एक्सप्लोरर

Raksha Bandhan 2022: राखी की जगह कलावे से बांधिए रक्षा सूत्र, जानें इसका महत्व

Mauli Raksha Sutra: भाई-बहन का पवित्र त्योहार रक्षाबंधन11 अगस्त को मनाया जाएगा यह त्योहार हर साल सावन की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है. रक्षाबंधन के दिन हाथों में कलावा बांधने का भी विशेष महत्व है.

Tie Mauli on RakshaBandhan: हिन्दू कैलंडर के अनुसार 11 अगस्त को भाई-बहन का पवित्र त्योहार राखी मनाया जाएगा. इस दिन बहन अपने भाइयों की कलाई में राखी बांधती है. रक्षाबंधन (RakshaBandhan)के दिन हाथों में कलावा (Kalawa)बांधने का भी विशेष महत्व है. हिंदू धर्म में मौली को बांधना वैदिक परंपरा का एक हिस्सा कहा जाता है, क्योंकि यह कलाई के चारों ओर बंधा होता है, इसलिए इसे कलावा कहा जाता है. इसे आमतौर पर उप मणिबंध वैदिक नाम से जाना जाता है. रक्षा बंधन में राखी की जगह कलावा भी बांधा जा सकता है. आइए जानते हैं क्या है इससे जुड़ा आध्यात्मिक कारण.

रक्षासूत्र का महत्व (Importance of RakshaBandhan)

इन्द्र की पत्नी शची ने इन्द्र देव को रक्षासूत्र बांधा 
हिन्दू धर्म शास्त्रों की मानें तो सर्वप्रथम देवराज इन्द्र की पत्नी शची ने वृतटसुर के युद्ध में सबसे पहले इन्द्र देव को रक्षासूत्र बांधा था. मान्यता है कि प्राचीन काल में जब भी कोई युद्ध में जाता था तब कलावा या मौली बांधकर पूजा की जाती थी.

राजा बलि ने भगवान वामन को कलावा बांधा 
एक अन्य कथा के अनुसार दान से पहले असुर राजा बलि ने यज्ञ में भगवान वामन को कलावा बांधा था. इसक बाद ही वामन देव ने तीन पग भूमि दान कर प्रसन्न होकर उनकी कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर अमरत्व का वचन दिया.

माता लक्ष्मी ने राजा बलि के हाथ में बांधा रक्षा सूत्र
इसके अलावा माता लक्ष्मी ने अपने पति श्री हरि विष्णु की रक्ष हेतु राजा बलि के हाथ में रक्षा सूत्र या कलावा बांधा था. इसके बाद वह पति को पाताल लोक से साथ ले गई थी.

द्रौपदी ने  श्री कृष्ण  के हाथ में बांधा रक्षा सूत्र
एक अन्य मान्यता के अनुसार जब श्री कृष्ण ने शिशुपाल का वध किया था तो उनकी बाएं हाथ की अंगुली कट गई और उससे खून आने लगा. यह देखकर द्रौपदी ने तुरंत अपनी साड़ी का टुकड़ा फाड़ कर कान्हा की उंगली पर बांध दिया. कहते हैं तभी से रक्षाबंधन मनाने की परंपरा चली आ रही है.

कलावा बांधने का ज्योतिष महत्व (Astrological Significance Of Kalava)
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार किसी के भी हाथ की कलाई में तीन मूल रेखाएं होती हैं, इन्हें मणिबंध कहते हैं. हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार मणिबंध से भाग्यरेखा और जीवन रेखा शुरू होती है।इन मणिबंधो में त्रिदेव ब्रह्मा, विष्णु, महेश  और त्रिशक्ति शक्ति, लक्ष्मी और सरस्वती का साक्षात वास रहता है. कलावा बांधते ही यह सूत्र त्रिशक्तियों और त्रिदेव को समर्पित माना जाता और यही वजह है की कलावा को रक्षासूत्र के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है. 

ये भी पढ़ें :-Raksha Bandhan 2022 Disha: रक्षाबंधन के दिन राखी बांधने में न हो गलती, रखें दिशा का ध्यान और इस मंत्र का करें जाप

Raksha Bandhan 2022: इस रक्षाबंधन पर राशि के अनुसार चुनें राखी के रंग,सभी कष्टों से बचा रहेगा भाई

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sawan Shivratri 2026 Live: जलाभिषेक से आरती तक, जानें महादेव की पूजा का पूरा तरीका
LIVE: जलाभिषेक से आरती तक, जानें महादेव की पूजा का पूरा तरीका
Surya Grahan 2026: हरियाली अमावस्या पर सूर्य ग्रहण ला रहा संकट, आम जनता पर पड़ेगा खास असर
हरियाली अमावस्या पर सूर्य ग्रहण ला रहा संकट, आम जनता पर पड़ेगा खास असर
Aaj Ka Panchang 11 August 2026: आज सावन शिवरात्रि पर जलाभिषेक का मुहूर्त, शुभ योग और पूरा पंचांग देखें
आज सावन शिवरात्रि पर जलाभिषेक का मुहूर्त, शुभ योग और पूरा पंचांग देखें
Sawan Shivratri 2026: सावन शिवरात्रि पर शिवालयों में आस्था का सैलाब, जलाभिषेक के लिए उमड़ी कांवड़ियों की भीड़
सावन शिवरात्रि पर शिवालयों में आस्था का सैलाब, जलाभिषेक के लिए उमड़ी कांवड़ियों की भीड़

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Denmark Woman In India Sleeper Train: डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
Skin Itch After Bathing: 5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
Embed widget