एक्सप्लोरर

Mangla Gauri Vrat 2025: घर पर कैसे करें मंगला गौरी व्रत की पूजा, ये रही आसान पूजा विधि

Mangla Gauri Vrat Puja Vidhi 2025: सावन में पड़ने वाले विशेष व्रत-त्योहारों में मंगला गौरी भी एक है. सावन का आखिरी मंगला गौरी व्रत 5 अगस्त 2025 को है. जानें घर पर आसान विधि में कैसे करें मां मंगला गौरी का पूजन.

सावन का महीना हिंदू धर्म में पवित्र माना जाता है. इसी के साथ पर्व-त्योहारों की दृष्टि से भी यह माह खास महत्व रखता है. सावन में कई महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार पड़ते हैं, जिसमें मंगल गौरी व्रत भी एक है. मंगला गौरी का व्रत सावन महीने के प्रत्येक मंगलवार को रखा जाता है. 9 अगस्त को सावन समाप्त हो जाएगा और इससे पहले 5 अगस्त को सावन का आखिरी मंगला गौरी व्रत रखा जाएगा.

सुहागिन महिलाओं के लिए मंगला गौरी व्रत रखना वैवाहिक जीवन के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है. मान्यता है कि इस व्रत को करने से सुहागिनों को अखंड सौभाग्य और सुखी वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद मिलता है. इसी के साथ संतान प्राप्ति की कामना के लिए भी महिलाएं यह व्रत रखती हैं. वहीं कुंवारी कन्याएं भी मनचाहे या सुयोग्य वर की कामना के लिए इस व्रत को रख सकती हैं.

माता गौरी को समर्पित है मंगला गौरी व्रत

मंगला गौरी व्रत माता गौरी यानी मां पार्वती की पूजा के लिए समर्पित है. इस दिन व्रत रखकर विधि-विधान से पूजा करने पर मां अखंड सौभाग्य और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देती है. इस साल सावन में कुल चार मंगला गौरी व्रत पड़े, जिसमें अंतिम मंगला गौरी व्रत 5 अगस्त को रखा जाएगा. यह व्रत सावन सोमवार के अगले दिन रखा जाता है.

बता दें कि मां मंगला गौरी आदि शक्ति देवी पार्वती का ही स्वरूप हैं. इन्हें देवी दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी के रूप में भी पूजा जाता है. कहा जाता है कि, सावन के महीने में शिव-पार्वती का वास पृथ्वी पर होता है. इसलिए सावन माह में शिवजी के साथ ही मां मंगला गौरी (मां पार्वती) की पूजा का भी महत्व होता है.

घर पर कैसे करें मंगला गौरी पूजन (Mangla Gauri Puja Vidhi at home)

स्नान- नित्य कर्म से निवृत्त होने के बाद स्नान करें और साफ वस्त्र धारण करें.

संकल्प- पूजा आरंभ करने से पहले माता गौरी के सामने हाथ में जल, चावल और फूल लेकर व्रत का संकल्प लें.

माता गौरी की स्थापना- एक चौकी में लाल रंग का कपड़ा बिछाकर माता गौरी की तस्वीर या मूर्ति स्थापित करें.

पूजा करें- मूर्ति के समक्ष घी का दीप जलाएं. माता को सिंदूर, अक्षत, पुष्प, अक्षत, पान, सुपारी आदि अर्पित करें.पूजा में सभी सामग्रियां जैसे- माला, फूल, लड्डू, फल आदि 16 की संख्या में चढ़ाएं. इसके बाद मां को सुहाग का सामान भी अर्पित करें और मिठाई और पकवानों का भोग लगाएं.

कथा और आरती- पूजा करने के बाद मंगला गौरी व्रत कथा सुनें या पढ़ें. कथा का पाठ किए बिना पूजा अधूरी मानी जाती है. पूजा संपन्न होने और कथा का पाठ करने के बाद आखिर में आरती गाएं.

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

Q. किसे करना चाहिए मंगला गौरी व्रत?

A. मंगला गौरी का व्रत सुहागिन और कुंवारी कन्याएं कर सकती हैं.

Q. मंगला गौरी व्रत कब किया जाता है?

A. सावन महीने के मंगलवार को मंगला गौरी व्रत रखा जाता है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पल्लवी कुमारी (Pallawi Kumari)

धर्म-ज्योतिष विशेषज्ञ | डिजिटल मीडिया पत्रकार | कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट
पल्लवी कुमारी एक कुशल डिजिटल पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें मीडिया उद्योग में 7 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC, नई दिल्ली) की पूर्व छात्रा पल्लवी, जटिल धार्मिक और ज्योतिषीय विषयों को शोध-आधारित, सरल और प्रभावी भाषा में प्रस्तुत करने में विशेषज्ञता रखती हैं.

वर्तमान में ABP News के साथ एक कंटेंट राइटर के रूप में जुड़ीं पल्लवी, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर विश्वसनीय और मूल्यवान सामग्री तैयार करने के लिए जानी जाती हैं.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise)
पल्लवी की लेखन शैली पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक डिजिटल आवश्यकताओं का एक बेहतरीन मिश्रण है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता के क्षेत्र निम्नलिखित हैं:

  • ज्योतिष एवं खगोल विज्ञान: वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर और जीवन पर इनके प्रभाव का गहन विश्लेषण.
  • वास्तु एवं अंकशास्त्र: घर-परिवार में सकारात्मक ऊर्जा के लिए व्यवहारिक वास्तु उपाय और अंकगणितीय प्रभाव.
  • धर्म एवं संस्कृति: भारतीय व्रत-त्योहारों का महत्व, धार्मिक परंपराएं और पौराणिक संदर्भों की व्याख्या.
  • अध्यात्म एवं लाइफस्टाइल: जीवन प्रबंधन, मानसिक शांति और समकालीन जीवनशैली के साथ आध्यात्मिकता का तालमेल.
  • डिजिटल कंटेंट: SEO-फ्रेंडली राइटिंग, एक्सप्लेनर कंटेंट और फीचर स्टोरी टेलिंग.

पेशेवर सफर (Professional Journey)
अपने सात वर्षों के करियर में, पल्लवी ने देश के प्रमुख मीडिया संस्थानों में अपनी लेखनी का लोहा मनवाया है:

  • ABP News: (वर्तमान) कंटेंट राइटर - धर्म, ज्योतिष और समसामयिक विषयों पर विस्तृत कवरेज.
  • Hindustan, India News & Live India: न्यूज़ राइटिंग, फीचर स्टोरीज़ और डिजिटल मीडिया के विभिन्न पहलुओं में महत्वपूर्ण अनुभव.

इनके लेखन की विशेषता
पल्लवी के लेख पाठकों के बीच अपनी प्रमाणिकता के लिए जाने जाते हैं. उनकी लेखन शैली की मुख्य विशेषताएं हैं:

  • शोध-आधारित दृष्टिकोण: शास्त्रीय ग्रंथों और विश्वसनीय स्रोतों का गहराई से अध्ययन.
  • सरल और स्पष्ट: कठिन विषयों को भी आम पाठक के लिए आसानी से समझने योग्य बनाना.
  • SEO ऑप्टिमाइज्ड: डिजिटल पाठकों की पसंद और सर्च इंजन की आवश्यकताओं के अनुसार लेखन.
  • पाठक-केंद्रित: जानकारी को केवल सूचनात्मक नहीं, बल्कि व्यावहारिक जीवन में उपयोगी बनाना.

मेरा उद्देश्य पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक जीवन के बीच एक पुल बनना है, ताकि पाठक प्रामाणिक जानकारी को सरलता से अपने जीवन में उतार सकें."

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

July Masik Shivratri 2026: भगवान शिव को चढ़ाएं ये 5 चीजें, नहीं होगी धन की कमी
July Masik Shivratri 2026: भगवान शिव को चढ़ाएं ये 5 चीजें, नहीं होगी धन की कमी
Rashifal 1 July 2026: मेष से मीन तक 1 जुलाई का राशिफल, इन 4 राशियों को होगा खास मुनाफा, लक्ष्मी जी रहेंगी प्रसन्न
मेष से मीन तक 1 जुलाई का राशिफल, इन 4 राशियों को होगा खास मुनाफा, लक्ष्मी जी रहेंगी प्रसन्न
Aquarius Monthly Horoscope July 2026: कुंभ जुलाई राशिफल, महीने की शुरुआत रहेगी मजबूत, बाद में रहना होगा सतर्क
कुंभ जुलाई राशिफल, महीने की शुरुआत रहेगी मजबूत, बाद में रहना होगा सतर्क
Meen Rashifal July 2026: मीन जुलाई राशिफल, शुरुआत में मिलेगा अच्छा मुनाफा, बस अपनों के साथ रखें सावधानी
मीन जुलाई राशिफल, शुरुआत में मिलेगा अच्छा मुनाफा, बस अपनों के साथ रखें सावधानी

वीडियोज

Akhilesh Yadav का 53वां जन्मदिन आज, SP कार्यकर्ताओं ने ऐसे मनाया जश्न
POK में नेता की गिरफ्तारी से भड़का गुस्सा
क्या Champat Rai होंगे आरोपी नंबर 9?
India's fastest SUV is here at just Rs.18.17 lakh. Tata Sierra EV Full Review
Sairaab: Ishan ने लौटाया Nayanika का खोया मुस्कुराना, 'Sairaab' में शुरू हुई नई कहानी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी के घर पर हमला, पत्थर फेंकने का दावा, TMC सांसद बोले - 'अब बंगाल में...'
अभिषेक बनर्जी के घर पर हमला, पत्थर फेंकने का दावा, TMC सांसद बोले - 'अब बंगाल में...'
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, दौसा में स्लीपर बस और ट्रेलर की टक्कर में 8 लोगों की मौत
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, दौसा में स्लीपर बस और ट्रेलर की टक्कर में 8 लोगों की मौत
जून छोड़िए अब जुलाई भी जलाएगी...गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, बारिश होगी कम, मौसम विभाग की डरावनी भविष्यवाणी
जून छोड़िए अब जुलाई भी जलाएगी...गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, बारिश होगी कम, मौसम विभाग की डरावनी भविष्यवाणी
'इंग्लैंड में मुश्किल होगी लेकिन...', वैभव सूर्यवंशी के कोच ने दिया बड़ा बयान, सचिन से भी की तुलना
'इंग्लैंड में मुश्किल होगी लेकिन...', वैभव सूर्यवंशी के कोच ने दिया बड़ा बयान, सचिन से भी की तुलना
Cocktail 2 BO Collection Day 12: 'कॉकटेल 2' ने 12वें दिन फिर किया हैरान, कमाई में दिखाई तेजी, अब 100 करोड़ दूर नहीं
'कॉकटेल 2' ने 12वें दिन फिर किया हैरान, कमाई में दिखाई तेजी, अब 100 करोड़ दूर नहीं
'हम भला क्या दे सकते हैं आपको...' अखिलेश यादव के जन्मदिन पर ओपी राजभर ने कसा तंज
'हम भला क्या दे सकते हैं आपको...' अखिलेश यादव के जन्मदिन पर ओपी राजभर ने कसा तंज
हरी सब्जियां खाने के हैं शौकीन, जानें छत पर कैसे उगा सकते हैं केमिकल फ्री लौकी?
हरी सब्जियां खाने के हैं शौकीन, जानें छत पर कैसे उगा सकते हैं केमिकल फ्री लौकी?
गर्मी में आग का गोला न बन जाए AC, सेफ रहने के लिए कर लें ये काम
गर्मी में आग का गोला न बन जाए AC, सेफ रहने के लिए कर लें ये काम
Embed widget