एक्सप्लोरर

Lohri 2022 Date: पौष माह में कब मनाई जाएगी लोहड़ी, जानें क्या है मनाने का कारण और इसकी कथा

Happy Lohri 2022: हर साल 13 जनवरी के दिन देश के कई इलाकों में लोहड़ी का पर्व मनाया जाता है. ये पर्व दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है.

Happy Lohri 2022: हर साल 13 जनवरी के दिन देश के कई इलाकों में लोहड़ी का पर्व मनाया जाता है. ये पर्व दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है. उत्तर भारत के कई राज्यों में लोहड़ी पर्व सेलिब्रेट (Lohri 2022) किया जाता है. यह पर्व मकर संक्रांति (Makar Sankranti 2022) से एक दिन पहले मनाया जाता है. मान्यता है कि लोहड़ी पर्व नए अन्न के तैयार होने और फसल कटाई की खुशी में मनाया जाता है. इस दौरान आग का अलाव लगाया जाता है. इस दौरान गेंहू की बालियों को अर्पित किया जाता है. इस अवसर पर पंजाबी समुदाय के लोग भांगड़ा करते हैं और खूब नाचते-गाते हैं. आइए जानते हैं लोहड़ी के बारे में सबकुछ. 

इसलिए मनाते हैं लोहड़ी (Why Celebrate Lohri)

लोहड़ी पर्व को लेकर धार्मिक मान्यता है कि ये फसल की कटाई और नवीन अन्न तैयार होने की खुशी में मनाया जाता है. इस बार 13 जनवरी गुरुवार के दिन पड़ रही है. इस दिन शाम के समय में आग जलाते हैं और उसके चारों ओर एकत्रित हो जाते हैं. इसके बाद आग में रेवड़ी, मूंगफली, खील, चिक्की, गुड़ से निर्मित चीजें डालकर परिक्रमा करते हैं. साथ ही गीत गाए जाते हैं. इस दिन आग के पास बैठकर गज्जक और रेवड़ी खाए जाते हैं. पंजाब में रात के समय मक्के की रोटी और सरसों का साग खाया जाता है. 

Paush Shukla Month 2022: पौष माह के शुक्ल पक्ष में कब है लोहड़ी, मकर संक्रांति का पर्व, जानें शुक्ल पक्ष के प्रमुख त्योहार

क्या है कथा (Lohri Story)

इतिहासकारों का मानना है कि मुगल काल में दुल्ला भट्टी नाम का एक लुटेरा था. लेकिन दिल से बेहद नेक इंसान था. लोगों पर जुल्म और अत्याचार करने वालों का वे पुरजोर विरोध करता था. जब कभी मुगल सैनिक हिन्दू लड़कियों को अगवा करते थे, तो दुल्ला भट्टी उन लड़कियों को आजाद करवाकर हिंदू लड़कों से विवाह कराता था. दुल्ला भट्टी के नेक कार्य को कई लोग खूब पसंद करते थे. और आज भी लोग लोहड़ी सेलिब्रेशन के समय गीतों के जरिए याद कर उन्हें धन्यवाद देते हैं. 

Vastu Tips: घर की किचन में भूलकर भी न रखें ये चीजें, नाराज हो सकती हैं मां अन्नपूर्णा

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mithun Saptahik Rashifal 17 to 22 August 2026: मिथुन वाले नए काम का मौका नहीं गंवाएं, सप्ताह के अंत में मिल सकती है बड़ी खुशखबरी
मिथुन वाले नए काम का मौका नहीं गंवाएं, सप्ताह के अंत में मिल सकती है बड़ी खुशखबरी
Vrishabh Saptahik Rashifal 17 to 22 August 2026: वृषभ वालों का इस हफ्ते पूरा होगा बड़ा सपना, इन लोगों पर आंख मूंदकर भरोसा न करें
वृषभ वालों का इस हफ्ते पूरा होगा बड़ा सपना, इन लोगों पर आंख मूंदकर भरोसा न करें
Surya Gochar 2026: सूर्य के सिंह राशि में आते ही कुंडली का कौन-सा भाव हो जाता है महत्वपूर्ण? नौकरी से पिता तक इन मामलों पर पड़ता है प्रभाव
सूर्य के सिंह राशि में आते ही कुंडली का कौन-सा भाव हो जाता है महत्वपूर्ण? नौकरी से पिता तक इन मामलों पर पड़ता है प्रभाव
Sawan Somwar 2026: सावन सोमवार पर ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप करने का सही तरीका क्या है ? सही विधि और महत्व जान लें
सावन सोमवार पर ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप करने का सही तरीका क्या है ? सही विधि और महत्व जान लें

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget