एक्सप्लोरर

मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा करते वक्त ना भूलें ये जरूरी काम, खुश हो जायेंगे बजरंग बली

Mangalwar Upay: हनुमान जी को संकट मोचन कहा जाता है. इनकी पूजा करने से सारे संकट, भय और कष्ट का निवारण हो जाता है. आइए जानते हैं निष्ठापूर्वक हनुमान जी की पूजा कैसे करें.

Mangalwar Upay:  हिन्दू धर्म में पंचाग के हिसाब से हर दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित है. इसी तरह मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा का विधान है. माना जाता है कि इस दिन बजरंगबली की पूजा करने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है और हर तरह के कष्टों से छुटकारा मिल जाता है. मंगलवार के दिन हनुमान जी की अराधना और व्रत का विशेष महत्व है. कहते हैं कि मंगलवार को हनुमान जी की पूजा करने और व्रत रखने से यह बल,साहस,पुरुषार्थ,सम्मान बढ़ता है. इसके साथ ही इस व्रत को करने से सभी प्रकार की बुरी शक्तियों का नाश हो जाता है.आइए जानते हैं मंगलवार की पूजन विधि. 

मंगलवार पूजन विधि
मंगलवार वाले दिन प्रात: काल उठकर सभी कामों से निवृत्त होकर स्नान आदि कर लें. इसके बाद ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व कोने को साफ करके एक चौकी में भगवान हनुमान की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करें. आप चाहें तो हनुमान जी की तस्वीर पूजा घर में ही रख सकते हैं. इसके बाद भगवान हनुमान को लाल रंग के कपड़े पहनाएं और हाथ में थोड़ा सा जल लेकर व्रत का संकल्प लें.

इसके बाद हनुमान जी को लाल फूल-माला चढ़ाएं, फिर सिंदूर लगाएं फिर भोग लगाएं. भोग में बूंदी के लड्डू या फिर चने और गुड़ का प्रसाद बना सकते हैं. जल चढ़ाने के बाद धूप और घी का दीपक जला लें. दीपक जलाने के बाद सुंदरकांड, चालीसा का पाठ करें. अंत में भूल चूक के लिए माफी मांग लें. सम्भव हो और इच्छा हो तो मंगलवार को व्रत रखें. सूर्यास्त से पहले भगवान हनुमान की आरती करने के बाद प्रसाद ग्रहण करने के बाद व्रत खोल लें और भोजन कर लें. 

आखिर मंगलवार ही क्यों है हनुमान जी का दिन (Why Hanuman Ji is Worshipped on Tuesday?)

स्कंद पुराण के अनुसार,मंगलवार के दिन पवन पुत्र हनुमान का जन्म हुआ था. इसी कारण इस दिन इनकी पूजा करने से विशेष फलों की प्राप्ति होती है और हर संकट से निदान मिल जाता है .वहीं ज्योतिष ये कहता है कि, मंगलवार मंगल ग्रह से भी संबंधित है. इसी कारण कहा जाता है कि कुंडली में मंगल ग्रह को मजबूत करने के लिए हनुमान जी की पूजा अर्चना करें.

ये भी पढ़ें - Sawan 2023: ‘वीरभद्र’ है शिवजी का पहला अवतार, जानें कब और क्यों शिव को लेना पड़ा यह अवतार

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एकलौता मंदिर जहां विराजे हैं दो मुख वाले नंदी, शिव ने अमतकथा सुनाने से पहले यहां नंदी को त्यागा था
एकलौता मंदिर जहां विराजे हैं दो मुख वाले नंदी, शिव ने अमतकथा सुनाने से पहले यहां नंदी को त्यागा था
Chaturmas 2026: चातुर्मास 25 जुलाई से, पर 12 जुलाई से ही बंद हो जाएंगे मांगलिक कार्य, क्या है वजह
चातुर्मास 25 जुलाई से, पर 12 जुलाई से ही बंद हो जाएंगे मांगलिक कार्य, क्या है वजह
Kanwar Yatra 2026: पहली बार कांवड़ यात्रा पर जा रहे हैं? जानें नियम, क्या करें और किन गलतियों से बचें
पहली बार कांवड़ यात्रा पर जा रहे हैं? जानें नियम, क्या करें और किन गलतियों से बचें
Sawan Pradosh Vrat 2026: सावन में सोम और भौम प्रदोष व्रत का संयोग, नोट करें डेट, प्रदोष काल पूजा मुहूर्त
सावन में सोम और भौम प्रदोष व्रत का संयोग, नोट करें डेट, प्रदोष काल पूजा मुहूर्त

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारतीय सेना की सबसे घातक यूनिट IBG कहां की गई है तैनात? देश के पहले CDS का सपना पूरा
भारतीय सेना की सबसे घातक यूनिट IBG कहां की गई है तैनात? देश के पहले CDS का सपना पूरा
बांकीपुर से RJD नहीं प्रशांत किशोर को समर्थन देगी कांग्रेस? इस नेता के बयान से बिहार में हलचल
बांकीपुर से RJD नहीं प्रशांत किशोर को समर्थन देगी कांग्रेस? इस नेता के बयान से बिहार में हलचल
बिस्तर से गिरने की कहानी निकली झूठी, 11 महीने की बच्ची की मौत बनी मर्डर मिस्ट्री, पिता गिरफ्तार
बिस्तर से गिरने की कहानी निकली झूठी, 11 महीने की बच्ची की मौत बनी मर्डर मिस्ट्री, पिता गिरफ्तार
The Odyssey First Review Out: क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
India vs England 3rd T20: करो या मरो की जंग में कैसी होगी प्लेइंग XI? जानें पिच और मौसम का हाल
India vs England 3rd T20: करो या मरो की जंग में कैसी होगी प्लेइंग XI? जानें पिच और मौसम का हाल
Maharashtra Rain News Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी, नासिक में बादल फटने की चेतावनी; पवई में दिखा मगरमच्छ
Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी, नासिक में बादल फटने की चेतावनी; पवई में दिखा मगरमच्छ
Difference Between Mumbai And Delhi: विदेशी ट्रैवलर्स ने दिल्ली को क्यों दिए '0' नंबर? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
विदेशी ट्रैवलर्स ने दिल्ली को क्यों दिए '0' नंबर? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
BS3 और BS4 कार वालों के लिए ये जानना बेहद जरूरी, E20 फ्यूल से गाड़ी पर क्या पड़ेगा असर?
BS3 और BS4 कार वालों के लिए ये जानना बेहद जरूरी, E20 फ्यूल से गाड़ी पर क्या पड़ेगा असर?
Embed widget