एक्सप्लोरर

Makar Sankranti 2023: खिचड़ी के बिना अधूरा है मकर संक्रांति का त्योहार, जानें इस दिन खिचड़ी खाने-दान का महत्व

Makar Sankranti 2023: मकर संक्रांति का त्योहार इस बार 14 नहीं बल्कि 15 जनवरी को मनाया जाएगा. जानते हैं मकर संक्रांति पर खिचड़ी क्यों खाई जाती है और क्या है इसका महत्व, कथा.

Makar Sankranti 2023: मकर संक्रांति का त्योहार इस बार 14 नहीं बल्कि 15 जनवरी को मनाया जाएगा. इस दिन सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश करेंगे. मकर संक्रांति को उत्तरायण के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि इसके बाद से सूर्य उत्तर दिशा में गमन करते हैं.

मकर संक्रांति के पर्व में खिचड़ी खाने और दान करने का विशेष महत्व है. ऐसे में इस त्योहार का एक नाम खिचड़ी भी है. मान्यता है कि खिचड़ी के बिना ये त्योहार अधूरा माना जाता है. शास्त्रों में खिचड़ी को नवग्रह का प्रसाद माना जाता. मकर संक्रांति के दिन इसका उपयोग करने पर जीवन में तमाम तरह के दोष दूर होते हैं. आइए जानते हैं मकर संक्रांति पर खिचड़ी क्यों खाई जाती है और क्या है इसका महत्व, कथा.

मकर संक्रांति पर खिचड़ी का महत्व (Makar Sankranti Khichadi Significance)

मकर संक्रांति पर तिल, गुड़, दही चूड़ा के अलावा खिचड़ी खाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है. शास्त्रों के अनुसार खिचड़ी में मिलाए जाने वाले जैसे चावल, काली दाल, हल्दी, हरी सब्जियां आदि पदार्थ का अलग-अलग ग्रहों संबंध है.

खिचड़ी के चावल चंद्रमा और शुक्र ग्रह की शांति के लिए बहुत लाभकारी है. वहीं काली दाल के सेवन और दान से शनि, राहू-केतु के दुष्प्रभाव समाप्त होते हैं. हल्दी का संबंध बृहस्पति से है. खिचड़ी में घी का संबंध सूर्य से है. खिचड़ी के साथ गुड़ खाने का भी विधान है जिसका संबंध मंगल से है. वहीं हरि सब्जियों का संबंध बुध से है. मकर संक्रांति पर खिचड़ी के उपयोग से नवग्रह की कृपा प्राप्त होती है साथ ही आरोग्य का वरदान मिलता है. मकर संक्रांति पर खिचड़ी का दान करने से हर कार्य में सफलता मिलती है.

कैसे शुरू हुई खिचड़ी खाने की परंपरा ? (Makar Sankranti Khichadi Katha)

मकर संक्रांति पर खिचड़ी खाने का चलन भगवान शिव के अवतार कहे जाने वाले बाबा गोरखनाथ की कथा है. पौराणिक कथा के अनुसार खिलजी और उसकी सेना से युद्ध लड़ने के कारण नाथ योगी न ही भोजन पका पाते थे, न खा पाते थे. इस वजह से हर दिन योगी अक्सर भूखे रह जाते थे. ऐसे में उनकी शारीरिक शक्ति कमजोर होती जा रही थी.

इस समस्या का हल निकालने के लिए बाबा गोरखनाथ ने दाल, चावल और सब्ज़ी को मिलाकर एक पकवान बनाने को कहा, जिसे नाम दिया गया खिचड़ी. इसे बनाने में वक्त भी कम लगता था और इसे खाने के बाद योगी ऊर्जावान रहते थे. हर साल मकर संक्रांति पर बाबा गोरखनाथ को खिचड़ी का खास भोग लगाया है. यहां खिचड़ी का मेला भी लगता है.

Chanakya Niti: सफलता पाने के लिए चखना होंगे इस कड़वे वृक्ष के दो फल, जानें चाणक्य नीति क्या कहती है

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ekadashi in Sawan 2026: सावन में कामिका और पुत्रदा एकादशी क्यों मानी जा रही खास, जानें डेट और महत्व
सावन में कामिका और पुत्रदा एकादशी क्यों मानी जा रही खास, जानें डेट और महत्व
Sawan 2026: चांदनी चौक से लेकर छतरपुर तक 'हर-हर महादेव' के जयकारों से गूंजी राजधानी; पुलिस मुस्तैद, कांवड़ शिविर भी शुरू
चांदनी चौक से छतरपुर तक: सावन के पहले दिन दिल्ली के प्रमुख शिव मंदिरों का हाल, जाने दर्शन की व्यवस्था
Jyotirlinga Darshan: दर्शन के बाद क्यों होता है 'एनर्जी असंतुलन'? जानें इससे जुड़ी खास बातें
नेगेटिव एनर्जी का बाहर निकलना या कुछ और? ज्योतिर्लिंग दर्शन के बाद तबीयत खराब होने का असली सच
Chor Panchak 2026: आज से चोर पंचक शुरू, क्यों ये माना जा रहा ये खतरनाक, किन चीजों से बचकर रहें
आज से चोर पंचक शुरू, क्यों ये माना जा रहा ये खतरनाक, किन चीजों से बचकर रहें

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी के मॉर्फ्ड फोटो पर एक्शन, इंस्टा फेसबुक पर FIR, Meta के इंडिया हेड का भी नाम
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी के मॉर्फ्ड फोटो पर एक्शन, इंस्टा फेसबुक पर FIR, Meta के इंडिया हेड का भी नाम
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
Box Office: दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूला बजट
दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूल लिया बजट
Xप्लेन: 'चाहत' और 'हकीकत' के बीच झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
'चाहत' और 'हकीकत' में झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
भरत तिवारी एनकाउंटर: STF जवान गिरफ्तार, हथियार डालने के बाद भी गोली चलाने का आरोप
भरत तिवारी एनकाउंटर: STF जवान गिरफ्तार, हथियार डालने के बाद भी गोली चलाने का आरोप
Embed widget