एक्सप्लोरर

Leo July Horoscope 2025: सिंह जुलाई मासिक राशिफल, गहरा रहा है वित्तीय संकट, करें बचत

Monthly Horoscope 2025: मासिक राशिफल (Masik Rashifal) में ग्रह-नक्षत्रों के आधार पर पूरे माह की भविष्यवाणी (Prediction) की जाती है. जानिए जुलाई का महीना सिंह राशि (Singh Rashi) के लिए कैसा रहेगा.

Leo July Horoscope 2025, Masik Rashifal 2025: ज्योतिष के अनुसार ग्रहों की स्थिति के आधार पर किसी राशि के बारे में जाना जाता है. ग्रहों की स्थिति हर माह अलग-अलग होती है. आइए मासिक राशिफल में जानते हैं, जुलाई (July 2025) का महीना सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा (Singh Monthly Horoscope).

मासिक राशिफल (Masik Rashifal) में आपको बताएंगे कि जुलाई का महीना आपके करियर, व्यापार, धन,सेहत और निजी जीवन को लेकर कैसा रहेगा. साथ ही आपको किन चीजों से सावधान रहने की जरूरत रहेगी.

सिंह राशि के जातकों को जुलाई माह में पास के फायदे में दूर का नुकसान करने से बचना होगा. इस माह किसी भी काम को करते समय शार्टकट अपनाने से बचें तथा उन लोगों से उचित दूरी बनाए रखें जो आपको अक्सर गुमराह करने की कोशिश करते हैं. महीने की शुरुआत में नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर से अपेक्षित सहयोग और समर्थन नहीं मिल पाएगा, जिसके चलते इनका मन थोड़ा खिन्न रहेगा.

इस दौरान भूमि-भवन अथवा पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद आपके मानसिक तनाव का कारण बनेंगे. माह के उत्तरार्ध का समय आर्थिक दृष्टि से कुछ अच्छा नहीं रहेगा. इस दौरान व्यवसाय से जुड़े लोगों को बाजार में फंसे धन को निकालने में खासी मशक्कत करनी पड़ सकती है. वित्तीय संकट से बचने के लिए सिंह राशि के जातकों को जुलाई माह की शुरुआत से ही धन का प्रबंधन करके चलना होगा.

माह के उत्तरार्ध का समय आर्थिक दृष्टि से ज्यादा प्रतिकूल रहने वाला है. इस दौरान आपको धन उधार लेने तक की नौबत आ सकती है. नौकरीपेशा लोगों के कार्य अथवा कार्यक्षेत्र में अचानक से बदलाव हो सकता है. यदि आप विदेश में करियर अथवा कारोबार के लिए प्रयासरत हैं तो आपको मनचाही सफलता पाने के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है.

रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह माह आपके लिए मिलाजुला साबित होगा. माह की शुरुआत में घरेलू विवाद होने की आशंका बनी रहेगी. माह के मध्य में भाई-बहनों के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है. मतभेद मनभेद में न बदलने पाए इसके लिए सभी के साथ विनम्रता से पेश आएं और छोटी-मोटी बातों को तूल देने से बचें.

माह के मध्य में माता की सेहत को लेकर मन चिंतित रह सकता है हालांकि इस माह आपको स्वयं भी अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखने की आवश्यकता बनी रहेगी.  प्रेम प्रसंग में उतावलेपन से बचें.

उपाय: केसर का तिलक लगाएं.

Sawan 2025: सावन में नहीं होते ये 5 पांच काम, ये माह शुरू होने से पहले निपटा लें

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक 'डॉक्टर अनीष व्यास' देश के जाने-माने प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं. पाल बालाजी के भक्त के रूप में इन्हें जाना जाता है. वैदिक ज्योतिष पर इनका कार्य सराहनीय है. इनकी भविष्यवाणियां काफी सटीक होती हैं. इनके लेख विभिन्न मंचों पर प्रकाशित होते रहते हैं, इन्हें भविष्यफल और दैनिक राशिफल बताने में महारत प्राप्त है. इन्हें हस्तरेखा और वास्तु विशेषज्ञ के रूप में भी जाना जाता है. देश के अलावा विदेशों में भी उनके काफी संख्या में फॉलोअर्स है. सोशल मीडिया पर भी यह एक्टिव रहते हैं.  इनकी अब तक 497 से अधिक भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं.डॉक्टर अनीष व्यास को बचपन से ही कर्मकांड और ज्योतिष की शिक्षा-दीक्षा विरासत में प्राप्त हुई. एम.ए. पत्रकारिता में गोल्ड मेडल प्राप्त कर पीएचडी की उपाधि हासिल कर चुके हैं. डॉ. अनीष व्यास के ज्योतिष विषय पर आधारित लेख देश के प्रमुख समाचार पत्रों में नियमित रूप से प्रकाशित होते हैं. इसके साथ ही विभिन्न न्यूज चैनल में लाईव शो में प्रतिभाग करते रहते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नाग पंचमी 2026: करियर, शादी या बिजनेस की बाधा? करें इन 5 नाग मंदिरों के दर्शन
नाग पंचमी 2026: करियर, शादी या बिजनेस की बाधा? करें इन 5 नाग मंदिरों के दर्शन
Weekly Love Horoscope 16-22 August 2026: मिथुन वाले होंगे लव टेस्ट में पास, कुंभ सहित 3 राशि वालों की होगी परीक्षा ?
मिथुन वाले होंगे लव टेस्ट में पास, कुंभ सहित 3 राशि वालों की होगी परीक्षा ?
Aaj Ka Panchang 16 August 2026: आज दूर्वा गणेश चतुर्थी पर भद्रा का साया, पूजा मुहूर्त और देखें पूरा पंचांग
आज दूर्वा गणेश चतुर्थी पर भद्रा का साया, पूजा मुहूर्त और देखें पूरा पंचांग
Mahadev Symbols: क्यों धारण करते हैं शिवजी गले में नाग और मस्तक पर चंद्रमा? जानिए त्रिशूल-डमरू का गहरा रहस्य
Mahadev Symbols: क्यों धारण करते हैं शिवजी गले में नाग और मस्तक पर चंद्रमा? जानिए त्रिशूल-डमरू का गहरा रहस्य

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सत्ता में रहते शहीदों और...', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर तंज
'सत्ता में रहते शहीदों और...', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर तंज
एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget