एक्सप्लोरर

Mauni Amavasya 2024: मौनी अमावस्या आज, जानिए इस विशेष दिन के महत्व का शास्त्रीय आधार

Mauni Amavasya 2024: माघ मास में पड़ने वाली मौनी अमावस्या आज शुक्रवार 09 फरवरी 2024 को हैं. शास्त्रों में इस अमावस्या के महत्व के बारे में बताया गया है. आइये जानते हैं-

Mauni Amavasya 2024: माघ मास में गंगा तट पर कल्पवास और कुछ विशेष तिथियों के दिन गंगा स्नान आदिकालीन और शास्त्रोक्त परम्परा के अनुसार चली आ रही है. आज भी लोग इस माह की पूर्णिमा, एकादशी, चौथ और अमावस्या को पवित्र गंगा में डुबकी लगाकर पाप मुक्त होने का विश्वास लेकर जाते हैं. ऐसी होती है आस्था जो धर्म का सबसे बड़ा सम्बल है. चालिए अब शास्त्रीय पक्ष पर दृष्टि डालते हैं-

मौनी अमावस्या पर त्रिवेणी स्नान का महत्व

व्रत चंद्रिका उत्सव अध्याय क्रमांक 35 के अनुसार, माघ मास की अमावस्या मौनी अमावस्या के नाम से प्रसिद्ध है. क्योंकि इस दिन मौन रहकर ही गंगा स्नान करने का विधान है. यदि मौनी अमावस्या के दिन सोमवार का दिन हो तो उसका पुण्य और भी अधिक होता है. माघ मास में त्रिवेणी स्नान का बड़ा ही माहात्म्य माना गया है. अतः बहुत से भक्त नर-नारी यहां माघ के पूरे महीने तक संगम के पास कुटिया बनाकर वास करते हैं जिसे 'कपिल वास' करना भी कहते हैं. संभवतः यह शब्द 'कल्पवास' का अपभ्रंश है.

माघ मास में कुछ लोग पूरे महीने तक व्रत करते हैं. कुछ लोग केवल फलाहार पर रहते हैं. चटाई पर सोना, तेल न लगाना, किसी प्रकार का श्रृंगार न करना तथा संयम पूर्वक रहना-इन नियमों को पालन करना अति आवश्यक होता है. माघ मास के स्नान का सबसे बड़ा पर्व यही ‘मौनी अमावस्या’ है. इस दिन यूं तो सभी शहरों में गंगा–स्नान की भीड़ होती है परन्तु इस दिन प्रयाग में प्रचण्ड जन-समुदाय इकठ्ठा होते हैं.

सन् 1930 में जो कुम्भ लगा था, उस समय इस मौनी अमावस्या के दिन लगभग 35 लाख लोगों ने संगम पर स्नान किया था. लोगों की विपुल संख्या से उस महान जन-समूह का कुछ अन्दाजा लगाया जा सकता है. उस समय गंगा माई पर जोरदार ध्वनि से आकाश गूंजने लगता है. उस दिन त्रिवेणी के संगम पर जिधर देखिये उधर सिर ही सिर दिखाई पड़ते थे. यदि राई भी फेंक दी जाये तो वह भी नीचे नहीं गिर सकती. गंगा के प्रति लोगों की असीम श्रद्धा तथा अगाध भक्ति को देखकर हृदय गद्गगद् हो जाता है. प्रयाग तो स्वयं तीर्थों का राजा है और उस पर त्रिवेणी का संगम और फिर मौनी अमावस्या का पवित्र पर्व अब क्या ही वर्णन करें. अतः ऐसे अवसर पर त्रिवेणी स्नान का अत्यधिक महत्त्व हो तो इसमें आश्चर्य ही क्या बात है.

 स्वयं कालिदास ने लिखा है कि इस संगम पर जो स्नान करते हैं उन्हें सद्यः मोक्ष की प्राप्ति होती है.
"समुद्रपल्योजक सन्निपाते, पूतात्मनामश्र कृताभिषेकात् । तत्वा वषोधेन विनापि भूयः, तनुत्यजो नास्ति शरीरबन्धः॥"

समुद्र या जल के आसपास, शुद्ध आत्माओं को भगवान के नाम पर स्नान करना चाहिए. ऐसे स्नान के कारण  तत्वों के दोबारा विषैले नहीं होने पर भी शरीर त्यागने से शरीर का कोई बंधन नहीं रह जाता. इस तरह से हमारे प्राचीन काल से मौनी अमावस्या के दिन प्रयाग आदि  स्थानों में गंगा स्नान करने का विधान हैं.

ये भी पढ़ें: Lakshagriha: लाक्षागृह का निर्माण किन वस्तुओं से हुआ था, जानिए शास्त्रीय प्रमाण

[नोट- उपरोक्त दिए गए विचार लेखक के व्यक्तिगत विचार हैं. यह ज़रूरी नहीं है कि एबीपी न्यूज़ ग्रुप इससे सहमत हो. इस लेख से जुड़े सभी दावे या आपत्ति के लिए सिर्फ लेखक ही जिम्मेदार है.]

मुंबई के रहने वाले अंशुल पांडेय धार्मिक और अध्यात्मिक विषयों के जानकार हैं. 'द ऑथेंटिक कॉंसेप्ट ऑफ शिवा' के लेखक अंशुल के सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म और समाचार पत्रों में लिखते रहते हैं. सनातन धर्म पर इनका विशेष अध्ययन है. पौराणिक ग्रंथ, वेद, शास्त्रों में इनकी विशेष रूचि है, अपने लेखन के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का कार्य कर रहें.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sawan Shivratri 2026 Live: आज कब चढ़ाएं शिवलिंग पर जल? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, कथा और मंत्र
LIVE: आज कब चढ़ाएं शिवलिंग पर जल? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, कथा और मंत्र
Surya Grahan 2026: हरियाली अमावस्या पर सूर्य ग्रहण ला रहा संकट, आम जनता पर पड़ेगा खास असर
हरियाली अमावस्या पर सूर्य ग्रहण ला रहा संकट, आम जनता पर पड़ेगा खास असर
Aaj Ka Panchang 11 August 2026: आज सावन शिवरात्रि पर जलाभिषेक का मुहूर्त, शुभ योग और पूरा पंचांग देखें
आज सावन शिवरात्रि पर जलाभिषेक का मुहूर्त, शुभ योग और पूरा पंचांग देखें
Sawan Shivratri 2026: सावन शिवरात्रि पर शिवालयों में आस्था का सैलाब, जलाभिषेक के लिए उमड़ी कांवड़ियों की भीड़
सावन शिवरात्रि पर शिवालयों में आस्था का सैलाब, जलाभिषेक के लिए उमड़ी कांवड़ियों की भीड़

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
'छात्र नहीं हैं देवेंद्र महतो, युवाओं को भड़का रहे हैं', JMM सांसद महुआ माजी का बड़ा बयान
'छात्र नहीं हैं देवेंद्र महतो, युवाओं को भड़का रहे हैं', JMM सांसद महुआ माजी का बड़ा बयान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद...
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Embed widget