एक्सप्लोरर

Raksha Bandhan 2025: राखी के साथ करें इन 6 चीजों का दान, घर पर बरसेगी खुशहाली!

Raksha Bandhan: 9 अगस्त 2025 शनिवार को भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक रक्षा बंधन का त्योहार है. इस खास मौके पर 6 तरह की चीजों को दान करने से सभी तरह की मनोकामनाएं पूरी होती है.

Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि भाई-बहन के प्यारे रिश्ते का उत्सव है. इस दिन बहनें भाइयों की लंबी उम्र की दुआ मांगती हैं और भाई बहनों की जिंदगीभर रक्षा करने का वादा करते हैं.

लेकिन क्या आप जानते हैं कि राखी बांधने, मिठाई खिलाने और तिलक लगाने के साथ-साथ एक और चीज है जो इस दिन बेहद खास मानी जाती है? वो है दान करना.

रक्षाबंधन के दिन अगर आप सोच-समझकर कुछ खास चीजों का दान करते हैं, तो इससे न सिर्फ आपके रिश्तों में मजबूती आती है, बल्कि आपके घर में शांति, समृद्धि और पॉजिटिव एनर्जी भी बनी रहती है. चलिए जानते हैं, रक्षाबंधन पर कौन-सी 6 चीजें दान करने से आपके जीवन में खुशहाली आ सकती है.

सात अनाजों का दान
रक्षाबंधन के दिन सात तरह के अनाज जैसे गेहूं, चना, चावल, मूंग, उड़द, मक्का और जौ को मिलाकर किसी गरीब, जरूरतमंद या गौशाला में दान करें.

वास्तु शास्त्र के अनुसार, अन्न दान सबसे श्रेष्ठ माना गया है. इससे लक्ष्मी जी की कृपा मिलती है और घर में खाने-पीने की कोई कमी नहीं रहती.

पहनने लायक कपड़े
अगर आप किसी गरीब को साफ-सुथरे या नए कपड़े दान करते हैं, तो इससे न सिर्फ आपके रिश्तों में मिठास बढ़ती है, बल्कि समाज में अच्छा संदेश भी जाता है. रक्षाबंधन पर कपड़ों का दान करना भाई-बहन के रिश्तों को और गहरा करता है.

तांबा या पीतल के बर्तन
इस दिन तांबे या पीतल के बर्तन ब्राह्मण या जरूरतमंद को दान करें. पीतल सूर्य और गुरु ग्रह से जुड़ा होता है, जिससे घर में पॉजिटिव एनर्जी आती है. ऐसा करने से वास्तु दोष कम होते हैं और शनि-राहु जैसे ग्रहों की शांति भी मिलती है.

मिश्री, घी और शहद
रक्षाबंधन पर मिश्री, देसी घी और शहद का दान करना बहुत शुभ होता है. मिश्री वाणी को मधुर बनाती है, घी शरीर में ऊर्जा बढ़ाता है और शहद वातावरण को सकारात्मक बनाता है. इनका दान करने से पारिवारिक संबंध मजबूत होते हैं.

चप्पल या जूते
अगर आप किसी गरीब को चप्पल या जूते दान करते हैं, तो इससे राहु और केतु जैसे दोष शांत होते हैं. रक्षाबंधन के दिन ये दान करने से जीवन की अड़चनें दूर होती हैं और कामों में सफलता मिलने लगती है.

काले तिल और सफेद चावल
काले तिल और सफेद चावल का दान भी रक्षाबंधन पर बहुत प्रभावशाली माना जाता है. इन्हें किसी साधु, ब्राह्मण या ज़रूरतमंद को दान करने से बुरी नजर और नकारात्मक ऊर्जा से बचाव होता है. ये एक तरह का रक्षा कवच बनाता है जो आपके परिवार को सुरक्षित रखता है.

रक्षाबंधन सिर्फ राखी बांधने तक सीमित नहीं है. अगर आप इस दिन सही चीजों का दान करते हैं, तो ये आपके जीवन में चमत्कारी बदलाव ला सकता है. दान करने से आपको पुण्य तो मिलता ही है, साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति, सेहत और पारिवारिक रिश्ते भी बेहतर होते हैं.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा विगत 15 वर्षों से वैदिक ज्योतिष, पारिवारिक समस्याओं और वैवाहिक जीवन की जटिलताओं पर गहन कार्य कर रहे हैं. इस लंबे अनुभवकाल में आपने हजारों लोगों को जीवन के निर्णायक मोड़ों पर ज्योतिषीय और मनोवैज्ञानिक मार्गदर्शन प्रदान किया है. आपकी ख्याति एक ऐसे विद्वान के रूप में है जो केवल ग्रहों की गणना नहीं करते, बल्कि व्यक्ति की मानसिकता, सामाजिक परिस्थिति और पारिवारिक पृष्ठभूमि को भी कुंडली के साथ जोड़कर समाधान प्रस्तुत करते हैं. आपने M.A. (आचार्य) की उपाधि ज्योतिष शास्त्र में प्राप्त की, और वर्तमान में आप "A Study on Philandery and Problems in Marriage" विषय पर पीएच.डी. कर रहे हैं. यह शोध विषय आधुनिक समाज की उस गहरी समस्या को केंद्र में रखता है, जो विवाहों के विघटन, चरित्र दोष (Philandery), और मानसिक-सामाजिक तनाव से जुड़ी है. संजीत कुमार मिश्रा विवाह, संतान, प्रेम संबंध, पारिवारिक कलह, तथा करियर से जुड़े जटिल मामलों का समाधान वैदिक और व्यवहारिक दोनों दृष्टियों से करते हैं. लेखन, शोध और व्याख्यान के माध्यम से आप ज्योतिष को जन-जागरूकता और आत्मनिर्माण का माध्यम बना रहे हैं.    

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hariyali Teej 2026: NRI महिलाएं सावधान! 12 अगस्त ग्रहण, फिर कैसे मनाएं तीज?
NRI महिलाएं सावधान! 12 अगस्त ग्रहण, फिर कैसे मनाएं तीज?
Aaj Ka Panchang 12 August 2026: आज हरियाली अमावस्या पर स्नान-दान मुहूर्त, पुष्य नक्षत्र, पूरा पंचांग देखें
आज हरियाली अमावस्या पर स्नान-दान मुहूर्त, पुष्य नक्षत्र, पूरा पंचांग देखें
Surya Grahan 2026 Time LIVE: आज सूर्य ग्रहण में दोपहर में छा जाएगा अंधेरा, इन जगह पर दिखेगा ग्रहण
Surya Grahan 2026 Time LIVE: आज सूर्य ग्रहण में दोपहर में छा जाएगा अंधेरा, इन जगह पर दिखेगा ग्रहण
Sawan Amavasya 2026: सावन अमावस्या पर पुष्य नक्षत्र में गंगा स्नान के साथ इन चीजों का करें दान, मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न
सावन अमावस्या पर पुष्य नक्षत्र में गंगा स्नान के साथ इन चीजों का करें दान, मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
Salt Dry In Monsoon: मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
German language: जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
Embed widget