एक्सप्लोरर

Makar Sankranti 2020: मकर संक्रांति का त्योहार आज, आस्था की डुबकी लगाएंगे श्रद्धालु

Makar Sankranti 2020: मकर संक्रांति महज एक खगोलीय राशि परिर्वतन नहीं है. इसके ज्योतिषीय महत्व भी हैं. इस दिन सूर्य मकर राशि में गोचर करते हैं. वहीं सूर्य अपने पुत्र यानि शनि से मिलने उनके घर आते हैं. व्यक्ति के जीवन में इस परिर्वतन का बहुत असर होता है.

Makar Sankranti 2020: आज मकर संक्रांति का त्योहार है. यह त्योहार तब मनाया जाता है जब सूर्य अपनी राशि बदलता है. सूर्य ने आज रात करीब 2 बजे धनु से मकर राशि में प्रवेश किया इसलिए आज सूर्योदय के साथ स्नान, दान और पूजा-पाठ के साथ ये त्योहार मनेगा. पिछले कुछ सालों से मकर संक्रांति कभी 14 तो कभी 15 जनवरी को मनाई जा रही है. सूर्य की चाल के अनुसार मकर संक्रांति की तारीखों में बदलाव होता है. आने वाले कुछ सालों बाद ये पर्व 14 नहीं बल्कि 15 और 16 जनवरी को मनाया जाएगा.

मकर संक्रांति 14 तारीख की बजाय 15 तारीख पढ़ने पर आध्यात्मिक गुरु पवन सिन्हा ने इसे वैज्ञानिक कारण बताया है. उनके मुताबिक पहले धरती सूर्य की परिक्रमा 6 घंटे में करती थी फिर 18 घंटे में उसके बाद 24 घंटे में और आप 24 घंटे से अधिक समय लगने लगा है. इसी कारण से यह तारीख बदली है उन्होंने यह भी बताया कि तकरीबन 72 साल बाद 1 तारीख बढ़ जाती है.

कैसे करें पूजा

मकर संक्रांति की पूजा करने वाले लोग सुबह सूर्योदय से पहले उठ जाएं और नहाने के पानी में तिल डालकर स्नान करें. जो लोग इस दिन उपवास रखना चाहते हैं वो व्रत रखने का संकल्प लें और श्रद्धा के अनुसार दान भी जरूर करें. सूर्य देव को जल चढ़ाने के लिए एक तांबे के लोटे में जल लेकर उसमें लाल फूल, चंदन, तिल और गुड़ मिला लें और इस जल के मिश्रण को भगवान सूर्य देव को समर्पित कर दें. ‘ऊं सूर्याय नम:’ मंत्र का जाप सूर्य को जल चढ़ाते हुए करें.

मकर संक्रांति के दिन घरों में भी विशेष पूजा अर्चना की जाती है. इसके बाद खिचड़ी खाने की भी परंपरा है. एक मान्यता है कि इस दिन किया गया दान सभी दानों में श्रेष्ठ होता है. मकर संक्रांति के दिन सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण होते हैं जो बहुत ही शुभ माना जाता है.

आज के दिन करें दान

मकर संक्रांति का पर्व हिन्दू धर्म में बेहद महत्वपूर्ण माना गया है. इस पर्व का अपना एक अलग ही धार्मिक महत्त है. इस दिन नादियों में स्नान, पूजा पाठ और दान करने की परंपरा है. मकर संक्रांति पर किया गया दान सर्वश्रेष्ठ दान माना जाता है.मान्यता है कि मकर संक्रांति के दिन किया गया दान जीवन के कई संकटों को दूर करता है. दान करने से जीवन में खुशहाली, समृद्धि और बीमारियों से मुक्ति मिलती है. इसलिए इस दिन देश भर में लोग गरीबों और जरूरतमंदों को दान देते हैं. मकर संक्रांति के दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हैं और सूर्य अपने पुत्र शनि से मिलने उनके घर पर आते हैं इस खगोलीय राशि परिर्वतन का

खिचड़ी और चावल करें दान मकर संक्रांति पर काली उड़द और चावल का दान भी सबसे अच्छा माना गया है. काली उड़द चावल के साथ दान करने से शनि की अशुभता जीवन में कम होती है. दान करते समय दोनों ही वस्तुओं का अनुपात बराबर होना चाहिए. जिन लोगों को अधिक परेशानी है वे दाल की मात्रा चावल से बढ़ा सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhanteras 2026: धनतेरस कब है? जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, ग्रहों की स्थिति और शास्त्रीय नियम
Dhanteras 2026: 6 नवंबर को धनतेरस, जानें पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त, दुर्लभ ग्रह योग और शास्त्रीय नियम
अहोई अष्टमी पर मेरठ जेल में व्रत की तैयारी, मुस्कान और रविता ने मांगी पूजा की अनुमत
Ahoi Ashtami 2026: जेल में अहोई अष्टमी का व्रत रखेंगी चर्चित हत्याकांड की दोषी महिलाएं, जानें पूजा की अनुमति कैसे मिलती है?
Diwali Shopping Special: 1 नवंबर को रवि पुष्य नक्षत्र का दुर्लभ संयोग, मकान की रजिस्ट्री से लेकर नए निवेश तक जानें शुभ समय
Diwali Shopping Special: 1 नवंबर को रवि पुष्य नक्षत्र का दुर्लभ संयोग, मकान की रजिस्ट्री से लेकर नए निवेश तक जानें शुभ समय
Weekly Horoscope: साप्ताहिक राशिफल 1 से 7 नवंबर 2026: मेष को मनचाहा तबादला, कन्या और धनु को बड़ा आर्थिक लाभ
साप्ताहिक राशिफल 1 से 7 नवंबर 2026: मेष को मनचाहा तबादला, कन्या और धनु को बड़ा आर्थिक लाभ

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विपक्ष की वो 4 पार्टियां जो रामलीला मैदान रैली से रहेंगी दूर, TVK-BJD का क्या रुख
विपक्ष की वो 4 पार्टियां जो रामलीला मैदान रैली से रहेंगी दूर, TVK-BJD का क्या रुख
यूपी में कांग्रेस ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन? हर दूसरी सीट पर की दावेदारी
यूपी में कांग्रेस ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन? हर दूसरी सीट पर की दावेदारी
मौत से 10 दिन पहले बेटी संग लेगो बिल्डिंग सेट बनाते दिखे थे संजय गुप्ता, रूला देगी आखिरी पोस्ट
मौत से 10 दिन पहले बेटी संग लेगो बिल्डिंग सेट बनाते दिखे थे संजय गुप्ता, रूला देगी आखिरी पोस्ट
'शूटआउट एट लोखंडवाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
नहीं रहे 'शूटआउट एट लोखंडवाला' के निर्देशक संजय गुप्ता, 57 की उम्र में ली आखिरी सांस
दिल्ली-काशी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू, PM मोदी बोले- 'ऐहितासिक दिन'
दिल्ली-काशी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू, PM मोदी बोले- 'ऐहितासिक दिन'
चक्रवात अर्नब की तबाही! फसलें बर्बाद, हजारों किसान प्रभावित, तूफान का फायदा किसे?
चक्रवात अर्नब की तबाही! फसलें बर्बाद, हजारों किसान प्रभावित, तूफान का फायदा किसे?
Monkey Viral Video: पानी पीने आए बंदर ने महिला के कहने पर बंद कर दी टोटी, देखें वीडियो
पानी पीने आए बंदर ने महिला के कहने पर बंद कर दी टोटी, देखें वीडियो
Mutton Pickle Recipe: बकरे का अचार कैसे बनता है, नॉनवेज लवर नोट कर लें रेसिपी
बकरे का अचार कैसे बनता है, नॉनवेज लवर नोट कर लें रेसिपी
Embed widget