एक्सप्लोरर

March Vrat Tyohar 2025: होली से लेकर चैत्र नवरात्रि तक, मार्च के व्रत-त्योहार की लिस्ट जान लें

March Festival 2025: मार्च में इस बार होली, चैत्र नवरात्रि, आमलकी एकादशी, गणगौर पूजा, आदि कई व्रत त्योहार आएंगे और ग्रहण भी आएगा. ऐसे में मार्च 2025 के व्रत-त्योहार की लिस्ट यहां देखें

March Vrat Tyohar 2025: मार्च का महीना व्रत त्योहार के लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है. इस बार मार्च में होली, चैत्र नवरात्रि, शीतला अष्टमी, हिंदू नववर्ष, होलका दहन आदि कई खास पर्व मनाए जाएंगे. खास बात ये है कि मार्च 2025 में चंद्र और सूर्य ग्रहण भी लग रहे हैं. आइए जानते हैं होली से लेकर नवरात्रि तक कौन कौन से त्योहार मार्च में आएंगे.

मार्च 2025 व्रत त्योहार (March Vrat Tyohar 2025 List)

1 मार्च 2025 - फुलैरा दूज, रामकृष्ण जयंती

3 मार्च 2025 - विनायक चतुर्थी

10 मार्च 2025 - आमलकी एकादशी

आमलकी एकादशी को रंगभरी एकादशी भी कहते हैं. इस दिन काशी में रंगोत्सव शुरू हो जाता है.

11 मार्च 2025 - प्रदोष व्रत

13 मार्च 2025 - होलिका दहन, फाल्गुन पूर्णिमा व्रत

होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है. इस दिन होलिका की पूजा कर उसे दहन किया जाता है. होलिका की अग्नि वातावरण में शुद्धता लाती है.

14 मार्च 2025 - होली, मीन संक्रांति, चंद्र ग्रहण

होली रंगों, प्रेम और सद्भावना का प्रतीका है. इस दिन लोग एक दूसरे को रंग लगाकर, मिठाई खिलाकर जश्न मनाते हैं. इस साल होली पर मीन संक्रांति है. इस दिन स्नान, दान, सूर्य देव की उपासना से साधक को तेज, बल, ऐश्वर्य और सुख प्राप्त होता है. मीन संक्रांति से एक माह तक खरमास लग जाते हैं और खरमास की अवधि में कोई भी मांगलिक कार्य नहीं किए जाते. इस साल होली पर साल 2025 का पहला चंद्र ग्रहण लग रहा है, हालांकि ये भारत में दिखाई नहीं देगा.

15 मार्च 2025 - चैत्र माह शुरू

चैत्र का महीना मां दुर्गा की उपासना के लिए श्रेष्ठ माना जाता है. चैत्र में गर्मी तेज हो जाती है. ऐसे में खान-पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए.

16 मार्च 2025 - होली भाई दूज

17 मार्च 2025 - भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी

इस दिन गणपति जी की पूजा विशेष मानी गई है. इसके प्रभाव से संतान को उन्नति प्राप्त होती है. व्यक्ति के समस्त संकटों का नाश होता है

19 मार्च 2025 - रंग पंचमी

मान्यता है कि रंग पंचमी के दिन देवी-देवता धरती पर होली खेलने आते हैं. यही वजह है कि हवा में रंग उड़ाकर होली खेली जाती है.

21 मार्च 2025 - शीतला सप्तमी

22 मार्च 2025 - शीतला अष्टमी, बसोडा

शीतला अष्टमी पर शीतला माता की पूजा की जाती है जो शीतलता की देवी हैं. माना जाता है कि, देवी शीतला अपने भक्तों की कई रोगों से रक्षा करती हैं.

25 मार्च 2025 - पापमोचिनी एकादशी

27 मार्च 2025 - मासिक शिवरात्रि, प्रदोष व्रत

29 मार्च 2025 - चैत्र अमावस्या, सूर्य ग्रहण

इस साल का पहला सूर्य ग्रहण चैत्र अमावस्या पर लग रहा है, हालांकि ये भारत में दिखाई नहीं देगा.

30 मार्च 2025 - हिंदू नववर्ष शुरू, चैत्र नवरात्रि, गुड़ी पड़वा

ब्रह्म पुराण के अनुसार इस दिन ब्रह्मा जी ने सृष्टि निर्माण किया था, इस दिन मां दुर्गा की उपासना का पर्व नवरात्रि भी आरंभ होता है. कहते हैं नवरात्रि में की गई पूजा भक्तों के सारे संकट दूर करती है.

31 मार्च 2025 - गणगौर पूजा

मान्यता है कि इस व्रत को करने से महिलाओं को अखण्ड सौभाग्य की प्राप्ति होती है.  इसे गौरी तृतीया के नाम से भी जाना जाता है.

Chaitra Navratri Calendar 2025: चैत्र नवरात्रि कब शुरू होगी, जानें 9 दिनों की पूजा का पूरा कैलेंडर और मुहूर्त

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

जागृति सोनी बरसले (Jagriti Soni Barsaley)

धर्म, ज्योतिष और भारतीय आध्यात्मिक परंपराओं पर शोध आधारित लेखन करने वाली डिजिटल पत्रकार

जागृति सोनी बर्सले धर्म, ज्योतिष, वास्तु और भारतीय आध्यात्मिक परंपराओं से जुड़े विषयों की अनुभवी डिजिटल पत्रकार और लेखिका हैं. उन्हें डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 10 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में वह ABP Live (Abplive.com) में बतौर कंसल्टेंट कार्यरत हैं, जहां वह व्रत-त्योहार जैसे नवरात्रि, करवा चौथ, दिवाली, होली, एकादशी, प्रदोष व्रत, हरियाली तीज आदि, रमजान, धार्मिक मान्यताओं, ज्योतिषीय घटनाओं, शुभ मुहूर्त, वास्तु और फेंगशुई, पंचांग जैसे विषयों पर शोध आधारित और प्रमाणिक लेख लिखती हैं.

विशेषज्ञता (Expertise)

जागृति सोनी बर्सले विशेष रूप से इन विषयों पर लेखन करती हैं:

  • व्रत-त्योहार और भारतीय धार्मिक परंपराएं
  • वैदिक ज्योतिष और ग्रह-नक्षत्र आधारित घटनाएं
  • शुभ मुहूर्त और धार्मिक विधि-विधान
  • वास्तु शास्त्र और फेंगशुई
  • आध्यात्मिक मान्यताएं और सांस्कृतिक परंपराएं

उनके लेखों में धार्मिक विषयों को केवल आस्था के दृष्टिकोण से नहीं बल्कि शास्त्रीय स्रोतों और प्रमाणिक ग्रंथों के आधार पर प्रस्तुत किया जाता है.

शिक्षा और पृष्ठभूमि

जागृति सोनी बर्सले ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से की है.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर डॉट कॉम से की, जहां डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने धर्म, समाज और संस्कृति से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर लेख लिखे.

डिजिटल मीडिया में काम करते हुए उन्होंने टेक्स्ट और वीडियो दोनों फॉर्मेट में काम किया है और वीडियो सेक्शन में सीनियर प्रोड्यूसर के रूप में भी लंबे समय तक योगदान दिया है. इस अनुभव ने उन्हें आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न फॉर्मेट को समझने और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने की क्षमता दी है.

शास्त्रीय अध्ययन और शोध

जागृति सोनी बर्सले की विशेष रुचि धर्म और ज्योतिष के शास्त्रीय अध्ययन में है.

उन्हें प्राचीन धार्मिक ग्रंथों जैसे:

  • धर्म सिंधु
  • मुहूर्त चिंतामणि
  • शकुन शास्त्र
  • वास्तु

का अच्छा ज्ञान है. इन ग्रंथों के आधार पर वह व्रत-त्योहार, पूजा-विधि, ज्योतिषीय घटनाओं और मुहूर्त से जुड़े विषयों को सरल, प्रमाणिक और शोधपरक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करती हैं.

योगदान

जागृति सोनी बर्सले एक फ्रीलांस लेखक के रूप में भी कई मंचों पर आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और ज्योतिष से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं.

उनका उद्देश्य धार्मिक और आध्यात्मिक विषयों को सरल भाषा में विश्वसनीय जानकारी के साथ प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक इन विषयों को समझ सकें और सही जानकारी प्राप्त कर सकें.

व्यक्तिगत रुचियां

अध्यात्म और भारतीय परंपराओं के अध्ययन के प्रति उनकी गहरी रुचि है. खाली समय में उन्हें आध्यात्मिक और ज्ञानवर्धक पुस्तकें पढ़ना पसंद है. यह अध्ययन उनके लेखन को और अधिक गहन, तथ्यपूर्ण और संदर्भ आधारित बनाता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी 15 अगस्त को लाल किले से किन मुद्दों पर कर सकते हैं फोकस? भारत की कुंडली बता रही कैसा रहेगा नया साल
लाल किले से PM मोदी दे सकते हैं बड़ी चेतावनी! 15 अगस्त के बाद भारत में बड़ी हलचल?
Aaj Ka Panchang 14 August 2026: आज शुक्रवार लक्ष्मी और संतोषी माता की पूजा का मुहूर्त, योग, राशिफल और पूरा पंचांग देखें
आज शुक्रवार लक्ष्मी और संतोषी माता की पूजा का मुहूर्त, योग, राशिफल और पूरा पंचांग देखें
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर सूर्य देव को जल चढ़ाकर करें दिन की शुरुआत? जानें राष्ट्रपर्व पर सूर्य उपासना का धार्मिक अर्थ
15 अगस्त पर सूर्य देव को जल चढ़ाकर करें दिन की शुरुआत? जानें राष्ट्रपर्व पर सूर्य उपासना का धार्मिक अर्थ
15 अगस्त 1947 को रात 12 बजे ही क्यों आजाद हुआ भारत? तारीख अंग्रेजों की थी, लेकिन समय के पीछे छिपी थी ज्योतिष की कहानी
भारत सुबह नहीं, आधी रात को क्यों आजाद हुआ? कहानी चौंका देगी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
Embed widget