एक्सप्लोरर

Navratri 2020: पहली बार रख रहे हैं नवरात्रि का उपवास, डाइट में इन 5 बातों का रखें ध्यान

पहली बार व्रत रख रहे लोग अपनी डाइट में चिप्स जैसी चीजों को बिलकुल शामिल ना करें. इसकी जगह नट्स जैसे बादाम, मखाना, अखरोट और किशमिश खाएं.

शारदीय नवरात्रि का त्योहार 17 अक्टूबर शुरू हो चुका है. मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए इस त्योहार के दौरान कई लोग नौ दिनों का उपवास रखते हैं. इस दौरान कुछ लोग निर्जला तो कुछ लोग फलाहार पर रहते हैं. अगर आप पहली बार उपवास रख रहे हैं तो कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखें. इससे आपको व्रत के दौरान किसी तरह की परेशानी नहीं होगी.

शरीर में पानी की कमी ना होने दें

उपवास के दौरान शरीर का हाइड्रेटेड रहना बेहद जरूरी है. अगर आप पहली बार उपवास रख रहे होंगे तो आपको भूखे रहने की आदत बिलकुल नहीं होगी. इसलिए खुद को हाइड्रेटेड रखने के लिए थोड़ी-थोड़ी देर में पानी पीते रहें. इसके अलावा फलों का जूस, छाछ और लस्सी जैसी चीजों का भी सेवन करते रहें.

पौष्टिक आहार का सेवन

पहली बार व्रत रख रहे लोग अपनी डाइट में चिप्स जैसी चीजों को बिलकुल शामिल ना करें. इसकी जगह नट्स जैसे बादाम, मखाना, अखरोट और किशमिश खाएं. इनके सेवन का आपका पेट भी जल्दी भर जाएगा और शरीर तो तुरंत ऊर्जा भी मिलेगी.

डाइट प्लान करें तैयार

अगर आप पूरे नौ दिन उपवास रखने की सोच रहे हैं तो सबसे पहले डाइट प्लान तैयार करें. नौ दिनों के लंबे उपवास के लिए आपको पौष्टिक आहार लेना जरूरी है. श्रद्धालु कुट्टू औऱ सिंघाड़े का आटा, साबूदाना, मखाना, नट्स, आलू और फलों जैसी चीजों का सेवन कर सकते हैं.

निर्जला उपवास ना रखें

आपको पहली बार निर्जल व्रत का संकल्प लेने से बचना चाहिए. निर्जल व्रत में आपको बिना पानी पिएं रहना होता है. यह पहली बार उपवास कर लोगों के बेहद कठिन हो सकता है. इसे पहली बार रखने पर बेहद कमजोरी का अहसास हो सकता है.

हर दो या तीन घंटे पर कुछ ना कुछ सेवन करें

व्रत के दौरान हर दो या तीन घंटे में कुछ ना कुछ जरूर खाना चाहिए. ज्यादा भूख लगने पर आप एक कटोरा सलाद खा सकते हैं. इसके अलावा फलों का जूस और नींबू-पानी का सेवन कर सकते हैं.

Health Tips: हर रोज करें सुपर फूड मखाने का सेवन, खून की कमी सहित इन बीमारियों में मिलेगी राहत

नवरात्रि के डाइट में शामिल करें ये चीजें, कोरोना काल में भी इम्युनिटी सिस्टम रहेगा मजबूत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rashifal 3 August 2026: पहले सावन सोमवार पर इन 7 राशियों पर बरसेगी महादेव की कृपा, मेष से मीन तक राशिफल देखें
पहले सावन सोमवार पर इन 7 राशियों पर बरसेगी महादेव की कृपा, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Sawan Somwar Rudrabhishek: सावन के पहले सोमवार पर इस विधि से करें शिवलिंग रुद्राभिषेक, जानें शुभ मुहूर्त, विधि, मंत्र
सावन के पहले सोमवार पर इस विधि से करें शिवलिंग रुद्राभिषेक, जानें शुभ मुहूर्त, विधि, मंत्र
Sawan Photography Tips: शिव मंदिर में ऐसे खिंचवाएं तस्वीरें, हर कोई करेगा तारीफ!
शिव मंदिर में ऐसे खिंचवाएं तस्वीरें, हर कोई करेगा तारीफ!
Sawan 2026 Shiv Bhajan: इस सावन आपकी प्लेलिस्ट और रील्स में ज़रूर होने चाहिए ये 5 ट्रेंडिंग शिव भजन
इस सावन आपकी प्लेलिस्ट और रील्स में ज़रूर होने चाहिए ये 5 ट्रेंडिंग शिव भजन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget