एक्सप्लोरर

Pitru Paksha 2020: महाभारत काल से चली आ रही है श्राद्ध कर्म की पूजा, भीष्म ने युधिष्ठिर को बताया था महत्व

Pitru Paksha 2020: पितृ पक्ष शुरू हो चुका है. पितृ पक्ष में पितरों का स्मरण किया जाता है और श्राद्ध कर्म के जरिए पितरों को आभार प्रकट किया जाता है. श्राद्ध कर्म का विधान महाभारत काल से ही चला आ रहा है.

Pitru Paksha 2020: हिंदू धर्म में सनातन काल से ही पूर्वजों को पूज्यनीय माना गया है. वैदिक समय में पितृयज्ञ का वर्णन मिलता है. जो बाद में श्राद्ध कहा जाने लगा. पितृपक्ष में श्राद्ध कर्म के विधान में कोई परिवर्तन नहीं आया. आदिकाल से चले आ रहे नियमों का आज भी पालन किया जाता है. श्राद्ध का वर्णन महाभारत काल में मिलता है.

भीष्म पितामह ने धर्मराज युधिष्ठिर को बताया था महत्व मान्यता है कि महाभारत काल में भीष्म पितामह ने युधिष्ठिर को विस्तार से श्राद्ध कर्म के बारे में बताया था. पौराणिक मान्यताओं के आधार पर श्राद्ध का प्रथम उपदेश महर्षि निमि ने अत्रि मुनि को दिया था. निमि महर्षि को श्राद्ध कर्म का विधान बनाने वाला माना जाता है. इसके बाद प्रमुख कर्मों में सम्मिलित किया गया. कहते हैं कि महाभारत के विनाशकारी युद्ध के बाद युधिष्ठिर ने कौरव और पांडवों की ओर से सभी वीरगति को प्राप्त सैनिकों का अंतिम संस्कार और श्राद्ध किया था.

कर्ण के बारे में श्रीकृष्ण ने दी ये जानकारी सभी वीरों का जब श्राद्ध कर्म आरंभ हुआ तो श्रीकृष्ण ने युधिष्ठिर से कर्ण का भी श्राद्ध और तर्पण करने के लिए कहा. इस पर युधिष्ठिर ने हाथ जोड़कर भगवान श्रीकृष्ण से कहा कि वे कर्ण का कैसे श्राद्ध कर सकते हैं, कर्ण उनके कुल के नहीं है. तब श्रीकृष्ण ने रहस्य से पर्दा उठाते हुए कहा कि युधिष्ठिर कर्ण तुम्हारे ही कुल का है और तुम्हारा बड़ा भाई है. इस बात को सुनकर युधिष्ठिर हतप्रभ रह गए.

महाभारत के अनुशासन पर्व में है वर्णन महाभारत के संपूर्ण भागों को 18 खंडों में विभाजित किया है. इन खड़ों में एक खंड को अनुशासन पर्व भी कहा जाता है. जिसमें श्राद्ध कर्म के महत्व के बारे में भीष्म पितामह ने युधिष्ठिर को आवश्यक बातें बताई थीं.

Chanakya Niti: शत्रु को कभी कमजोर न समझें. चाणक्य की इन बातों को हमेशा ध्यान में रखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Freedom Sale 2026: स्टूडेंट्स शॉपिंग लिस्ट में जोड़ें ये 8 चीजें, करियर और समृद्धि के माने जाते हैं फायदेमंद
स्टूडेंट्स शॉपिंग लिस्ट में जोड़ें ये 8 चीजें, करियर और समृद्धि के माने जाते हैं फायदेमंद
Rashifal 8 August 2026: शनिवार को किस्मत देगी इन 6 राशियों का साथ, न गवाएं अवसर, मेष से मीन तक राशिफल देखें
शनिवार को किस्मत देगी इन 6 राशियों का साथ, न गवाएं अवसर, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Freedom Sale 2026: मेष खरीदता है जल्दबाजी में, कन्या जांचती है Reviews! जानें राशियों का Shopping Style
मेष खरीदता है जल्दबाजी में, कन्या जांचती है Reviews! जानें राशियों का Shopping Style
कांवड़ यात्रा से लौटते ही शारीरिक संबंध बनाना सही या गलत? जानें शास्त्रों का नियम और बड़ा कारण
कांवड़ यात्रा के बाद कब बना सकते हैं शारीरिक संबंध? जानें संयम से जुड़ी मान्यता

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget