एक्सप्लोरर

Durga Puja 2024: वेश्‍यालय की मिट्टी से क्यों बनती है मां दुर्गा की प्रतिमा? क्या नारी शक्ति या सम्मान का प्रतीक है ये

Durga Puja 2024: दुर्गा पूजा के लिए मां दुर्गा की प्रतिमा तब तक पूरी नहीं मानी जाती, तब इसे बनाने के लिए वेश्याओं (Prostitutes) के आंगन की मिट्टी का इस्तेमाल न हो. इससे पौराणिक कथाएं भी जुड़ी हैं.

Durga Puja 2024: शारदीय नवरात्रि (Shardiya Navratri) की शुरुआत 3 अक्टूबर से हो चुकी है और 12 अक्टूबर 2024 को विजयादशमी (Vijayadashami) के साथ इस पर्व का समापन होगा. शारदीय नवरात्रि के 9 दिन आदिशक्ति मां भगवती (Maa Bhagwati) की पूजा के लिए समर्पित होते हैं. इसलिए इसे दुर्गा पूजा भी कहा जाता है.

दुर्गा पूजा के दौरान मंदिर, बड़े-बड़े पूजा पंडाल और घर-घर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जाती है और पूरे 9 दिन भक्ति-भाव से पूजा की जाती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुर्गा पूजा के लिए मां दुर्गा जो मूर्ति बनाई जाती है, उसमें वेश्याल के आंगन की मिट्टी (prostitutes courtyard) का इस्तेमाल किया जाता है.

वेश्या से सिर झुकाकर मिट्टी मांगना नारी शक्ति का सम्मान

मान्यता है कि अगर मां दुर्गा (Maa Durga) की मूर्ति के लिए वेश्यालय के आंगन की मिट्टी का इस्तेमाल न किया जाए तो मूर्ति अधूरी मानी जाती है. इतना ही नहीं पुजारी या मूर्तिकार मूर्ति बनाने के लिए वेश्यालय के द्वार मिट्टी मांगने जाते हैं, तो उसका मन साफ और सच्चा होना चाहिए. साथ ही सिर झुकाकर सम्मानपूर्वक वेश्या से मिट्टी मांगी जाती है. इसके बाद जब वेश्या अपने आंगन की मिट्टी देती है तब इससे मां दुर्गा की मूर्ति का निर्माण किया जाता है और मूर्ति पूर्ण मानी जाती है.

वेश्याओं के आगे सिर झुकाना इस बात का संदेश देता है कि नारी शक्ति के रूप में उन्हें भी समाज में बराबरी का दर्जा दिया गया. आइए पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास से जानते हैं आखिर क्या है वेश्यालय के आंगन की मिट्टी से मां दुर्गा की मूर्ति बनाने का कारण.

इसलिए शुद्ध होती है वेश्यालय की मिट्टी

ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास बताते हैं कि, घर की स्त्री लक्ष्मीस्वरूपा मानी जाती है. यानि साक्षात लक्ष्मी (Laxmi ji) का रूप. ऐसे में जब कोई पुरुष अपनी पत्नी को छोड़कर वेश्या के पास जाता है तो उसके सारे पुण्य कर्म उसके आंगन में ही छूट जाती है. इसलिए वेश्याओं की आंगन की मिट्टी पवित्र हो जाती है. वहीं वेश्यालय के भीतर जाने वाला हर पुरुष पाप का भागीदार बनता है.  

मूर्ति के लिए वेश्यालय के आंगन की मिट्टी के साथ ये चीजें भी हैं जरूरी

दुर्गा पूजा के लिए मां दुर्गा की प्रतिमा बनाने के लिए वेश्यालय के आंगन की मिट्टी के साथ ही अन्य चीजों की आवश्यकता होती है और इन्हें मूर्ति निर्माण के लिए बहुत जरूरी माना जाता है. इन सभी चीजों के बगैर भी मूर्ति पूर्ण नहीं होती. अनीष व्यास बताते हैं कि, वेश्याल के आंगन की मिट्टी के साथ ही गंगा तट की मिट्टी, गोमूत्र और गोबर का प्रयोग भी मां दुर्गा की मूर्ति बनाने के लिए किया जाता है. मूर्ति निर्माण के लिए इन चीजों के इस्तेमाल करने की परंपरा सदियों से चली आ रही है.

क्या है पौराणिक कथा

पौराणिक और प्रचलित कथा के अनुसार- एक बार कुछ वेश्याएं स्नान के लिए गंगा नदी (Ganga Nadi) जा रही होती हैं. तभी उनकी नजर एक कुष्ठ रोगी पर पड़ती है जो गंगा तट पर बैठा होता है और आते-जाते लोगों से गुहार लगाता है कि कोई उसे गंगा स्नान (Ganga Snan) करवा दे.  लेकिन लोग उस कुष्ट रोगी को स्नान कराना तो दूर की बात, उसकी ओर देख भी नहीं रहे थे. तब वेश्याओं को उसपर दया आई और उन्होंने उस कुष्ठ रोगी को गंगा स्नान करवाया. वह कुष्ठ रोगी और कोई नहीं बल्कि स्वयं भगवान शिव (Lord Shiva) थे.

शिवजी वेश्याओं से प्रसन्न हुए और अपने असली रूप में आकर उन्होंने वेश्याओं से वरदान मांगने को कहा. तब वेश्याओं ने कहा कि हमारे आंगन की मिट्टी (Courtyard Soil) से मां दुर्गा की प्रमिता का निर्माण हो. शिवजी ने वेश्याओं की यही वरदान दिया. इसके बाद से ही गंगा तट के साथ ही वेश्याओं के आंगन की मिट्टी से भी मां दुर्गा की मूर्ति बनाने की परंपरा की शुरुआत हुई जोकि आजकर चली आ रही है.

ये भी पढ़ें: Shardiya Navratri 2024 Rashi: मां दुर्गा की प्रिय राशियां, जिन पर हमेशा रहती है देवी की कृपा

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sawan 2026: सावन में 23 साल बाद महासंयोग, 17 अगस्त का दिन क्यों होगा खास जानें
सावन में 23 साल बाद महासंयोग, 17 अगस्त का दिन क्यों होगा खास जानें
Rashifal 23 July 2026: मीन-मकर राशि वाले जल्दबाजी में न लें फैसला, मिथुन सहित 3 राशियों के लिए लकी रहेगा दिन, सभी 12 राशियों का राशिफल देखें
मीन-मकर राशि वाले जल्दबाजी में न लें फैसला, मिथुन सहित 3 राशियों के लिए लकी रहेगा दिन, सभी 12 राशियों का राशिफल देखें
Lord Krishna: भगवान श्रीकृष्ण हमेशा मुकुट में मोरपंख ही क्यों लगाते हैं? जानिए इसकी खास वजह
Lord Krishna: भगवान श्रीकृष्ण हमेशा मुकुट में मोरपंख ही क्यों लगाते हैं? जानिए इसकी खास वजह
Rashifal 22 July 2026: कर्क सहित 4 राशियों को बिजनेस में मुनाफा, तुला-वृषभ विवाद से बचें, मेष से मीन राशि तक देखें राशिफल
कर्क सहित 4 राशियों को बिजनेस में मुनाफा, तुला-वृषभ विवाद से बचें, मेष से मीन राशि तक देखें राशिफल

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget