एक्सप्लोरर

Pitru Paksha 2023:आम दिनों की तरह नहीं परोसी जाती श्राद्ध भोजन की थाली, जानें श्राद्ध में भोजन परोसने की सही विधि

Pitru Paksha 2023: श्राद्ध का भोजन अन्य दिनों से अलग होता है. इसे पकाने से लेकर परोसने की विधि में भी अंतर होता है. आइये जानते हैं शास्त्रों के अनुसार श्राद्ध में भोजन परोसने की पद्धति क्या है.

Pitru paksha 2023: पितृपक्ष या श्राद्धपक्ष की शुरुआत 29 सितंबर से हो चुकी है, जिसका समापन 16 अक्टूबर 2023 को हो जाएगा. श्राद्ध पक्ष में पितरों से निमित्त पिंडदान, तर्पण आदि जैसे कर्मकांड किए जाते हैं. इसी तरह श्राद्ध में भोजन कराने का भी विधान है.

मान्यता है कि श्राद्ध में कराया गया भोजन पितरों तक पहुंचता है और उनकी आत्मा तृप्त होती है. श्राद्ध का भोजन अन्य दिनों की तुलना में अलग होता है. इसमें लहसुन, प्याज, मसूर दाल, मांसाहार आदि वर्जित होते हैं.

श्राद्ध का भोजन पांच जगहों पर निकाला जाता है. ब्राह्मणों को भी श्राद्ध का भोजन कराया जाता है. लेकिन श्राद्ध में केवल भोजन पकाने ही नहीं बल्कि परोसने के भी कुछ नियम और विधियां होती हैं, जिसका पालन जरूर करना चाहिए. आइये जानते हैं क्या है श्राद्ध का भोजन परोसने की विधि.

श्राद्ध का भोजन परोसने की विधि

  • श्राद्धपक्ष में पितृपात्र यानी पितरों के लिए परोई गई थाली को हमेशा उल्टी दिशा रखें और भस्म की रेखा बनाएं.
  • भोजन परोसने के लिए केले के पत्ते पर या मोहा नाम के वृक्ष के पत्तों से बनी पत्तल का  प्रयोग करें. ये बाजार में आसानी से मिल जाते हैं.
  • श्राद्धीय ब्राह्मणों की थाली में भूलकर भी अलग से नमक नहीं परोसना चाहिए.
  • पके हुए अन्न जैसे लड्डू आदि को हमेशा हाथ से परोसें और अन्य चीजें जैसे तरकारी, चटनी या सलाद के लिए किसी पात्र या चमचे का उपयोग कर सकते हैं.

थाली में भोजन परोसने का क्रम, स्थान और आधारभूत शास्त्र

श्राद्ध के लिए थाली के बाएं, दाएं, सामने और मध्यन चारों भागों में (चौरस) पदार्थ बताए हैं. सबसे पहले थाली में देसी घी लगाएं. मध्यभाग में चावल परोसना चाहिए और खीर, भाजी-तरकारी आदि को दाईं ओर पसोएं. इसके बाद नीबू, चटनी व कचूमर को बाईं ओर परोसें. सामने सांबार, कढी, पापड़, पकौड़ी, उडद के बडे और लड्डू जैसे पदार्थ रखें. आखिर में चावल पर देसी घी और बिना तड़के वाली दाल परोसें.

इन बातों का रखें विशेष ध्यान

  • श्राद्ध में बनने वाले भोजन में कम से कम कोई एक ऐसी चीज जरूर बनाएं, जो आपके पितृ को पसंद थी.
  • श्राद्ध का भोजन परोसते समय मन में भेदभाव की भावना बिल्कुन न रखें.
  • जब तक श्राद्ध विधि पूरी न हो जाएं घर के छोटे बच्चे, अतिथि या किसी भी अन्य सदस्य को अन्न न दें.  

ये भी पढ़ें: Pitru Paksha 2023: पूर्वजों का समय है पितृपक्ष, घर पर है पूर्वजों की तस्वीर तो जान लीजिए ये जरूरी नियम

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Karwa Chauth 2026 Date: करवा चौथ का व्रत 28 या 29 अक्टूबर को? जानें सही तारीख और आपके शहर में कब निकलेगा चांद
Karwa Chauth 2026 Date: करवा चौथ कब है, जानें चांद निकलने का समय
Temple Prasad Quality Check: मंदिर के प्रसाद की शुद्धता कैसे जांची जाती है?
मंदिर का प्रसाद शुद्ध है या नहीं? घी से रसोई तक ऐसे होती है जांच
Masik Karthigai 2026: कृत्तिका नक्षत्र शुरू, आज शाम दीप जलाने की परंपरा क्यों?
Masik Karthigai 2026: आज 3:39 बजे से कृत्तिका नक्षत्र, शाम को दीप क्यों जलाते हैं?
Aaj Ka Panchang 27 October 2026: कार्तिक का पहला दिन, सर्वार्थ सिद्धि और त्रिपुष्कर योग कब से? जानें राहुकाल
आज का पंचांग 27 अक्टूबर 2026: कार्तिक शुरू, आज सर्वार्थ सिद्धि और त्रिपुष्कर योग, जानें शुभ मुहूर्त

वीडियोज

YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक ने नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक ने नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
Embed widget