एक्सप्लोरर

Jagannath Yatra : श्रद्धालुओं के लिए हर साल बीमार पड़ते हैं प्रभु जगन्नाथ

भक्तों की पुकार सुनकर भगवान दौड़े चले आते हैं, तो प्रभु जगन्नाथ श्रद्धालुओं के लिए हर साल 15 दिन बीमार पड़ते हैं. भक्तों के बनाए काढ़े को ग्रहण कर स्वस्थ होकर भाई-बहन के साथ रथयात्रा के लिए निकलते हैं

Jagannath Yatra : भगवान भक्तों के लिए क्या कुछ नहीं करते. ऐसा ही एक उदाहरण है जगन्नाथ जी और उनके परम भक्त और मित्र माधव दास का. माधव दास के लिए दुनिया को रोगों से दूर रखने वाले भगवान जगन्नाथ भी खुद बीमार पड़ जाते हैं. कहा जाता है कि ओडिशा के जगन्नाथ पुरी में भगवान जगन्नाथजी के एक परम भक्त माधव दास थे. जोकि अकेले रहा करते थे. भिक्षु जीवन यापन करते थे और सारे काम स्वयं किया करते थे. वह जगन्नाथ जी मित्र मानकर रोज मिलने आया करते थे.

प्रभु और माधव दास एक साथ मिलकर लीलाएं किया करते थे. एक दिन माधव दास अचानक से बीमार हो गए. चूंकि माधव दास अपना काम स्वयं करते थे तो उन्होंने किसी की भी मदद लेने से मना कर दिया. उनका कहना था कि प्रभु स्वयं उनकी रक्षा करेंगे. माधव की तबीयत असाध्य होने लगी और सेवक के रूप में स्वयं जगन्नाथ जी माधव दास के पास पहुंच गए.

होश में आने पर माधव दास को जगन्नाथ जी को पहचनाने में वक्त नहीं लगा. एक दिन माधव दास ने उनसे पूछा कि प्रभु आप तो त्रिलोक के स्वामी हो आप चाहते तो मुझे पल में स्वस्थ कर सकते थे फिर भी आप मेरी सेवा कर रहे हैं. जगन्नाथ जी ने कहा कि मुझसे भक्तों का कष्ट सहा नहीं जाता तो मैं तुम्हारी सेवा करने को आ गया और अपने प्रारब्ध का फल भोगना ही होता है. अगर उसको नहीं भोगा तो उसके लिए अगला जन्म लेना होता है. मैं नहीं चाहता कि तुम्हें जरा से भोग के लिए दोबारा जन्म लेना पड़े. अब तुम्हारे प्रारब्ध में 15 दिनों का रोग बचा है, जिसे तुम मुझे दे दो.

तब से आज तक हर वर्ष भगवान जगन्नाथ प्रभु 15 दिनों के लिए बीमार पड़ जाते हैं. वर्ष  में एक बार जगन्नाथ जी को स्नान कराया जाता है, जिसे हम स्नान यात्रा के नाम से जानते हैं. उसके बाद जगन्नाथ जी 15 दिनों के लिए बीमार पड़ जाते हैं इस अवधि को अनासारा के रूप में जाना जाता है. 15 दिनों के लिए मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाते हैं.उन्हें जल्द ठीक करने के लिए काढ़ा दिया जाता है. बीमारी के दौरान जगन्नाथजी को फलों के रस, दलिया, औषधियों का भोग लगता है. वह बीमारी से उठने के बाद भाई बलदाऊ और बहन सुभद्रा के साथ रथ पर सवार यात्रा के लिए निकलते हैं. यह यात्रा आषाढ़ मास की शुक्ल पक्ष की द्वितीया को निकाली जाती है.

 

इन्हें पढ़ें :
Guru Dosha: विवाह में देरी-भाग्य का साथ न देना, कुंडली में गुरु दोष तो नहीं, करें ये उपाय

Masik Shivratri: श्रावण शिवरात्रि में क्यों जरूरी है सभी रूद्रावतारों का आवाहन, जान लीजिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में 9 दिन लगाएं मां दुर्गा को ये 9 खास भोग, हर मनोकामना होगी पूरी; जानें तिथियां व महत्व
Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में 9 दिन लगाएं मां दुर्गा को ये 9 खास भोग, हर मनोकामना होगी पूरी; जानें तिथियां व महत्व
आज का मीन राशिफल 12 अक्टूबर 2026: 8वें चंद्रमा से घरेलू मामलों में समस्या, फाइनेंस पेपर्स में न बरतें लापरवाही, कॉम्पिटिटिव छात्रों को मीठा फल
आज का मीन राशिफल 12 अक्टूबर 2026: 8वें चंद्रमा से घरेलू मामलों में समस्या, फाइनेंस पेपर्स में न बरतें लापरवाही, कॉम्पिटिटिव छात्रों को मीठा फल
आज का कुंभ राशिफल 12 अक्टूबर 2026: 9वें चंद्रमा से सामाजिक पहचान में उछाल, इंपोर्ट-एक्सपोर्ट में नए अनुबंध, एथलीट्स जीतेंगे मेडल
आज का कुंभ राशिफल 12 अक्टूबर 2026: 9वें चंद्रमा से सामाजिक पहचान में उछाल, इंपोर्ट-एक्सपोर्ट में नए अनुबंध, एथलीट्स जीतेंगे मेडल
आज का मकर राशिफल 12 अक्टूबर 2026: 10वें चंद्रमा से पिता से अनबन की आशंका, टैक्स कार्यों को न छोड़ें अधूरा, स्पोर्ट्स पर्सन को बड़ी लीग का ऑफर
आज का मकर राशिफल 12 अक्टूबर 2026: 10वें चंद्रमा से पिता से अनबन की आशंका, टैक्स कार्यों को न छोड़ें अधूरा, स्पोर्ट्स पर्सन को बड़ी लीग का ऑफर

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
हूती मिसाइल हमले से दहला रियाद एयरपोर्ट, सामने आया अटैक का वीडियो
हूती मिसाइल हमले से दहला रियाद एयरपोर्ट, सामने आया अटैक का वीडियो
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
Embed widget