एक्सप्लोरर

प्राचीन भारत में बलात्कार की क्रूर सजा, मनुस्मृति और गरुड़ पुराण में यौन अपराधों पर कठोर दंड!

Punishment for rape: बलात्कार जैसे संगीन अपराधों को रोकने के लिए कठोर कानून है. प्राचीन भारत में दुष्कर्म करने वाले व्यक्ति को किस तरह की धार्मिक सजा दी जाती थी, जिसका उल्लेख गरुड़ पुराण में भी है.

Punishment for rape in ancient India: प्राचीन भारत में समाज व्यवस्था केवल कानून से ही नहीं, बल्कि धर्मशास्त्रों और स्मृतियों से भी संचालित होती थी. अपराधी को दंड देने के लिए कानून के साथ-साथ धर्म का भी सहारा लिया जाता था. उस दौर में भी बलात्कार जैसे संगीन अपराध में कठोर से कठोर दंड दिया जाता था.

मनुस्मृति, गरुड़ पुराण और आपस्तम्ब धर्मसूत्र जैसे ग्रंथों में यौन उत्पीड़न से जुड़े अपराध बेहद संगीन माने जाते हैं. धार्मिक ग्रंथ में इस कृत्य पर कहीं मृत्यु दंध का प्रावधान है, तो कहीं सामाजिक बहिष्कार, अंगभंग और कठोर शारीरिक यातना का भी प्रावधान था.

इन शास्त्रों में न केवल अपराधियों को सजा दी जाती थी, बल्कि पीड़िता की गरिमा और समाज में पुनर्स्थापना पर भी विशेष बल दिया जाता था. 

मनुस्मृति में बलात्कार की सजा
मनुस्मृति के मुताबिक, यदि कोई व्यक्ति स्त्रियों का अपहरण करता है, तो उसे राजा द्वारा मृत्यु दंड दिया जाना चाहिए.

“योऽननुमत्यां स्त्रियमध्यगच्छेत् स राज्ञा दण्ड्यः पूर्वसाहसेन।” (मनुस्मृति 8.352)

अर्थ- मनुस्मृति के आठवें अध्याय का 352वां श्लोक में कहा गया है कि, जो भी व्यक्ति महिलाओं के साथ दुष्कर्म, यौन उत्पीड़न, छेड़छाड़ या व्यभिचार के लिए उकसाता है, उसे ऐसी कठोर सजा देनी चाहिए, जिससे दूसरे लोग सबक ले सकें. 

मनुस्मृति श्लोक 372वां कहता है कि, बलात्कार करने वाले पुरुष अपराधी को लोहे के गर्म बिस्तर पर सुलाएं और तब तक न छोड़े जब तक कि वो मर ना जाएं.

मनुस्मृति के मुताबिक अपराध करने वाले अपराधी को जान से मार डालना चाहिए और राजा को यह दंड जल्द से जल्द देना चाहिए. यदि राजा किसी कारणवश व्यस्त हो तो समाज के किसी अधिकृत व्यक्ति द्वारा सजा दी जा सकती है.

गरुड़ पुराण में बलात्कार की सजा
गरुड़ पुराण के मुताबिक, जो व्यक्ति किसी महिला के साथ यौन दुष्कर्म करता है, उसे क्रूर सांपों के बीच में छोड़ देना चाहिए या उसे जानवरों से कुचलवा देना चाहिए.

गरुड़ पुराण में बलात्कारियों के लिए दो तरह की सजा का प्रावधान हैं. पहली श्रेणी में ऐसे लोग शामिल है, जिन्होंने किसी महिला के साथ बलात्कार किया हो और दूसरी श्रेणी में वे लोग शामिल है, जिन्होंने जानवर के साथ बलात्कार किया है. 

गरुड़ पुराण के 40वें अध्याय में कहा गया है कि, जो व्यक्ति गर्भाधान के वक्त जबरदस्ती स्त्रियों के साथ अपराध करता है, उसे कहीं भी शरण नहीं मिलती, वे नरक का भागी होता है. 

ऐसे लोगों को दंड देने के लिए मल, मूत्र, रक्त, कफ, जहरीले कीडों और प्रदूषित कुएं में फेंक दिया जाता है, जब तक कि उसकी मृत्यु न हो जाए. 

किसी जानवर के साथ बलात्कार करने पर व्यक्ति को नुकीली वस्तुओं को गले लगाने के लिए मजबूर किया जाता है, ताकि वे वस्तुएं उसके शरीर के आर-पार हो जाएं. 

आपस्तम्ब धर्मसूत्र में बलात्कार की सजा
आपस्तम्ब धर्मसूत्र के अनुसार अगर कोई पुरुष अनजानें में किसी महिला के कमरे में प्रवेश कर जाए तो उसे डांटना और चेतावनी देनी चाहिए.

आपस्तम्ब धर्मसूत्र (2.10.26 खण्ड) का 19वाँ उपसूत्र कहता है कि, यदि व्यक्ति जानबूझकर कमरे में आता है और गलत व्यवहार करता है तो उसे पीटा जाना चाहिए. दंड देने के साथ उस पर जुर्माना लगाना चाहिए.

यदि वो लड़की के साथ दुष्कर्म करता है तो, उसका लिंग और अंडकोष काट देना चाहिए.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

अंकुर अग्निहोत्री (Ankur Agnihotri)

Astrology & Religion Content Writer

अंकुर अग्निहोत्री ABP Live के Astro & Religion सेक्शन से जुड़े डिजिटल पत्रकार हैं, जो दैनिक राशिफल, व्रत-त्योहार, ग्रह-गोचर और ज्योतिषीय विषयों पर सरल, तथ्य-आधारित और उपयोगी लेखन करते हैं. उनका कंटेंट विशेष रूप से उन पाठकों के लिए तैयार होता है जो ज्योतिष और धर्म को आसान भाषा में समझना चाहते हैं.

अंकुर पिछले 2+ वर्षों से ABP Live (abplive.com) में सक्रिय रूप से कार्यरत हैं और ज्योतिष, अंक शास्त्र, वास्तु शास्त्र, शकुन अपशकुन शास्त्र, हस्तरेखा, स्वप्न शास्त्र, चाइनीच ज्योतिष आदि पर आर्टिकल्स प्रकाशित करते हैं.

उनका काम हाई-फ्रीक्वेंसी कंटेंट प्रोडक्शन, ट्रेंड-आधारित स्टोरी चयन और यूजर-इंटेंट आधारित लेखन पर केंद्रित है, जिससे उनके लेख लगातार अच्छा डिजिटल एंगेजमेंट प्राप्त करते हैं. इसके अतिरिक्त अंकुर अग्निहोत्री निम्नलिखित विषयों पर भी लेखन करते हैं:

  • दैनिक और साप्ताहिक राशिफल
  • ग्रह-गोचर और ज्योतिषीय प्रभाव
  • व्रत-त्योहार और धार्मिक तिथियां

वे अपने लेखों में जानकारी प्रस्तुत करते समय, पंचांग आधारित तिथि, नक्षत्र और योग का संदर्भ लेते हैं. सामान्य ज्योतिषीय सिद्धांतों (ग्रह-स्थिति, गोचर प्रभाव) का उपयोग करते हैं और पारंपरिक धार्मिक मान्यताओं और प्रचलित स्रोतों के आधार पर जानकारी देते हैं. अंकुर ABP Live जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ जुड़े हैं और Astro सेक्शन में नियमित रूप से कंटेंट प्रकाशित करते हैं.

उनके लेख धार्मिक मान्यताओं, पारंपरिक ज्योतिषीय सिद्धांतों और सामान्य स्रोतों पर आधारित होते हैं. वे किसी भी प्रकार के निश्चित या गारंटीड परिणाम का दावा नहीं करते और पाठकों को जानकारी को मार्गदर्शन के रूप में लेने की सलाह देते हैं. इन्होने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.

अंकुर का फोकस ज्योतिष और धर्म को सरल, व्यावहारिक और समझने योग्य रूप में प्रस्तुत करना है, ताकि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर यह जानकारी हर वर्ग के पाठकों तक पहुंच सके.

Personal Interests की बात करें तो अंकुर को अंक शास्त्र, वैदिक ज्योतिष, वास्तु और स्वप्न शास्त्र में रुचि. साथ ही साहित्य और फिल्में देखने का शौक है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sawan 2026: सावन में 23 साल बाद महासंयोग, 17 अगस्त का दिन क्यों होगा खास जानें
सावन में 23 साल बाद महासंयोग, 17 अगस्त का दिन क्यों होगा खास जानें
Rashifal 23 July 2026: मीन-मकर राशि वाले जल्दबाजी में न लें फैसला, मिथुन सहित 3 राशियों के लिए लकी रहेगा दिन, सभी 12 राशियों का राशिफल देखें
मीन-मकर राशि वाले जल्दबाजी में न लें फैसला, मिथुन सहित 3 राशियों के लिए लकी रहेगा दिन, सभी 12 राशियों का राशिफल देखें
Lord Krishna: भगवान श्रीकृष्ण हमेशा मुकुट में मोरपंख ही क्यों लगाते हैं? जानिए इसकी खास वजह
Lord Krishna: भगवान श्रीकृष्ण हमेशा मुकुट में मोरपंख ही क्यों लगाते हैं? जानिए इसकी खास वजह
Rashifal 22 July 2026: कर्क सहित 4 राशियों को बिजनेस में मुनाफा, तुला-वृषभ विवाद से बचें, मेष से मीन राशि तक देखें राशिफल
कर्क सहित 4 राशियों को बिजनेस में मुनाफा, तुला-वृषभ विवाद से बचें, मेष से मीन राशि तक देखें राशिफल

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget