एक्सप्लोरर

Shaktipeeth: ऐसे हुई मां के 51 शक्तिपीठों की स्थापना, शिव से जुड़ी है कथा

मां के 51 शक्तिपीठ इस पृथ्वी पर मौजूद हैं. जिनकी अपार महिमा है. जिनके दर्शन मात्र से ही भक्तों की बिगड़ी संवर जाती है. लेकिन इन सभी 51 शक्तिपीठों की स्थापना आखिर हुई कैसे? कैसे हुआ इन दिव्य स्थलों का निर्माण?

जब जब पृथ्वी पर अधर्म बढ़ा और पाप के बोझ से धरती थर्राने लगी तब तब देवी मां ने अलग अलग रूप धर पापी शक्तियों का निवाश किया और पृथ्वी और मनुष्य का उद्धार किया. ऐसा ही मां का एक रूप सती भी था. जो शिव की अर्धांगिनी बनीं और जन कल्याण किया. मां के इसी रूप के 51 शक्तिपीठ इस पृथ्वी पर मौजूद हैं. जिनकी अपार महिमा है. जिनके दर्शन मात्र से ही भक्तों की बिगड़ी संवर जाती है. लेकिन इन सभी 51 शक्तिपीठों की स्थापना आखिर हुई कैसे? कैसे हुआ इन दिव्य स्थलों का निर्माण?  नवरात्रि के इस पावन पर्व पर इन्हीं शक्तिपीठों के निर्माण की कथा आपको हम बता रहे हैं. 

कौन थी माता सती?

इन शक्तिपीठों के बारे में जानने से पहले हमें माता सती के बारे में जानना होगा. देवी सती प्रजापति दक्ष की पहली पत्नी प्रसूति के गर्भ से जन्मी थीं. जिनका विवाह शिव जी से हुआ. हालांकि उनके पिता राजा दक्ष इस विवाह के खिलाफ थे लेकिन पुत्री की ज़िद के कारण उन्हें उन दोनों का विवाह कराना पड़ा. 

शक्तिपीठों के निर्माण की कथा

कहते हैं एक बार राजा दक्ष ने भव्य यज्ञ का आयोजन किया था जिसमें देव लोक से सभी देवी-देवताओं को आमंत्रित किया। लेकिन माता सती और भगवान शिव को इसमें आने का निमंत्रण नहीं भेजा गया. जब माता सती को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने भगवान शिव से इस यज्ञ में जाने की इच्छा जताई. भोलेनाथ ने उन्हें बहुत रोका लेकिन वो नहीं मानी और यज्ञ में पहुंच गई. जहां प्रजापति दक्ष ने उनके सामने भगवान शिव का घोर अपमान किया. पिता के मुख से पति के लिए निकले इन कटु वचनों को सती सह ना सकी और अग्नि कुंड में कूदकर अपने प्राण त्याग दिए.

सती के शरीर के हुए 51 टुकड़े

जब इस बात की जानकारी भगवान शिव को हुई तो वे क्रोधित हो गए। और शिव सती के शरीर को लेकर तांडव करने लगे। इसे देख सभी देवी-देवता चिंतित हुए और विष्णु जी से इसे रोकने की प्रार्थना की.  विष्णु जी ने अपने सुदर्शन चक्र से सती के शरीर के 51 टुकड़े कर दिए। जहां -जहां पर देवी सती के शरीर के टुकड़े और उनके आभूषण गिरे वहां वहां इन दिव्य शक्तिपीठों का निर्माण हुआ है. जिनकी महिमा अपरमपार है. कलयुग में भी लोग इन शक्तिपीठों के दर्शन पूरी श्रद्धा भाव से करते हैं और मां से मनवांछित फल पाते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahadev Symbols: क्यों धारण करते हैं शिवजी गले में नाग और मस्तक पर चंद्रमा? जानिए त्रिशूल-डमरू का गहरा रहस्य
Mahadev Symbols: क्यों धारण करते हैं शिवजी गले में नाग और मस्तक पर चंद्रमा? जानिए त्रिशूल-डमरू का गहरा रहस्य
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर बन रहा दुर्लभ संयोग, इन 5 मंत्रों से दूर होगा कालसर्प दोष!
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर बन रहा दुर्लभ संयोग, इन 5 मंत्रों से दूर होगा कालसर्प दोष!
पितृ दोष-कालसर्प दोष से मुक्ति के लिए जपें शिव के ये मंत्र, जानें जप विधि
पितृ दोष-कालसर्प दोष से मुक्ति के लिए जपें शिव के ये मंत्र, जानें जप विधि
नाग पंचमी 2026: करियर, शादी या बिजनेस की बाधा? करें इन 5 नाग मंदिरों के दर्शन
नाग पंचमी 2026: करियर, शादी या बिजनेस की बाधा? करें इन 5 नाग मंदिरों के दर्शन

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget