एक्सप्लोरर

Vastu Tips: घर की किचन में भूलकर भी न रखें ये चीजें, नाराज हो सकती हैं मां अन्नपूर्णा

Vastu Tips: पौराणिक कथाओं में रसोई को बहुत महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है. कहते हैं कि जैसा खाये अन्न, वैसा होए मन. मतलब ये है कि व्यक्ति जैसा खाना खाता है, वैसा ही उसका सोचने-समझने की शक्ति हो जाती है.

Vastu Tips For Kitchen: पौराणिक कथाओं में रसोई को बहुत महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है. कहते हैं कि जैसा खाये अन्न, वैसा होए मन. मतलब ये है कि व्यक्ति जैसा खाना खाता है, वैसा ही उसका मन, सोचने-समझने की शक्ति भी वैसी ही हो जाती है. मान्यता है कि रसोई घर में मां अन्नपूर्णा (Maa Annapurna) का वास होता है. इसलिए रसोई घर को साफ और स्वच्छ रखना चाहिए. कई बार हम रसोई घर को लेकर कई चीजों को नजरअंदाज कर देते हैं. लेकिन वास्तु के अनुसार अगर कुछ खास बातों का ध्यान न रखा जाए, तो घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ने लगती है. जिसका प्रभाव पूरे घर वालों पर देखने का मिलता है. 

वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) के अनुसार किचन कुछ चीजों को रखने से घर में परेशानी का सामना करना पड़ता है. साथ ही मां अन्नपूर्णा भी नाराज हो जाती हैं. ऐसे में इन बातों का ध्यान रख अन्नपूर्णा मां को प्रसन्न रखा जा सकता है.  


किचन के लिए वास्तु टिप्स (Vastu Tips For Kitchen)

1. दवाईयां (Medicines)

महिलाओं का अधिकतर समय किचन में ही गुजरता है इसलिए वे कुछ चीजों को किचन में ही स्थान दे देती हैं. कुछ महिलाएं कुछ दवाइयां, जलने की दवाई आदि को किचन में ही रख लेती हैं. ताकि जलने पर एकदम से उसे लगाया जा सके. लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार किचन में दवाइयों को जगह नहीं देनी चाहिए. अगर आप ऐसा करते हैं तो इसका प्रभाव घर के सदस्यों की सेहत पर पड़ सकता है. और इससे आपका खर्चा बढ़ने की संभावना बढ़ सकती है. 

2. दर्पण या शीशा (Mirror)

बदलते वक्त के साथ हम घर के इंटीरियर में भी बदलाव करते रहते हैं. घर को सुंदर बनाने के लिए लोग कभी-कभी रसोई में दर्पण भी लगा देते हैं, लेकिन वास्तु के अनुसार किचन में शीशे का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. रसोई में चूल्हा अग्नि देव का सूचक होता है और यदि दर्पण में आग का प्रतिबिम्ब दिखाई देता है, तो यह घर के नाश का कारण बन सकता है. अगर ऐसा होता है तो इससे घर में आंतरिक कलह बनी रहती है. इतना ही नहीं, इससे घर की आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है.   

3. गुथा हुआ आटा (Atta)

अकसर रात को रोट बनाते समय किचन में आटा बच जाता है. उसे फिर से सुबह रोटी के लिए इस्तेमाल में ले लिया जाता है. ऐसा भूलकर भी नहीं करना चाहिए. वास्तु शास्त्र के अनुसार जहां रखे हुए आटे को इस्तेमाल करने से उसमें पनपे लाखों बैक्टीरिया स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होते हैं. साथ ही, इससे शनि और राहु का नकारात्मक प्रभाव घर पर पड़ता है, जो कई प्रकार की समस्याएं उत्पन्न करता है.  

Vinayak Chaturthi 2022: पौष माह में कब है वरद चतुर्थी, जानें तिथि, मुहूर्त और पूजा विधि

4. टूटे और चटके बर्तन (Useless Utensils)

अकसर महिलाएं में कुछ टूटे और चटके हुए बर्तनों को इस्तेमाल करती रहती हैं. वास्तु के अनुसार ये ठीक नहीं है. ऐसा करने से घर की आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है. साथ ही, परिवार में मतभेद का सामना करना पड़ सकता है. 

5. स्टोर रूम न बनाएं (Do Not Make A Store Room In Kitchen)

कुछ लोग इस्तेमाल न होने वाले सामान को भी किचन में ही रख देते हैं. वास्तु शास्त्र में इसे ठीक नहीं माना गया है. ऐसा माना जाता है कि किचन में कबाड़ का सामान बिल्कुल भी न रखें. ऐसा करने से मां अन्नपूर्णा नाराज हो सकती है. 

Job-Business Upay: नौकरी, बिजनेस और राजनीति में पाना चाहते हैं जगह, तो आज ही करें ये उपाय

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Panchang 6 October 2026: इंदिरा एकादशी आज, रात में तिथि खत्म होने पर भी सुबह ही होगा पारण
Aaj Ka Panchang 6 October 2026: इंदिरा एकादशी आज, रात में तिथि खत्म होने पर भी सुबह ही होगा पारण
पितृ पक्ष में नौकरी या नए बिजनेस का मौका मिले तो क्या छोड़ दें?
पितृ पक्ष में नौकरी मिली या बिजनेस का मौका आया, तो क्या जाने दें?
Sarva Pitru Amavasya 2026: श्राद्ध करना रह गया? 10 अक्टूबर को क्या करें
10 अक्टूबर को सर्वपितृ अमावस्या: श्रद्धा और विश्वास के साथ विदा होंगे पितर, जानें महत्व, विधि और कथा
आज का मीन राशिफल 6 अक्टूबर 2026: 5वें चंद्रमा से संतान होगी अत्यंत बुद्धिमान, सर्वार्थसिद्धि योग से पैतृक बिजनेस की बागडोर
आज का मीन राशिफल 6 अक्टूबर 2026: 5वें चंद्रमा से संतान होगी अत्यंत बुद्धिमान, सर्वार्थसिद्धि योग से पैतृक बिजनेस की बागडोर

वीडियोज

Gujarat News | Sansani: 2000 km का सफर... और 'ब्लाइंड' मर्डर !
Mumbai BEST bus depot fire: बेस्ट की कई बसों में लगी आग, मचा हड़कंप! Breaking News
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: फॉर्म-6 में बदलाव का 'आदेश' किसका था? | BJP | Congress | ABP
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: ज्ञानेश पर विपक्ष के संग्राम की 'शर्तें' लागू! | Congress
Sandeep Chaudhary: वोट चोरी पर बवाल...आयुक्तों के बाद जजों के सवाल! | EC | SIR | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारी मदद ज्ञानेश नहीं, गणेश जी कर रहे', SIR विवाद के बीच BJP का बड़ा हमला
'हमारी मदद ज्ञानेश नहीं, गणेश जी कर रहे', SIR विवाद के बीच BJP का बड़ा हमला
दिल्ली में कई रास्तों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, जानें पूरा रूट
दिल्ली में कई रास्तों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, जानें पूरा रूट
CJP ने 10 अक्टूबर के आंदोलन से पहले किया बड़ा ऐलान, सौरव दास बोले- 'Gen Z...'
CJP ने 10 अक्टूबर के आंदोलन से पहले किया बड़ा ऐलान, सौरव दास बोले- 'Gen Z...'
'रामायण' को कैसे मिला था 'रावण'? पहले 'केवट' बनने वाले थे अरविंद त्रिवेदी, फिर ऐसे पलटी किस्मत
'रामायण' को कैसे मिला था 'रावण'? पहले 'केवट' बनने वाले थे अरविंद त्रिवेदी
बारिश में धुल जाएगा भारत-वेस्टइंडीज का पहला टी20? जानें लखनऊ में कैसा रहेगा आज का मौसम
बारिश में धुल जाएगा भारत-वेस्टइंडीज का पहला टी20? जानें लखनऊ में कैसा रहेगा आज का मौसम
अब बंगाल के जजों ने चुनाव आयोग के पोर्टल में गिनाईं कमियां, जानें क्या कहा?
अब बंगाल के जजों ने चुनाव आयोग के पोर्टल में गिनाईं कमियां, जानें क्या कहा?
यूपी में चार IAS अफसरों पर अवमानना के आरोप तय, हाईकोर्ट का सख्त रुख
यूपी में चार IAS अफसरों पर अवमानना के आरोप तय, हाईकोर्ट का सख्त रुख
भावांतर योजना का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें आवेदन का पूरा तरीका
भावांतर योजना का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें आवेदन का पूरा तरीका
Embed widget