एक्सप्लोरर

Scorpio March Horoscope 2025: वृश्चिक मार्च मासिक राशिफल, कामयाबी के लिए संघर्ष करना होगा

Monthly Horoscope 2025: मासिक राशिफल (Masik Rashifal) में ग्रह-नक्षत्रों के आधार पर पूरे माह की भविष्यवाणी (Prediction) की जाती है. जानिए मार्च का महीना राशि (Vrischik Rashi) के लिए कैसा रहेगा.

Scorpio March Horoscope 2025, Masik Rashifal 2025: ज्योतिष के अनुसार ग्रहों की स्थिति के आधार पर किसी राशि के बारे में जाना जाता है. ग्रहों की स्थिति हर माह अलग-अलग होती है. आइए मासिक राशिफल में जानते हैं, मार्च (March 2025) का महीना वृश्चिक राशि वालों के लिए कैसा रहेगा (Vrischik Monthly Horoscope).

मासिक राशिफल (Masik Rashifal) में आपको बताएंगे कि मार्च का महीना आपके करियर, व्यापार, धन,सेहत और निजी जीवन को लेकर कैसा रहेगा. साथ ही आपको किन चीजों से सावधान रहने की जरूरत रहेगी.

वृश्चिक राशि से जुड़े लोगों के लिए महीने का पूर्वार्ध थोड़ा चुनौती भरा रह सकता है. इस दौरान आपको घर-परिवार के साथ कार्यक्षेत्र से जुड़ी कुछेक समस्याओं से जूझना पड़ सकता है. इस दौरान नौकरीपेशा लोगों को अपने काम को समय पर और बेहतर तरीके से करने के लिए अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास करना पड़ सकता है,.

इस दौरान अधिक काम करने के चलते आपको थोड़ा तनाव हो सकता है. नतीजतन आम जीवन में लोगों के साथ आपका व्यवहार कठोर हो जाएगा. इस दौरान आप अपनी बात को दूसरों पर लादने की कोशिश कर सकते हैं. आपको लगेगा कि सिर्फ आप सही राह पर है.

इस दौरान किसी के साथ विवाद करने से बचें अन्यथा आपको बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है. भूमि-भवन से जुड़े विवाद को बजाय कोर्ट-कचहरी ले जाने के बातचीत से सुलझाने का प्रयास करना बेहतर रहेगा. आर्थिक दिक्कतों से बचने के लिए धन का प्रबंधन करके चलने की जरूरत बनी रहेगी.

आपको जीवन से जुड़ी कठिनाइयों से थोड़ी राहत मिलना शुरू हो जाएगी. कुल मिलाकर माह का उत्तरार्ध आपके लिए अनुकूल रहने वाला है. इस दौरान आपको व्यवसाय में मनचाहा लाभ होगा. इस दौरान करियर-कारोबार के सिलसिले में की गई यात्राएं सुखद एवं प्रगति देने वाली रहेंगी.

यदि किसी बात को लेकर आपके प्रेम संबंध में खटास आ गई तो वो किसी मित्र की मदद से दूर हो जाएगी और आपके रिश्ते एक बार फिर पटरी पर आ जाएंगे. नौकरीपेशा लोगों को इस दौरान कार्यक्षेत्र पर किसी कार्य विशेष के लिए सम्मानित किया जा सकता है. संतान पक्ष से सुखद समाचार मिलेगा. माह के चौथे सप्ताह में परिवार के साथ किसी तीर्थ या पर्यटन स्थल की यात्रा संभव है. इस दौरान परिजनों के साथ हंसी-खुशी समय बीतेगा.

उपाय: शिव चालीसा का प्रतिदिन पाठ करें.

Rangbhari Ekadashi 2025: रंगभरी एकादशी कब है, इस दिन का धार्मिक महत्व क्या है?

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक 'डॉक्टर अनीष व्यास' देश के जाने-माने प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं. पाल बालाजी के भक्त के रूप में इन्हें जाना जाता है. वैदिक ज्योतिष पर इनका कार्य सराहनीय है. इनकी भविष्यवाणियां काफी सटीक होती हैं. इनके लेख विभिन्न मंचों पर प्रकाशित होते रहते हैं, इन्हें भविष्यफल और दैनिक राशिफल बताने में महारत प्राप्त है. इन्हें हस्तरेखा और वास्तु विशेषज्ञ के रूप में भी जाना जाता है. देश के अलावा विदेशों में भी उनके काफी संख्या में फॉलोअर्स है. सोशल मीडिया पर भी यह एक्टिव रहते हैं.  इनकी अब तक 497 से अधिक भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं.डॉक्टर अनीष व्यास को बचपन से ही कर्मकांड और ज्योतिष की शिक्षा-दीक्षा विरासत में प्राप्त हुई. एम.ए. पत्रकारिता में गोल्ड मेडल प्राप्त कर पीएचडी की उपाधि हासिल कर चुके हैं. डॉ. अनीष व्यास के ज्योतिष विषय पर आधारित लेख देश के प्रमुख समाचार पत्रों में नियमित रूप से प्रकाशित होते हैं. इसके साथ ही विभिन्न न्यूज चैनल में लाईव शो में प्रतिभाग करते रहते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bhadra: 20 अगस्त को भद्रा का साया! सुबह 8 बजे तक भूलकर भी न करें ये शुभ काम
20 अगस्त को भद्रा का साया! सुबह 8 बजे तक भूलकर भी न करें ये शुभ काम
Rashifal 20 August 2026: इन 5 राशियों के लिए खास रहेगा दिन, ऑफिस में मिल सकती है खुशखबरी, मेष से मीन तक राशिफल देखें
इन 5 राशियों के लिए खास रहेगा दिन, ऑफिस में मिल सकती है खुशखबरी, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Aaj Ka Panchang 20 August 2026: आज गुरुवार और मासिक दुर्गाष्टमी का संयोग, देखें मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज गुरुवार और मासिक दुर्गाष्टमी का संयोग, देखें मुहूर्त और पूरा पंचांग
राखी पर चंद्र ग्रहण बताकर डराया जा रहा है! समय बदलने से पहले पढ़ें पूरा सच
राखी पर सूतक की खबर से न हों परेशान, जानें कहां दिखाई देगा चंद्र ग्रहण

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Cow Dung Online Business: गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
Embed widget