एक्सप्लोरर

Neem Karoli Baba: तरक्की चाहिए तो गांठ बांध लीजिए नीम करोली बाबा की ये बातें

Neem Karoli Baba: नीम करोली बाबा हनुमान जी (Hanuman Ji) के परम भक्त थे. नीम करोली महाराज से भक्तों की गहरी आस्था जुड़ी है. इनकी शिक्षाओं और सिद्धांतों का पालन करने वाले कभी असफल नहीं होते.

Neem Karoli Baba: बाबा नीम करोली को 20वीं सदी का महान संत माना जाता है. बाबा हनुमान जी (Lord Hanuman) के भक्त थे. लेकिन भक्त बाबा को हनुमान जी का अवतार मानते हैं. नीम करोली महाराज का असली नाम लक्ष्मी नारायण शर्मा था.

बाबा को लेकर ऐसी कई कहानियां हैं, जिसमें उनके चमत्कारों के बारे में बताया गया है. उन्होंने लोगों को गंभीर बीमारियों से मुक्ति दिलाई, लोगों को जीवन का सही मार्ग दिखलाया, गरीबों की मदद की, हनुमान मंदिरों का निर्माण कराया. नीम करोली बाबा के देश-विदेश में लाखों भक्त हैं, जिनमें एप्पल के संस्थापक स्टीव जॉब्स, फेसबुक संस्थापक जुकरर्बग, क्रिकेटर विराट कोहली, अभिनेत्री अनुष्का शर्मा आदि के नाम शामिल हैं.

कहा जाता है कि बाबा को 17 साल की उम्र में ही ज्ञान की प्राप्ति हो गई थी. उनका व्यक्तित्व सीधा-साधा और सरल था. वो अपने भक्तों को पैर भी छूने नहीं देते थे. नीम करोली बाबा ने अपने भक्तों का हमेशा उद्धार किया. उनकी शिक्षाओं और सिद्धांत का पालन आज भी किया जाता है. अगर आप भी बार-बार असफलता से परेशान हो चुके हैं तो बाबा नीम करोली की इन बातों को गांठ बांध लें. इससे आपको कामयाबी जरूर मिलेगी और तनाव दूर होगा.

नीम करोली बाबा के सिद्धांत (Neem Karoli Baba Principles)

अतीत के बारे में न सोचें- नीम करोली बाबा कहते थे कि व्यक्ति को कभी भी अतीत के बारे में बहुत ज्यादा नहीं सोचना चाहिए और ना ही इसके बारे में बात करनी चाहिए. आप अपने गुजरे कल के बारे में लोगों के साथ जो बातें शेयर करेंगे वो बाद में उन्हीं बातों के आधार पर आपका फायदा उठाने की कोशिश करेंगे और मौका मिलते ही नीचा दिखाएंगे.

भक्ति का मार्ग अपनाएं: जब चारों ओर निराशा हाथ लग रही हो तो भक्ति का मार्ग अपनाना चाहिए क्योंकि ईश्वर की कृपा पाने का यही एक मार्ग है. ईश्वर के आशीर्वाद से सफलता मिलती है. साथ ही आत्मिक आनंद और शांति का अनुभव होता है.

प्रेम है जीवन का आधार: नीम करोली बाबा कहते थे कि प्रेम के बगैर मनुष्य से लेकर पशु-पक्षी हर प्राणी का जीवन अधूरा है. प्रेम ही जीवन का आधार है. नीरस जीवन में यदि प्रेम का आगमन हो जाए तो व्यक्ति हमेशा खुश और संतुष्ट रहता है. प्रेम से ही जीवन में सकारात्मकता आती है. इसलिए हर प्राणी से प्रेमपूर्वक व्यवहार करना चाहिए.

ये भी पढ़ें: Bhagwan Harihar: भगवान हरिहर का संभल से क्या है कनेक्शन, किस विवाद को सुलझाने के लिए लिया अवतार

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Temple Mystery: देश का ऐसा मंदिर, जहां प्रसाद में मिलती है मिट्टी, फिर भी दूर-दूर से आते हैं श्रद्धालु
Temple Mystery: देश का ऐसा मंदिर, जहां प्रसाद में मिलती है मिट्टी, फिर भी दूर-दूर से आते हैं श्रद्धालु
Dalai Lama Message: दलाई लामा ने बताया जीवन का सबसे बड़ा गुरु कौन?
दलाई लामा ने जीवन की सबसे बड़ी सीख के लिए किसे दिया श्रेय? सोशल मीडिया पर फिर चर्चा में आया यह संदेश
Meen Weekly Rashifal 19 -25 July 2026: क्या इस सप्ताह नौकरी का बड़ा ऑफर मिलेगा और निवेश से होगा लाभ?
क्या इस सप्ताह नौकरी का बड़ा ऑफर मिलेगा और निवेश से होगा लाभ?
Kumbh Weekly Rashifal 19-25 July 2026: क्या इस सप्ताह प्रॉपर्टी विवाद होगा खत्म और बिजनेस में मिलेगी बड़ी डील?
क्या इस सप्ताह प्रॉपर्टी विवाद होगा खत्म और बिजनेस में मिलेगी बड़ी डील?

वीडियोज

Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive
Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA World Cup Final: वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; हेड टू हेड समेत जानें फाइनल के बारे में सबकुछ
वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; जानें दोनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget