एक्सप्लोरर

Puja Niyam: शिव मंदिर से लौटकर तुरंत न करें ये काम, नहीं मिलेगा पूजा का फल

Shiv Puja Niyam: सावन महीने में मंदिर जाकर शिवजी की पूजा-अर्चना करना बहुत शुभ और सकारात्मक होता है. लेकिन मंदिर से लौटते समय कुछ काम नहीं करने चाहिए, वरना पूजा का पुण्यफल नही मिलेगा.

हिंदू धर्म में पूजा-पाठ का विशेष लाभ है. हर व्यक्ति को नियमित पूजा-पाठ करना चाहिए. साथ ही देवी-देवताओं के दर्शन-पूजन के लिए मंदिर भी जाना चाहिए. मंदिर जाने से मानसिक शांति मिलती है और आध्यात्मिक लाभ होता है. मंदिर जाना व्यक्ति के लिए एक धार्मिक कर्म है, जिसका पुण्यफल जरूर मिलता है.

फिलहाल सावन का पवित्र महीना चल रहा है. इस महीने शिवभक्त महादेव की पूजा-अर्चना में लीन रहते हैं. मान्यता है कि, सावन के महीने में भगवान शिव का वास धरती पर होता है. इसलिए इस दौरान शिवधाम और शिवायलों में भी भक्तों की भारी भीड़ रहती है. भक्त शिव मंदिर जाकर पूजा-पाठ और शिवलिंग का जलाभिषेक आदि जैसे धार्मिक कार्य करते हैं.

शास्त्रों और शिव पुराण आदि में बताया गया है कि, भोले भंडारी अपने भक्तों की पूजा से शीघ्र प्रसन्न हो जाते है. लेकिन गलतियों से वे बहुत जल्दी रुष्ट भी हो जाते हैं. इसलिए शिवजी की पूजा के दौरान और पूजा के बाद कुछ गलतियों को करने से बचना चाहिए. आमतौर पर लोग मंदिर से निकलते वक्त ऐसा सोचते हैं कि, उन्होने पूरे भक्ति-भाव से भगवान की पूजा की है और उसे इसका पुण्यफल भी मिल जाएगा. लेकिन शिवजी की पूजा के बाद या किसी भी पूजा के बाद मंदिर से निकलने के बाद के भी कुछ नियम शास्त्र और पुराणों में बताए गए हैं, जिसका पालन जरूर करना चाहिए.

शिव मंदिर में पूजा के बाद न करें ये 4 काम

  • शिवजी की पूजा में जल अर्पित करना पूजा का सबसे महत्वपूर्ण अंग है. इसलिए लोग घर से ही पूजा सामग्री के साथ लोटे में जल भी लेकर जाते हैं. लेकिन मंदिर से खाली लोटा वापस घर ले आते हैं, जिसे कि शुभ नहीं माना जाता है. मंदिर से खाली लोटा कभी भी घर नहीं लाना चाहिए. पूजा करते समय थोड़ा जल बचा लेना चाहिए और उसे घर लेकर आना चाहिए. आप चाहे तो लोटे में थोड़ा अक्षत, फूल या पूजा सामग्री आदि भी डालकर ला सकते हैं. मंदिर से वापस लाया गया जल बहुत शुद्ध माना जाता है.
  • मंदिर से आने के बाद तुंरत पैर नहीं धोने चाहिए. दरअसल मंदिर जैसे पवित्र स्थल में सकारात्मक ऊर्जा रहती है. इसलिए उसे साफ करके हटाने के बजाय कुछ समय तक शरीर में रहने देना चाहिए.
  • मंदिर से घर आकर पूजा सामग्रियों को इधर-उधर रखने के बजाय, उसे सम्मानपूर्वक साफ स्थान में रखना चाहिए और यह काम घर आकर सबसे पहले करना चाहिए. घर आते ही पूजा सामग्री को उचित स्थान पर रखें, सभी जनों में प्रसाद बांटे. फूल, अक्षत या जल जैसी बची हुई सामग्री को पेड़-पौधों के जड़ में डाल दें. इन कार्यों को करने के बाद ही कोई अन्य काम करें.
  • मंदिर में प्रवेश करते समय घंटी जरूर बजानी चाहिए. लेकिन मंदिर से लौटते समय घंटी न बजाएं. ऐसी गलती बहुत से लोग करते हैं, लेकिन अगली बार शिव मंदिर या किसी भी मंदिर जाएं तो पूजा के बाद लौटते समय घंटी नहीं बजाएं.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पल्लवी कुमारी ने देश के सबसे प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (नई दिल्ली) से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है. पत्रकारिता के क्षेत्र में पल्लवी बीते पांच सालों से सक्रिय हैं. इन्हें धर्म, ज्योतिष व अध्यात्म के साथ-साथ लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसे विषयों की भी गहरी समझ व रुचि है, इसके साथ ही कई लोकप्रिय और प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में लेखन कार्य का अनुभव प्राप्त है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chaitra Navratri 2026: कब से शुरू हो रहे चैत्र नवरात्रि? जानें घटस्थापना मुहूर्त, 9 दिन का पूरा कैलेंडर और देवी के 9 स्वरूप
Chaitra Navratri 2026: कब से शुरू हो रहे चैत्र नवरात्रि? जानें घटस्थापना मुहूर्त, 9 दिन का पूरा कैलेंडर और देवी के 9 स्वरूप
Chaitra Navrattri 2026: चैत्र नवरात्रि में पंचक का साया, क्या घटस्थापना में आएगी बाधा ? जानें नियम
चैत्र नवरात्रि में पंचक का साया, क्या घटस्थापना में आएगी बाधा ? जानें नियम
Gangaur Puja 2026: गणगौर पर्व की अनोखी रस्म, जहां पत्नियों के हाथ से मार खाते हैं पति!
Gangaur Puja 2026: गणगौर पर्व की अनोखी रस्म, जहां पत्नियों के हाथ से मार खाते हैं पति!
Mahavir Jayanti 2026: महावीर जयंती 2026 में कब ? इस दिन इन खास चीजों के दान का महत्व
महावीर जयंती 2026 में कब ? इस दिन इन खास चीजों के दान का महत्व

वीडियोज

Bollywood news: अक्षय कुमार फिर रचेंगे होली का जादू! विद्या बालन संग नई फिल्म में धमाकेदार होली एंथम की चर्चा
LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage
LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage | Breaking
Iran-Israel War Update: महायुद्ध के बीच US का यू-टर्न! रूसी तेल खरीद पर दी छूट! | Trump
Iran-Israel War Update: झुक गया अमेरिका? सभी रूसी तेल खरीद सकेंगे सभी देश! | Trump | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'घुसपैठियों को जमीन देकर देश को खतरे में डाला', प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला
'घुसपैठियों को जमीन देकर देश को खतरे में डाला', प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला
Bihar Next CM: निशांत कुमार होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? अटकलों पर JDU का बड़ा बयान- 'अगला CM…'
निशांत कुमार होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? अटकलों पर JDU का बड़ा बयान- 'अगला CM…'
'IPL खेलना छोड़ देंगे...', एमएस धोनी की रिटायरमेंट पर दिग्गज की भविष्यवाणी से सब हैरान
'IPL खेलना छोड़ देंगे...', एमएस धोनी की रिटायरमेंट पर दिग्गज की भविष्यवाणी से सब हैरान
Inside Mika Singh Farmhouse: 100 एकड़ में फैला है मीका सिंह का लग्जरी फार्महाउस, गुरुद्वारा-मंदिर से लेकर हेलीपैड तक सब मौजूद
Inside Mika Singh Farmhouse: 100 एकड़ में फैला है मीका सिंह का लग्जरी फार्महाउस, गुरुद्वारा-मंदिर से लेकर हेलीपैड तक सब मौजूद
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
LPG Cylinder: सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
LPG, CNG और PNG गैस में क्या होता है अंतर, जान लीजिए सभी का काम
LPG, CNG और PNG गैस में क्या होता है अंतर, जान लीजिए सभी का काम
CBSE की तर्ज पर अब राजस्थान सरकार, अब साल में दो बार होंगे 10वीं के बोर्ड एग्जाम
CBSE की तर्ज पर अब राजस्थान सरकार, अब साल में दो बार होंगे 10वीं के बोर्ड एग्जाम
Embed widget