह जरूरी है कि नींद भी अच्छी और नींद सही तरीके की हो. जी हां, जिस तरह स्वस्थ रहने के लिए अच्छा खानपान, योग आदि जरूरी है. ठीक उसी तरह अच्छी नींद भी जरूरी है. लेकिन अच्छी नींद का अर्थ यह नहीं कि, आप किसी भी पोजिशन या किसी भी स्थान में सो गए. शास्त्रों में सोने से जुड़े नियम बताए गए हैं, जिसका सभी को पालन करना चाहिए. क्योंकि आदर्श नींद की स्थिति आपके सिर से लेकर कूल्हों तक स्वस्थ रीढ़ संरेखन को बढ़ावा देता है. आज भी ऐसे कई लोग हैं, जिन्हें सोने का सही तरीका मालूम नहीं है. तो आइये जानते हैं क्या है सोने का सही तरीका.

एक कहावत है, ‘उल्टा होकर भोगी सोवे, सीधा होकर भूति सोवे, सीधी करवट रहे सदा रोगी, उल्टी करवट सदा निरोगी’.

अर्थ है- जो लोग उल्टा होकर सोते हैं वे सदैव भोग-विलास और कामना आदि में लगे रहते हैं साथ ही वैसे ही सपने भी देखते हैं. जो लोग बिल्कुल सीधा होकर सोते हैं यानी जैसा शमशान में मृतक को रखा जाता है वैसा सोने से भूत-प्रेत आदि के डरावने सपने आते हैं और नेगेटिविटी आती है. सीधे हाथ ही ओर करवट लेकर सोने वाले लोग किसी न किसी रोग से परेशान रहते हैं. वहीं जो लोग उल्टी हाथ की ओर करवट लेकर सोते हैं वो हमेशा रोगमुक्त रहते हैं.

कैसी होनी चाहिए शय्या: विष्णु पुराण के अनुसार, सोते समय शय्या का ध्यान रखें. कभी भी सांयकालीन भोजन के बाद, टूटी-फूटी, जंतुयुक्त, बहुत ऊंची या बहुत छोटी या मैली शय्या पर नहीं सोएं. हमेशा साफ-सुथरे बिछावन पर ही सोना चाहिए.

सोने का सही समय क्या है: शास्त्रों में कहा गया है कि, सूर्यास्त के तीन पहर यानी लगभग तीन घंटे बाद सोना चाहिए. वहीं सुबह सूर्योदय के बाद अधिक देर तक नहीं सोना चाहिए. संध्या के समय कभी भी नहीं सोना चाहिए, यह शुभ नहीं माना जाता है. इस बात का भी ध्यान रखें कि, सोते हुए आपका सिर दीवार से कम से कम तीन हाथ की दूरी पर हो.

सोने की सही दिशा क्या है: सोते समय दिशा का भी ध्यान रखना चाहिए. पूर्व दिशा की ओर अपना सिर रखें. इसके पीछे ऐसी मान्यता है कि, इस दिशा से सूर्योदय होता है और ऐसे में मानसिक और स्वास्थ्य लाभ मिलता है. वहीं दक्षिण दिशा की ओर भी सिर करके सोया जा सकता है. लेकिन उत्तर दिशा की ओर सिर करके नहीं सोना चाहिए.

क्या कहता है वैज्ञानिक: शास्त्रों में बताए गए सोने के नियम , दिशा और सिद्धांत को विज्ञान भी सही मानता है. विज्ञान में भी उत्तर दिशा की ओर सिर करके सोने को गलत बताया गया है. इसका कारण यह कि, दक्षिण दिशा से उत्तर दिशा की ओर लगातार चुंबकीय धारा प्रवाहित होती रहती है. इसलिए उत्तर की ओर सिर करके सोने से चुंबकीय तरंगों से होते हुए सिर में प्रवेश करता है और इससे मानसिक तनाव, सिर दर्द और मस्तिष्क संबंधी कई बीमारियां का खतरा बढ़ जाता है. वर्तमान विज्ञान में भी माना गया है कि हृदय की ओर सोने से ह्दय संचालन पर फर्क नहीं पड़ता. लेकिन दूसरी पोजिशन में सोने से हृदय पर प्रभाव पड़ता है.

ये भी पढ़ें: Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या राम मंदिर के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास कौन हैं, जिन्होंने देखी बाबरी विध्वंस से भव्य मंदिर निर्माण की घटना

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्राद्ध का मुहूर्त निकल जाए तो क्या करें? तर्पण, दान और पिंडदान के नियम समझें
आज दोपहर 3:37 बजे तक श्राद्ध का समय… अगर मुहूर्त निकल जाए तो क्या करें? जानें पितरों के लिए क्या है सही तरीका
Aaj Ka Panchang 10 October 2026: सर्वपितृ अमावस्या, श्राद्ध मुहूर्त और राहुकाल
आज का पंचांग 10 अक्टूबर: सर्वपितृ और शनिश्चरी अमावस्या, नोट करें प्रमुख समय
Sarvapitri Amavasya 2026: शनिवार को सर्वपितृ अमावस्या का दुर्लभ संयोग; गज छाया योग में पितरों के तर्पण से दूर होंगे शनि व पितृ दोष
Sarvapitri Amavasya 2026: शनिवार को सर्वपितृ अमावस्या का दुर्लभ संयोग; गज छाया योग में पितरों के तर्पण से दूर होंगे शनि व पितृ दोष
Shardiya Navratri 2026: 11 अक्टूबर से शुरू हो रही शारदीय नवरात्रि, स्थापना के साथ होगा मातामह श्राद्ध; जानें घटस्थापना मुहूर्त और नियम
Shardiya Navratri 2026: 11 अक्टूबर से शुरू हो रही शारदीय नवरात्रि, स्थापना के साथ होगा मातामह श्राद्ध; जानें घटस्थापना मुहूर्त और नियम

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget