एक्सप्लोरर

Sagittarius May Horoscope 2025: धनु मई मासिक राशिफल, मिले हुए अवसर को भुनाने के लिए मेहनत करनी होगी

Monthly Horoscope 2025: मासिक राशिफल (Masik Rashifal) में ग्रह-नक्षत्रों के आधार पर पूरे माह की भविष्यवाणी (Prediction) की जाती है. जानिए मई का महीना धनु राशि (Dhanu Rashi) के लिए कैसा रहेगा.

Sagittarius May Horoscope 2025, Masik Rashifal 2025: ज्योतिष के अनुसार ग्रहों की स्थिति के आधार पर किसी राशि के बारे में जाना जाता है. ग्रहों की स्थिति हर माह अलग-अलग होती है. आइए मासिक राशिफल में जानते हैं, मई (May 2025) का महीना धनु राशि वालों के लिए कैसा रहेगा (अपोलह Monthly Horoscope).

मासिक राशिफल (Masik Rashifal) में आपको बताएंगे कि मई का महीना आपके करियर, व्यापार, धन,सेहत और निजी जीवन को लेकर कैसा रहेगा. साथ ही आपको किन चीजों से सावधान रहने की जरूरत रहेगी.

धनु राशि के जातकों को मई के महीने में तमाम तरह की परेशानियों और कर्ज आदि से मुक्ति मिल सकती है. यदि आप लंबे समय से रोजी-रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं तो आपको इस माह मनचाहा काम मिल सकता है हालांकि मिले हुए अवसर को भुनाने के लिए आपको आलस्य छोड़कर समय पर बेहतर तरीके से काम करके दिखाना होगा.

नौकरीपेशा लोगों को मई महीने की शुरुआत में खुद को बेहतर साबित करने के लिए अधिक परिश्रम और प्रयास की जरूरत रहेगी. इस दौरान आपको अपने विरोधियों से भी खूब सतर्क रहते हुए दूसरों पर आश्रित रहने से बचना होगा अन्यथा किसी कार्य विशेष को हाथ में लेने के बाद लोगों का सहयोग और समर्थन न मिल पाने पर वह अधूरा रह सकता है. इस माह आपको व्यवसाय में थोड़ा उतार-चढ़ाव देखना पड़ सकता है.

माह की शुरुआत में आपको कारोबार में औसत लाभ मिलने की संभावना है हालांकि यह स्थिति ज्यादा समय तक नहीं रहेगी और माह के मध्य तक आपका कारोबार एक बार फिर से तेजी से आगे बढ़ता हुआ नजर आएगा. माह के उत्तरार्ध में आप मनचाहा लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे.

इस दौरान कारोबार के विस्तार की योजनाएं भी फलीभूत होती हुई नजर आएंगी. आप अपने जीवन से जुड़ा बड़ा कर्ज उतारने में कामयाब होंगे सत्ता-सरकार से जुड़े प्रभावी लोगों की मदद से लंबे समय से अटके कार्य पूरे होंगे.

रिश्ते-नाते की दृष्टि से भी माह के उत्तरार्ध का समय ज्यादा अनुकूल रहने वाला है. इस दौरान आप घर-परिवार से जुड़ी किसी बड़ी समस्या का समाधान खोजने में कामयाब रहेंगे. प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे और लव पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी. दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा. माह के उत्तरार्ध में जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंता बनी रहेगीहालांकि आपको खुद की सेहत पर और खानपान पर विशेष ध्यान देना होगा.

उपाय: नारायण कवच का पाठ करें.

Akshaya Tritiya 2025: अक्षय तृतीया पर विवाह करना कितना शुभ होता है?

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक 'डॉक्टर अनीष व्यास' देश के जाने-माने प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं. पाल बालाजी के भक्त के रूप में इन्हें जाना जाता है. वैदिक ज्योतिष पर इनका कार्य सराहनीय है. इनकी भविष्यवाणियां काफी सटीक होती हैं. इनके लेख विभिन्न मंचों पर प्रकाशित होते रहते हैं, इन्हें भविष्यफल और दैनिक राशिफल बताने में महारत प्राप्त है. इन्हें हस्तरेखा और वास्तु विशेषज्ञ के रूप में भी जाना जाता है. देश के अलावा विदेशों में भी उनके काफी संख्या में फॉलोअर्स है. सोशल मीडिया पर भी यह एक्टिव रहते हैं.  इनकी अब तक 497 से अधिक भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं.डॉक्टर अनीष व्यास को बचपन से ही कर्मकांड और ज्योतिष की शिक्षा-दीक्षा विरासत में प्राप्त हुई. एम.ए. पत्रकारिता में गोल्ड मेडल प्राप्त कर पीएचडी की उपाधि हासिल कर चुके हैं. डॉ. अनीष व्यास के ज्योतिष विषय पर आधारित लेख देश के प्रमुख समाचार पत्रों में नियमित रूप से प्रकाशित होते हैं. इसके साथ ही विभिन्न न्यूज चैनल में लाईव शो में प्रतिभाग करते रहते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahadev Symbols: क्यों धारण करते हैं शिवजी गले में नाग और मस्तक पर चंद्रमा? जानिए त्रिशूल-डमरू का गहरा रहस्य
Mahadev Symbols: क्यों धारण करते हैं शिवजी गले में नाग और मस्तक पर चंद्रमा? जानिए त्रिशूल-डमरू का गहरा रहस्य
Third Sawan Somwar 2026: सावन शिवरात्रि के बाद 17 अगस्त शिव पूजा का सबसे दुर्लभ दिन, बन रहा महासंयोग
सावन शिवरात्रि के बाद 17 अगस्त शिव पूजा का सबसे दुर्लभ दिन, बन रहा महासंयोग
Aaj Ka Panchang 13 August 2026: आज गुरुवार श्रीकृष्ण की पूजा का मुहूर्त, योग, राशिफल और पूरा पंचांग देखें
आज गुरुवार श्रीकृष्ण की पूजा का मुहूर्त, योग, राशिफल और पूरा पंचांग देखें
Durva Vinayak Chaturthi 2026: सावन की दूर्वा गणेश चतुर्थी कब है, नोट करें डेट, पूजा मुहूर्त
सावन की दूर्वा गणेश चतुर्थी कब है, नोट करें डेट, पूजा मुहूर्त

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया के कितने मैच बाकी? देखें WTC का शेड्यूल
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया के कितने मैच बाकी? देखें WTC का शेड्यूल
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget