एक्सप्लोरर

Paush Amavasya 2024: पौष अमावस्या पर कल भूल से न करें ये 7 काम, दुर्भाग्य पीछा नहीं छोड़ेगा

Paush Amavasya 2024: पौष अमावस्या 11 जनवरी को है. इस दिन कुछ खास नियम का पालन करना चाहिए नहीं तो दुर्भाग्य पीछा नहीं छोड़ता. जानें पौष अमावस्या पर क्या करें, क्या न करें.

Paush Amavasya 2024: पौष माह को पितरों को समर्पित माह माना गया है. इसे छोटा श्राद्ध पक्ष भी कहते है. पौष माह साल की पहली अमावस्या होगी, जिसमें पितरों को प्रसन्न करने का खास संयोग बन रहा है. पौष अमावस्या 11 जनवरी 2024, गुरुवार को है.

अमावस्या तिथि पर स्नान-दान करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है. शास्त्रों के अनुसार पौष अमावस्या पर कुछ खास बातों का भी ध्यान रखना चाहिए, नहीं तो जीवनभर अमावस्या दोष के अशुभ प्रभाव झेलने पड़ते हैं. आइए जानते हैं पौष अमावस्या पर क्या करें, क्या न करें.

पौष अमावस्या पर क्या करें.

  • हिंदू धर्म में मान्यता है कि पौष अमावस्या पर किया गया श्राद्ध पितरों को मोक्ष दिलाता है. वे जन्म और मृत्यु के चक्र से बाहर निकल जाते हैं.
  • पितरों को प्रसन्न करने के लिए पौष अमावस्या गाय, भूमि, वस्त्र, काले तिल, सोना, घी, गुड़, धान, चाँदी, नमक का दान करना चाहिए.
  • इस दिन घर पर किसी विद्वान ब्राह्मण को बुलाए उन्हें भोजन कराएं और अपनी इच्छाशक्ति शक्ति से उन्हें दान दें. ब्राह्मण को दिया दान पूर्वजों की आत्मा को तृप्त करता है.
  • अगर परिवार पितृ दोष की पीड़ा से गुजर रहा है तो पौष अमावस्या पर शुभ फल की प्राप्ति के लिए नीलकंठ स्त्रोत का पाठ करना चाहिए. इससे पितृ दोष के अशुभ प्रभाव में कमी आती है.
  • पौष अमावस्या के दिन शनि दोष से मुक्ति पाने के लिए शिव जी का कच्चे दूध, दही से अभिषेक करें. मान्यता है इससे सुख सौभाग्य और धन संपत्ति वैभव के लिए ये उपाय लाभकारी है.
  • अमावस्या के दिन आटे की छोटी-छोटी गोलियां बना लें और उसे तालाब में मछलियों को खिलाएं. इससे जीवन में सुख-शांति आती है.
  • सुबह गंगाजल से स्नान करें. सूर्य की पूजा करें. शाम के समय घर के ईशानकोण में गाय के घी का दीपक जलाएं और श्री सूक्त का पाठ करें. इससे लक्ष्मी की प्राप्ति होती है.

पौष अमावस्या पर क्या न करें.

  • अमावस्या के दिन तुलसी के पत्ते, पीपल और बिल्वपत्र बिलकुल भी नहीं तोड़ना चाहिए.
  • पितरों के लिए बनाए जाने वाले भोजन में लहसुन और प्याज का इस्तेमाल ना करें. अगर श्राद्ध नहीं कर रहे है तो भी इस दिन तामसिक भोजन का त्याग करें.
  • इस दिन शराब आदि जैसे नशे की चीज़ों से दूर रहना चाहिए, इससे पितर नाराज होते हैं.
  • अमावस्या के दिन कोई भी नया काम, यात्रा, क्रय-विक्रय और कोई भी शुभ काम वर्जित हैं.
  • अमावस्या तिथि पर किसी दूसरे के घर भोजन नहीं करना चाहिए, इससे पुण्यह्रास होता है. न ही किसी से भोजन सामग्री उधार लें.
  • अमावस्या पर पितर किसी भी रूप में घर आ सकते हैं ऐसे में द्वार पर आए अतिथि का अनादर न करें, पशु-पक्षियों को परेशान न करें.
  • जिन लोगों का आत्मविश्वसा जरा भी कमजोर है वह अमावस्या पर सुनसान जगह में न जाएं, इस दिन बुरी शक्तियों का प्रभाव तेज होता है.

Mrityu Panchak 2024: 3 दिन बाद लगने जा रहा खतरनाक 'पंचक', बेहद कष्टकारी साबित हो सकते हैं ये 5 दिन

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sawan 2026: भगवान शिव के डमरू से जुड़े 10 रहस्य, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं
Sawan 2026: भगवान शिव के डमरू से जुड़े 10 रहस्य, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं
Rashifal 22 July 2026: कर्क सहित 4 राशियों को बिजनेस में मुनाफा, तुला-वृषभ विवाद से बचें, मेष से मीन राशि तक देखें राशिफल
कर्क सहित 4 राशियों को बिजनेस में मुनाफा, तुला-वृषभ विवाद से बचें, मेष से मीन राशि तक देखें राशिफल
Bhadli Navami 2026: गुरु अस्त तो क्या फिर भी भड़ली नवमी पर होंगे मांगलिक कार्य, ज्योतिषाचार्य से जानें नियम
गुरु अस्त तो क्या फिर भी भड़ली नवमी पर होंगे मांगलिक कार्य, ज्योतिषाचार्य से जानें नियम
Sawan Shivratri 2026: सावन शिवरात्रि कब ? जलाभिषेक का सबसे खास दिन, नोट करें डेट,मुहूर्त
सावन शिवरात्रि कब ? जलाभिषेक का सबसे खास दिन, नोट करें डेट,मुहूर्त

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा इंटरनेशनल डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है खतरनाक बॉलिंग
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है बॉलिंग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
Embed widget