एक्सप्लोरर

Pitru Paksha 2020 : पितृ पक्ष में श्राद्ध करने से पूर्वजों का मिलता है आर्शीवाद, दूर होती हैं परेशानियां

Pitru Paksha 2020 Date: पितृ पक्ष के दौरान पूर्वजों की विधि पूर्वक पूजा का विधान है. मान्यता है कि पितृ पक्ष में पूर्वज धरती पर आते हैं. पूर्वज जीवन में आने वाली कठिनाइयों को दूर करते हैं और अपना आर्शीवाद प्रदान करते हैं.

Shradh Paksha 2020: पितृ पक्ष में श्राद्ध कर्म को पूर्ण किया जाता है. हिंदू धर्म में गर्भधारण से लेकर मृत्यु तक अनेक प्रकार के संस्कारों का वर्णन किया गया है. अंत्येष्टि को अंतिम संस्कार माना गया है. लेकिन अंत्येष्टि के बाद भी कुछ ऐसे कर्म शेष रह जाते हैं जिन्हें मृतक की संतान को करने पड़ते हैं. श्राद्ध कर्म इन्ही कर्मों में से एक माना गया है.

पंचांग के अनुसार भाद्रपद मास की पूर्णिमा तिथि से लेकर आश्विन मास की अमावस्या तिथि तक 15 दिन यानि एक पखवाड़ा तक श्राद्ध कर्म का विधान बताया गया है. पूर्वजों के प्रति आभार और आस्था प्रकट करने पर्व ही श्राद्ध कहलाता है.

हिंदू धर्म में पितृ पक्ष का महत्व हिंदू धर्म में देवताओं की पूजा से पूर्व पूर्वजों को याद कर उनका आवाहन करने की परंपरा है. पौराणिक ग्रंथों में भी देव पूजा से पूर्व पूर्वजों की स्तुति और स्मरण करने की बात कही गई है. मान्यता है कि पितरों के प्रसन्न होने पर ही पूजा का पूर्ण फल प्राप्त होता है और देव पूजा सफल होती है.

श्राद्ध करने से पितरों को मिलती है मुक्ति मान्यता है कि पितरों का विधि पूर्वक तर्पण या श्राद्ध करना चाहिए. विधि पूर्वक तर्पण करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती. श्राद्ध करने के बाद ही पितरों को मुक्ति मिलती है. श्राद्ध कर्म न करने से पितरों की आत्मा मुत्युलोक में भटकती रहती है.

पितृ दोष से मिलती है मुक्ति ज्योतिष शास्त्र में जिन अशुभ योगों के बारे में वर्णन मिलता है उनमे से एक पितृ दोष भी है. पितृ दोष जिस व्यक्ति की जन्म कुंडली में होता है उसका जीवन संकटों से भर जाता है. धन हानि, रोग, कलह और तनाव से व्यक्ति बुरी तरह से परेशान हो जाता है. यहां तक की मान सम्मान में भी कमी आती है. इसलिए पितृ पूजा को महत्वपूर्ण माना गया है.

पितृ पक्ष कब से आरंभ हो रहे हैं पितृपक्ष की शुरुआत 1 सितंबर से हो रही है. पंचांग के अनुसार इस दिन पूर्णिमा तिथि का आरंभ 09 बजकर 39 मिनट से हो रहा है. इस दिन पहला श्राद्ध होगा. इस दिन होने वाले श्राद्ध को पूर्णिमा श्राद्ध कहा जाता है. अंतिम श्राद्ध यानी अमावस्या श्राद्ध 17 सितंबर को होगा.

Chanakya Niti: जॉब और बिजनेस में सफल होना है तो कभी न भूलें चाणक्य की इन बातों को 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Karwa Chauth 2027 Date: अगले साल कब रखा जाएगा करवा चौथ का व्रत? जानें तारीख
Karwa Chauth 2027 Date: अगले साल कब रखा जाएगा करवा चौथ का व्रत? जानें तारीख
Aaj Ka Panchang 29 October 2026: करवा चौथ आज, दिल्ली में 8:17 तो मुंबई में 9 बजे निकलेगा चांद, जानें पूजा का समय
करवा चौथ आज: नोएडा में 8:16, दिल्ली में 8:17 बजे चांद...पढ़ें पूरा आज का पंचांग
Karwa Chauth 2026 Moonrise Time in Delhi: करवा चौथ पर दिल्ली में कितने बजे निकलेगा चांद? जानें पूजा का शुभ मुहूर्त
Karwa Chauth 2026 Moonrise Time in Delhi: करवा चौथ पर दिल्ली में कितने बजे निकलेगा चांद?
Ahoi Ashtami 2026 Kab Hai: 1 या 2 नवंबर कब है अहोई अष्टमी का व्रत? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि
1 या 2 नवंबर कब है अहोई अष्टमी का व्रत? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget