एक्सप्लोरर

Vastu Tips: घर पर रखेंगे कामधेनु की ऐसी मूर्ति तभी मिलेगा लाभ, नहीं रहेगी रुपये-पैसे की कोई कमी

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार, कामधेनु गाय में मां दुर्गा, लक्ष्मी जी और देवी सरस्वती के गुण होते हैं. घर पर कामधेनु और बछड़े की मूर्ति रखने से सुख-समृद्धि आती है और परिवार में खुशहाली रहती है.

Vastu Tips for Kamdhenu Cow Statue: हिंदू धर्म में गाय को बहुत ही पवित्र पशु माना गया है. वहीं कामधेनु गाय को तो सभी गायों में दिव्य माना जाता है. इसका कारण यह है कि कामधेनु गाय समुद्र मंथन के दौरान निकले 14 बहुमूल्य रत्नों में एक है. शास्त्रों में इसे ब्रह्मांडीय गाय भी कहा गया है.

वास्तु शास्त्र में भी कामधेनु गाय को धन और सुख-समृद्धि के लिए महत्वपूर्ण बताया गया है. कहा जाता है कि, कामधेनु गाय में मां दुर्गा, देवी लक्ष्मी और देवी सरस्वती के गुण मौजूद होते हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर पर कामधेनु की मूर्ति रखने से धन-संपत्ति में वृद्धि होती है. जानते हैं घर पर किस दिशा में रखें कामधेनु की मूर्ति और इसके क्या-क्या लाभ हैं.

कामधेनु गाय का महत्व

कामधेनु गाय को सुरभि के नाम से भी जाना जाता है, जिसका अर्थ है ‘सुगंध’. कामधेनु गाय के चार पैरों को चार वेदों का प्रतीक माना गया है, जोकि हिमालय का प्रतिनिधित्व करते हैं. कामधेनु के आंखों में सूर्य और चंद्रमा का वास है. कंधों में अग्नि, वायु और पवन देव हैं. सींग को पवित्र त्रिमूर्ति, सिरे पर भगवान ब्रह्मा, केंद्र में भगवान विष्णु और आधार पर भगवान शिव हैं.

घर पर रखें कामधेनु की ऐसी मूर्ति

घर पर कामधेनु गाय की ऐसी मूर्ति रखें, जिसमें उसके साथ बछड़ा भी हो. इसे नंदिनी कहा जाता है. कामधेनु गाय और नंदिनी बछड़े की मूर्ति रखना और पूजा करना बहुत लाभकारी होता है. इससे घर पर सुख-शांति आती है, जीवन की समस्याएं दूर होती हैं, बीमारियों से छुटकारा मिलता है. संतान सुख की इच्छा रखने वाली महिलाओं को कामधेनु गाय और बछड़े की मूर्ति की पूजा करनी चाहिए. इससे गर्भधारण करने में लाभ होता है.

कहां और किस दिशा में रखें कामधेनु की मूर्ति

  • वास्तु शास्त्र के अनुसार घर पर कामधेनु गाय और बछड़े की मूर्ति रखने के लिए ईशान कोण यानी पूर्वोत्तर दिशा को सबसे अच्छा माना गया है. क्योंकि इस दिशा में देवी-देवताओं का वास होता है. इसलिए हिंदू धर्म में इस दिशा को सबसे पवित्र स्थान माना गया है. इस दिशा में मूर्ति रखना घर के लिए बहुत शुभ होगा.
  • आप अपने पूजाघर में कामधेनु की मूर्ति को स्थापित कर करते हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के दरवाजे पर भी मूर्ति रख सकते हैं. इससे जीवन में प्रगति आती है.
  • अगर आप आय से अधिक खर्च से परेशान हैं तो घर, ऑफिस या दकान के कमरे के दक्षिण-पश्चिम कोने में कामधेनु की मूर्ति रखकर पूजा करनी चाहिए.
  • आप तांबा, चांदी या पीतल धातु से बने कामधेनु की मूर्ति को घर पर रख सकते हैं. शुभता के लिए ये सभी धातु शुद्ध व पवित्र माने जाते हैं.

ये भी पढ़ें: Buck Moon 2023: ‘स्ट्रॉबेरी मून’ के बाद अब इस दिन आसमान में देख सकेंगे ‘बक मून’ का अद्भुत नजारा, जानें क्या है इसकी खासियत

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर भूलकर भी न छुएं तवा-कढ़ाई! जानें राहु-केतु दोष से बचने का उपाय
नाग पंचमी पर क्यों नहीं चढ़ाया जाता तवा और कढ़ाई? जानें राहु-केतु और वास्तु से जुड़ा इसका रहस्य!
Vastu Shastra: घर से निकलते वक्त पीछे से क्यों नहीं टोकना चाहिए? जानें इसके पीछे का धार्मिक और ज्योतिष कारण
क्या आप भी करते हैं यह गलती? जानें घर से बाहर निकलते वक्त पीछे से आवाज देना क्यों है महा-अपशकुन
714 करोड़ का ‘उम्र बढ़ाने वाला’ पेंटहाउस! क्या वास्तु शास्त्र में भी छिपा है लंबी आयु का रहस्य?
714 करोड़ का ‘उम्र बढ़ाने वाला’ पेंटहाउस! क्या वास्तु शास्त्र में भी छिपा है लंबी आयु का रहस्य?
Vastu Tips: बारिश से घर में हो रही सीलन, खतरे की घंटी है 4 अशुभ संकेत, धन पर पड़ता है असर
बारिश से घर में हो रही सीलन, खतरे की घंटी है 4 अशुभ संकेत, धन पर पड़ता है असर

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
UPSC में हिंदी से IAS-IPS बनने वालों की संख्या घटी, 2024 में सिर्फ 5 उम्मीदवार
UPSC में हिंदी से IAS-IPS बनने वालों की संख्या घटी, 2024 में सिर्फ 5 उम्मीदवार
टाटा ला रही 600 KM रेंज वाली पहली 7-सीटर EV, जानिए खासियत
टाटा ला रही 600 KM रेंज वाली पहली 7-सीटर EV, जानिए खासियत
Embed widget